7000 रुपये मानधन का वादा, लेकिन सिर्फ 1000 की बढ़ोतरी, रसोइयों ने फिर दी आंदोलन की चेतावनी
Gadchiroli News: आंगनवाड़ी रसोइयों ने मानधन बढ़ोतरी की मांग को लेकर आंदोलन किया। सरकार ने 7,000 का आश्वासन दिया लेकिन केवल 1,000 की बढ़ोतरी से महिलाएं नाराज हैं। आंदोलन फिर तेज होगा।
- Written By: आकाश मसने
गड़चिरोली में बैठक में शामिल हुए रसाेइयां (फोटो नवभारत)
Anganwadi Cooks Protest: पिछले अनेक वर्षों से अल्प मानधन पर काम करने वाली आंगनवाड़ी रसोइयां महिलाओं ने मानधन वृद्धि के लिए निरंतर आंदोलन कर सरकार और प्रशासन का ध्यानाकर्षण करा रहे है। इन कर्मियों को भोजन पकाने के मुआवजे में प्रति माह केवल 1 हजार रुपये मानधन मिल रहा है।
वर्तमान में बढ़ती महंगाई में केवल एक हजार रुपयों में जीवनयापन करना संभव नहीं होने के कारण पिछले 8 वर्षों से निरंतर मानधन में वृद्धि करने की मांग की जा रही है।
मुंबई के आजाद मैदान मंत्रालय के सामने आंदोलन शुरू किये गये आंदोलन के दौरान सरकार द्वारा 7 हजार रुपये मानधन देने का आश्वासन दिया गया था। जिससे रसोइयां महिलाओं में उम्मीद जगी थी। लेकिन दिवाली के पर्व के मद्देनजर सरकार ने मानधन में वृद्धि करते हुए केवल एक हजार रुपये बढ़ाया है।
सम्बंधित ख़बरें
गड़चिरोली के 40 हजार बंगाली समुदाय को मिला भूमि का मालिकाना हक, राजस्व मंत्री बावनकुले का ऐतिहासिक फैसला
गड़चिरोली: देलनवाड़ी और पल्सगांव के पशु अस्पताल रामभरोसे, रिक्त पदों को लेकर नागरिकों ने दी आंदोलन की चेतावनी
गड़चिरोली में स्वास्थ्य सुविधाओं के प्रलंबित प्रस्तावों को जल्द मिलेगी मंजूरी, आयुक्त संजय काटकर का आश्वासन
Gadchiroli News: गड़चिरोली के कुनघाड़ा में नेटवर्क संकट, कॉल और इंटरनेट सेवा प्रभावित
सरकार ने निराश किया
रसोइयां संघ की गड़चिरोली में आयोजित बैठक में आरोप लगाया गया कि यह एक हजार रुपए का मानधन समाधानकारक न होकर सरकार ने मानधन तत्व पर काम करने वाली रसोइयां महिलाओं को निराश किया है।
इस समय जिलाध्यक्ष कृष्णा चौधरी, महिला जिला कार्यकारी अध्यक्ष उषा धुर्वे, उपाध्यक्ष योगिता मडावी, कोषाध्यक्ष सुशीला केरमी, सहसचिव सीमा गोटा, कार्यकारी सदस्य शकुंतला गावडे व गंगा तुल्लावी, प्रिजम कुमोटी, माधुरी बावणे समेत बड़ी संख्या में महिलाएं उपस्थित थी।
दिवाली के बाद जिप के सामने करेंगे आंदोलन
पिछले अनेक वर्षों से रसोइयां महिलाएं केवल एक हजार रुपये के मानधन पर काम कर रही थी। यह मानधन अल्प होने के कारण मानधन में वृद्धि करने की मांग को लेकर महिलाओं ने संगठन के नेतृत्व में गड़चिरोली जिला मुख्यालय से लेकर मुंबई स्थित मंत्रालय के सामने आंदोलन किया।
यह भी पढ़ें:- अवैध रेत उत्खनन: गड़चिराेली कलेक्टर ने चलाया चाबूक! सिरोंचा SDM और पटवारी निलंबित, तहसीदार भी नपेंगे
सरकार द्वारा आश्वासन देने के बाद भी केवल एक हजार रुपये की वृद्धि की गई है। जिससे रसोइयां महिलाओं में सरकार के प्रति तीव्र नाराजगी व्यक्त की जा रही है। वहीं अब मानधन में वृद्धि करने की मांग को लेकर दिवाली के बाद जिला परिषद के सामने आंदोलन करने का निर्णय लिया गया है।
आश्वासन पर खरी नहीं उतरी सरकार
गड़चिरोली जिलाध्यक्ष कृष्णा चौधरी ने बताया कि महिलाओं के मानधन में वृद्धि करने की मांग को लेकर मंत्रालय के सामने काफी दिनों तक धरना आंदोलन किया गया। जहां मंत्री समेत सरकार के अधिकारियों ने मानधन 7 हजार रुपयों तक करने का आश्वासन दिया था। लेकिन सरकार ने ऐन दिवाली के मौके पर मानधन में वृद्धि के नाम पर केवल एक हजार रुपये बढ़ाने के कारण महिलाओं में तीव्र नाराजगी व्याप्त है। जिससे सरकार अपने आश्वासन पर खरी नहीं उतरी है।
महिलाओं में छाई निराशा
गड़चिरोली महिला जिला कार्यकारी अध्यक्ष उषा धुर्वे ने कहा कि सरकार द्वारा आश्वासन दिये जाने के बाद रसोइयां महिलाओं में आनंद निर्माण हो गया था, और यह दिवाली काफी उत्साह में जाने की बात कही जा रही थी। लेकिन सरकार ने महिलाओं के मानधन में केवल एक हजार रुपये वृद्धि करने से महिलाओं में निराशा छा गयी है। जिससे सरकार अपने आश्वासन पर खरा उतरकर 7 हजार रुपये मानधन करें, अन्यथा भविष्य में निरंतर आंदोलन जारी रखे जाएंगे।
