हिरण का शिकार, एक गिरफ्तार; आरोपी को मिली जमानत

Deer Hunting
Representational Pic
Published on: 
Updated on: 

गड़चिरोली. हिरण का शिकार कर उसका मांस पकाने वाले आरोपी को चामोर्शी तहसील के मार्कंड़ा (कं) वनपरिक्षेत्र कार्यालय की वनपरिक्षेत्राधिकारी भारती राऊत व उनकी टिम ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया था.

मंगलवार को उसे चामोर्शी के न्यायालय में पेश करने पर न्यायालय ने आरोपी को जमानत पर रिहा किया है. आरोपी का नाम वसंतपुर गांव निवासी तरंग सरकार है.

 प्राप्त जानकारी के अनुसार, तरंग सरकार द्वारा हिरण की शिकार कर उसका मांस पकाने की गोपनिय जानकारी  वनाधिकारियों को मिली. जिसके आधार पर वनाधिकारियों की टीम ने सरकार के घर पर छापामार कार्रवाई कर हिरण का मांस जब्त किया.

वहीं तरंग सरकार को गिरफ्तार किया गया. मंगलवार को उसे चामोर्शी के न्यायालय में पेश किया गया. जहां न्यायालय ने उसे जमानत पर रिहा किया है.