Gadchiroli News: आरमोरी शहर में इंदिरानगर परिसर में दोपहिया से शराब की तस्करी की जा रही थी. पुलिस ने जाल बिछाकर अवैध शराब समेत कुल 97 हजार 700 रूपयों का माल जब्त किया है. यह कार्रवाई 11 अप्रैल को की गई है. इस दौरान शराब तस्कर फरार हो गए. पुलिस ने शराब तस्करों के खिलाफ मामला दर्ज किया है. अधिक जानकारी के अनुसार आरमोरी शहर के इंदिरानगर परिसर में अवैध रूप से शराब की तस्करी होने की गुप्त जानकारी पुलिस को मिली. इस जानकारी के आधार पर पुलिस ने इंदिरानगर की ओर जाने वाले मार्ग पर जाल बिछाया.
इस दौरान एम. एच. 49 एस 4666 क्रमांक की दोपहिया संदिग्ध रूप से आती नजर आयी. जिससे पुलिस को देखते ही दोपहिया चालक व अन्य एक आरोपी वाहन वहीं छोड़ भाग खड़े हुए. इस दौरान पुलिस ने वाहन की जांच करने पर 17 हजार 700 रूपयों की शराब बरामद हुई. जिससे पुलिस ने उक्त शराब व 80 हजार रूपये कीमत का वाहन ऐसा कुल 97 हजार 700 रूपये का माल जब्त किया है. इस मामले में आरमोरी पुलिस थाने में अवैध शराब तस्करों के खिलाफ मामला दर्ज किया है.
आगे की जांच पुलिस उपनिरीक्षक नरेश सहारे कर रहे है. बॉक्स हेतुवैरागड में भी कार्रवाई आरमोरी तहसील के वैरागड में पुलिस ने छापामार कार्रवाई कर अवैध शराब जब्त की है. अवैध रूप से शराब की बिक्री होने की गुप्त जानकारी के आधार पर पुलिस ने रामकृष्ण माधवगोनी 45 के घर पर छापा मारा. इस दौरान तलाशी लेने पर उसके पास से 15 लीटर शराब बरामद हुई. पुलिस ने करीब 4 हजार 500 रूपयों की शराब जब्त कर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया है.