Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • रवि, 21 जून 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

विकास के लिये पृथक विदर्भ राज्य का निर्माण करें, लोकसभा में सांसद अशोक नेते की मांग

  • Written By: नवभारत डेस्क
Updated On: Apr 05, 2022 | 11:08 PM
Follow Us
Follow Us:

गड़चिरोली. पृथक विदर्भ राज्य निर्माण करने की मांग पिछले अनेक वर्षो से की जा रही है. लेकिन अब तक यह मांग पूर्ण नहीं हो पायी है. विदर्भ राज्य अलग नहीं होने के कारण विदर्भ का आवश्यकता नुसार विकास नहीं हो पाया है. अनेक कार्य प्रलंबित पड़े है. विशेषत: राज्य में नौकर भर्ती नहीं होने के कारण लाखों बेरोजगार युवक रोजगार के लिये भटक रहे है. जिससे विदर्भ का विकास करने के लिये पृथक विदर्भ राज्य निर्माण करें, ऐसी मांग गड़चिरोली-चिमुर लोकसभा क्षेत्र के सांसद अशोक नेते ने लोकसभा में की है. 

  सांसद अशोक नेते ने कहां कि, पूर्व विदर्भ के जिलो में रोजगार के अवसर काफी कम होने के कारण बेरोजगार युवाओं को रोजगार नहीं मिल रहा है. जिसका खामियाजा इस क्षेत्र के युवा निराश होकर गलत मार्ग की ओर बढ़ रहे है. बेेरोजगार युवाओं को रोजगार उपल्ब्ध करा देने के लिये और विदर्भ का सर्वागींण विकास करने के लिये विदर्भ राज्य निर्माण करने की आवश्यकता है.

पृथक विदर्भ राज्य निर्माण करने के लिये अब तक अनेक बार आंदोलन किए गए. साथ ही सरकार स्तर भी प्रयास किया गया. लेकिन स्वतंत्र विदर्भ राज्य नहीं बन पाया. जिसके कारण इस क्षेत्र के आदिवासी व ग्रामीण क्षेत्र का विकास नहीं हो पाया है. विदर्भ राज्य का निर्माण होने पर विदर्भ के विकास को बढ़ावा मिलने के साथ लाखों बेरोजगारों को रोजगार मिलकर वह विकास की मुख्यधारा में शामिल होंंगे. जिससे केंद्र सरकार उचित निर्णय लेकर स्वंतत्र विदर्भ राज्य की घोषणा करे, ऐसी मांग भी सांसद अशोक नेते ने की है. 

सम्बंधित ख़बरें

भारी पड़ा इंस्टाग्राम का प्यार, गढ़चिरोली में समलैंगिक साथी ने चाकू से गला रेतकर की दोस्त की खौफनाक हत्या

गढ़चिरौली में ‘हरियाली का संकल्प’; 200 आदिवासी महिलाओं को मिला रोजगार, 25 एकड़ में तैयार हुई विशाल पौधशाला

बिनकर का तूफान, गड़चिरोली की धमाकेदार जीत, 16 ओवर में 206 रन चेज किए

जंगल में जुआ का बड़ा अड्डा ध्वस्त,गड़चिरोली में 22 जुआरी गिरफ्तार; 71 लाख से ज्यादा का माल जब्त

Create a separate vidarbha state for development demand of ashok nete mp in lok sabha

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Apr 05, 2022 | 11:08 PM

Topics:  

  • Gadchiroli
  • Vidarbha Movement

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.