-
मंगल, 28 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Garchiroli »
- As Soon As It Rains The Lights Of Many Villages Go Off The Problem Of Power Failure Increases In The Inaccessible Area
बारिश होते ही होती है अनेक गांवों की बत्ती गुल, दुर्गम क्षेत्र में बढ़ी बिजली गुल होने की समस्या
- Written By: नवभारत डेस्क

गड़चिरोली. एक तरफ सरकार बिजली विभाग के माध्यम से जिले के गांवों में बिजली पहुंचाने का काम कर रही है. मात्र वहीं दुसरी ओर जिले के दुर्गम क्षेत्र में बसे अनेक गांवों में अब तक बिजली नहीं पहुंची है. वहीं जीन गांवों में बिजली पहुंची है, ऐसे गांवों के लोगों को बरसात के दिनों में अंधेरे में रहने की नौबत आन पडी है.
एक दिन जिले के विभिन्न हिस्सों में बारिश हुई. जिसके कारण अहेरी, भामरागड़, एटापल्ली और कोरची तहसील के अनेक गांवों की बत्ती गुल होने की जानकारी मिली है. बारिश के साथ आंधी-तुफान के चलते बिजली आपुर्ति बंद हो जाती है. यदि एक बार बिजली आपुर्ति बंद हो गयी तो, काफी दिनों तक शुरू नहीं होती है. जिससे कारण ग्रामीण और दुर्गम क्षेत्र के लोगों को अंधेरे में रहने की नौबत आन पड़ी है. जिससे बिजली विभाग इस ओर गंभीरता से ध्यान देकर नियमित बिजली आपुर्ति करें, ऐसी मांग जिले के दुर्गम क्षेत्र के नागरिकों द्वारा की जा रही है.
अनेक गांवों में नहीं पहुंची बिजली
जिले की अहेरी तहसील मुख्यालय से ३० कि. मी. की दूरी पर स्थित व्यंकटापुर (आवलमारी) क्षेत्र विभिन्न के विभिन्न गांवों में आज भी सरकार की योजनाएं पहुंच नहीं पायी है. आज भी अहेरी से आवलमारी जाने के लिये पक्की सड़क का निर्माणकार्य नहीं किया गया है. जिससे क्षेत्र के आदिवासियों को तहसील मुख्यालय तक पहुंचने के लिये दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है.
सम्बंधित ख़बरें
दुकान से घर लौट रहा था मासूम, पिता की आंखों के सामने 3 वर्षीय बच्चे की कार से कुचलकर दर्दनाक मौत
Shani-Chandra Visha Yog: क्या आप हमेशा उदास, रुका हुआ या अकेला महसूस करते हैं? जानें वैदिक ज्योतिष क्या कहता
FDA तुकाराम मुंढे को हाई कोर्ट से झटका: 8 बड़ी दूध डेयरियों के निलंबन पर अंतरिम रोक, मिली राहत
CWG 2026: भारत के युवा वेटलिफ्टर वल्लुरी अजय बाबू ने जीता सिल्वर, रोमांचक मुकाबले में 1 किलो से फिसला गोल्ड
इसके अलावा इस क्षेत्र के कुछ गांवों में अब तक बिजली नहीं पहुंचने की जानकारी मिली है. इसके साथ ही सिरोंचा तहसील के कोटरा, कोर्ला क्षेत्र के गांव भी बिजली आपुर्ति से वंचित है. वहीं एटापल्ली और भामरागड़ तहसील के दुर्गम गांवों में बिजली नहीं पहुंच पायी है. जिसके कारण लोगों को अंधेरे में रहना पड़ रहा है.
अनेक वर्षो से समस्या जस की तस
ग्रामीण और दुर्गम क्षेत्र के गांवों में बिजली पहुंचाने के लिये भले ही बिजली विभाग विशेष प्रयास कर रहा है. लेकिन वर्तमान स्थिति में अनेक गांवों में बिजली सुविधा नहीं पहुंच पायी है. जिसके कारण जिले के अनेक गांव के नागरिक आज भी अंधेरे में जीवनयापन कर रहे है. जिसके कारण इन लोगों को नरकिय यातनाएं भुगतनी पड़ रही है. पिछले अनेक वर्षो से गांव अंधेरे में होने पर भी प्रशासन और जनप्रतिनिधि इन गांवों में बिजली पहुंचाने के लिये गंभीरता नहीं दिखाई दे रहे है. बिजली नहीं होने के कारण बारिश के दिनों में ग्रामीणों को सर्वाधिक परेशानियों का सामना करना पड़ता है.
प्रभावी रूप से अमल करना जरूरी
हालांकि बिजली विभाग प्रत्येक गांवों में बिजली पहुंचाने के लिये प्रयास कर रहा है. लेकिन अधुरे कर्मचारी और सेवा-सुविधाओं के अभाव में ग्रामीण और दुर्गम क्षेत्र के गांवों में बिजली पहुंचाना मुश्किल हो गया है. ऐसे में इन क्षेत्र के गांवों को रोशन करने के लिये बिजली विभाग को प्रभावी रूप से कार्य करने की आवश्यकता होने की बात कही जा रही है. जिससे गांवों में उजियाला लाने में मदद होगी. ऐसी बात भी कही जा रही है.
As soon as it rains the lights of many villages go off the problem of power failure increases in the inaccessible area
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
दुकान से घर लौट रहा था मासूम, पिता की आंखों के सामने 3 वर्षीय बच्चे की कार से कुचलकर दर्दनाक मौत
Jul 28, 2026 | 07:41 AMShani-Chandra Visha Yog: क्या आप हमेशा उदास, रुका हुआ या अकेला महसूस करते हैं? जानें वैदिक ज्योतिष क्या कहता
Jul 28, 2026 | 07:39 AMFDA तुकाराम मुंढे को हाई कोर्ट से झटका: 8 बड़ी दूध डेयरियों के निलंबन पर अंतरिम रोक, मिली राहत
Jul 28, 2026 | 07:36 AMCWG 2026: भारत के युवा वेटलिफ्टर वल्लुरी अजय बाबू ने जीता सिल्वर, रोमांचक मुकाबले में 1 किलो से फिसला गोल्ड
Jul 28, 2026 | 07:35 AMजबलपुर में गुरु पूर्णिमा महोत्सव: स्वामी रितेश्वर महाराज बोले- गंगा साफ हो, गाय को मिले राष्ट्रमाता का दर्जा
Jul 28, 2026 | 07:33 AMJana Nayagan Day 5: थलापति विजय की ‘जन नायकन’ ने पहले सोमवार कमाए इतने करोड़, जानें 5 दिन का कलेक्शन
Jul 28, 2026 | 07:31 AMGuru Purnima 2026: इस गुरु पूर्णिमा पर बनने जा रहा अनूठा केंद्र दृष्टि योग, जागेगी इन 4 राशियों की किस्मत
Jul 28, 2026 | 07:28 AMवीडियो गैलरी

Datia By Election; पीसी शर्मा का शिवराज पर बड़ा हमला, बोले— असली डकैत तो बीजेपी वाले हैं, देखें VIDEO
Jul 27, 2026 | 10:37 PM
ट्रक ड्राइवरों से लिफ्ट लेकर ट्रेनिंग जाती थीं मीराबाई चानू, कॉमनवेल्थ गेम्स में रचा इतिहास, देखें VIDEO
Jul 27, 2026 | 10:27 PM
हंगामे के बीच संसद में पेश हुआ नया बिल, अब नकल माफियाओं पर कसेगा शिकंजा! देखें VIDEO
Jul 27, 2026 | 10:22 PM
स्कूल में 5 साल के मासूम ने की पैंट में किया पेशाब, तो टीचर ने लाइटर से जला डाला प्राइवेट पार्ट! देखें VIDEO
Jul 27, 2026 | 09:45 PM
दतिया उपचुनाव से पहले बड़ा सियासी उलटफेर! BJP पार्षद के घर में लगी सेंध, बेटी ने थामा कांग्रेस का हाथ- VIDEO
Jul 27, 2026 | 09:37 PM
वाराणसी की दालमंडी में फिर चला बुलडोजर, 180 निर्माण हुए जमींदोज; लंगड़ा हाफिज मस्जिद पर कार्रवाई शुरू- VIDEO
Jul 27, 2026 | 09:12 PM










