- Hindi News »
- Maharashtra »
- Garchiroli »
- As Soon As It Rains The Lights Of Many Villages Go Off The Problem Of Power Failure Increases In The Inaccessible Area
बारिश होते ही होती है अनेक गांवों की बत्ती गुल, दुर्गम क्षेत्र में बढ़ी बिजली गुल होने की समस्या
- Written By: नवभारत डेस्क

गड़चिरोली. एक तरफ सरकार बिजली विभाग के माध्यम से जिले के गांवों में बिजली पहुंचाने का काम कर रही है. मात्र वहीं दुसरी ओर जिले के दुर्गम क्षेत्र में बसे अनेक गांवों में अब तक बिजली नहीं पहुंची है. वहीं जीन गांवों में बिजली पहुंची है, ऐसे गांवों के लोगों को बरसात के दिनों में अंधेरे में रहने की नौबत आन पडी है.
एक दिन जिले के विभिन्न हिस्सों में बारिश हुई. जिसके कारण अहेरी, भामरागड़, एटापल्ली और कोरची तहसील के अनेक गांवों की बत्ती गुल होने की जानकारी मिली है. बारिश के साथ आंधी-तुफान के चलते बिजली आपुर्ति बंद हो जाती है.
यदि एक बार बिजली आपुर्ति बंद हो गयी तो, काफी दिनों तक शुरू नहीं होती है. जिससे कारण ग्रामीण और दुर्गम क्षेत्र के लोगों को अंधेरे में रहने की नौबत आन पड़ी है. जिससे बिजली विभाग इस ओर गंभीरता से ध्यान देकर नियमित बिजली आपुर्ति करें, ऐसी मांग जिले के दुर्गम क्षेत्र के नागरिकों द्वारा की जा रही है.
सम्बंधित ख़बरें
अनेक गांवों में नहीं पहुंची बिजली
जिले की अहेरी तहसील मुख्यालय से 30 कि. मी. की दूरी पर स्थित व्यंकटापुर (आवलमारी) क्षेत्र विभिन्न के विभिन्न गांवों में आज भी सरकार की योजनाएं पहुंच नहीं पायी है. आज भी अहेरी से आवलमारी जाने के लिये पक्की सड़क का निर्माणकार्य नहीं किया गया है. जिससे क्षेत्र के आदिवासियों को तहसील मुख्यालय तक पहुंचने के लिये दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है.
इसके अलावा इस क्षेत्र के कुछ गांवों में अब तक बिजली नहीं पहुंचने की जानकारी मिली है. इसके साथ ही सिरोंचा तहसील के कोटरा, कोर्ला क्षेत्र के गांव भी बिजली आपुर्ति से वंचित है. वहीं एटापल्ली और भामरागड़ तहसील के दुर्गम गांवों में बिजली नहीं पहुंच पायी है. जिसके कारण लोगों को अंधेरे में रहना पड़ रहा है.
अनेक वर्षो से समस्या जस की तस
ग्रामीण और दुर्गम क्षेत्र के गांवों में बिजली पहुंचाने के लिये भले ही बिजली विभाग विशेष प्रयास कर रहा है. लेकिन वर्तमान स्थिति में अनेक गांवों में बिजली सुविधा नहीं पहुंच पायी है. जिसके कारण जिले के अनेक गांव के नागरिक आज भी अंधेरे में जीवनयापन कर रहे है. जिसके कारण इन लोगों को नरकिय यातनाएं भुगतनी पड़ रही है.
पिछले अनेक वर्षो से गांव अंधेरे में होने पर भी प्रशासन और जनप्रतिनिधि इन गांवों में बिजली पहुंचाने के लिये गंभीरता नहीं दिखाई दे रहे है. बिजली नहीं होने के कारण बारिश के दिनों में ग्रामीणों को सर्वाधिक परेशानियों का सामना करना पड़ता है.
प्रभावी रूप से अमल करना जरूरी
हालांकि बिजली विभाग प्रत्येक गांवों में बिजली पहुंचाने के लिये प्रयास कर रहा है. लेकिन अधुरे कर्मचारी और सेवा-सुविधाओं के अभाव में ग्रामीण और दुर्गम क्षेत्र के गांवों में बिजली पहुंचाना मुश्किल हो गया है. ऐसे में इन क्षेत्र के गांवों को रोशन करने के लिये बिजली विभाग को प्रभावी रूप से कार्य करने की आवश्यकता होने की बात कही जा रही है. जिससे गांवों में उजियाला लाने में मदद होगी. ऐसी बात भी कही जा रही है.
As soon as it rains the lights of many villages go off the problem of power failure increases in the inaccessible area
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
‘धुरंधर 2’ के शो कैंसल होते ही मचा बवाल! आदित्य धर ने मांगी माफी, मलयालम-कन्नड़ फैंस को दिया बड़ा अपडेट
Mar 18, 2026 | 09:09 PMJapan-US की नई साझेदारी: पीएम ताकाइची और ट्रंप की मुलाकात, AI और रेयर अर्थ सेक्टर में बड़े निवेश का ऐलान
Mar 18, 2026 | 09:09 PMनिजी आईटीआई के मुद्दों पर तीन महीने में होगा फैसला, मंत्री लोढ़ा का विधान परिषद में आश्वासन
Mar 18, 2026 | 09:09 PMमाइकल वॉन ने चुना IPL इतिहास का सबसे अच्छा बल्लेबाज, क्रिस गेल-रोहित शर्मा नहीं, इस दिग्गज को बताया सबसे बेस्ट
Mar 18, 2026 | 09:08 PMसिर्फ ईरान नहीं, पाकिस्तान भी है हमारे लिए सबसे बड़ा परमाणु खतरा; ईरान जंग के बीच तुलसी गबार्ड की बड़ी चेतावनी
Mar 18, 2026 | 09:07 PMयुद्ध की आग में झुलसा दिल्ली का बाजार! काजू-बादाम और पिस्ता के दाम 50% उछले; ईद से पहले मचा हाहाकार
Mar 18, 2026 | 09:02 PMतांत्रिक ‘कैप्टन’ गिरफ्तार, महिला से दुष्कर्म का आरोप, दैवीय शक्ति का झांसा देकर शोषण
Mar 18, 2026 | 08:57 PMवीडियो गैलरी

इंदौर में EV कार के चार्जिंग पॉइंट में धमाका, पूरे घर में लग गई आग, 7 लोग की दर्दनाक मौत
Mar 18, 2026 | 01:41 PM
राज्यसभा में सांसदों की विदाई पर भावुक हुए PM मोदी, बोले- राजनीति में नहीं होता कोई फुलस्टॉप
Mar 18, 2026 | 01:25 PM
बिहार का ‘टोपीबाज’ रंजीत यादव गिरफ्तार, खुद को बताया था UPSC टॉपर; अब पहुंचा सलाखों के पीछे- VIDEO
Mar 17, 2026 | 09:29 PM
रील बनाने की सनक ने ली छात्र की जान! जनेश्वर मिश्र पार्क के पास 100 की रफ्तार में स्टंट पड़ा भारी- VIDEO
Mar 17, 2026 | 09:23 PM
मैनेजर का एक फोन…और फर्श ही बन गया ऑफिस! मेट्रो में लैपटॉप खोलकर बैठे शख्स ने छेड़ी वर्क लाइफ बैलेंस की बहस
Mar 17, 2026 | 09:14 PM
पुलिस की वर्दी…काली स्कॉर्पियो और करोड़ों की रेड, इंदौर में पकड़ा गया नकली IT अफसरों का गैंग, 8 गिरफ्तार
Mar 17, 2026 | 01:09 PM














