-
मंगल, 4 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Garchiroli »
- After 2 Years Coronamukt Gudi Padwa Welcoming The Hindu New Year In Enthusiasm Across The District
2 वर्ष बाद ‘कोरोनामुक्त’ गुढीपाडवा, जिलेभर में हिंदू नववर्ष का उत्साह में स्वागत
- Written By: नवभारत डेस्क

गड़चिरोली. कोरोना महामारी संकट के कारण बिते 2 वर्ष अनेक धार्मिक कार्यक्रम, त्यौहार, उत्सव सादगी से मनाना पडा था. किंतू इस वर्ष कोरोना की स्थिती नियंत्रण में आयी है. राज्य सरकार के निर्देश के तहत कोरोना पाबंदीयां हटाई गई है. जिससे 2 वर्ष बाद जिलेभर के नागरिकों ने ‘कोरोनामुक्त’ गुढीपाडवा मनाकर हिंदू नववर्ष का उत्साह में स्वागत किया.
गुढीपाडवा यानी हिंदू नववर्षारंभ है. हिंदू मान्यताओं के तहत साढ़ेतीन शुभमुहूर्त में से यह एक शुभ मुहूर्त होता है. इस हिंदू नववर्ष स्वागत शनिवार को जिले में उत्साह में किया गया. ग्रामीण तथा शहरी क्षेत्र में लकड़ी को वस्त्र लगाकर, फुलों की माला पहनाकर, शक्कर की गाढी बांधकर घर पर उंची गुढी लगाने की परंपरा है. जिससे जिले में इस परंपरा का निर्वहन करते हुए गुढी लगाकर विधिवत पुजा की गई. और एक दुसरे को नववर्ष की शुभकामनाएं दी गई. खासकर महिला व युवकों में नववर्ष का खासा उत्साह नजर आया.
परंपरागत पोशाख पहनकर नववर्ष का स्वागत किया गया. कोरोना महामारी शुरू होने से बिते 2 वर्षो से सरकार की पाबंदीयों के कारण त्यौहार, उत्सव, पर्व सादगी से मनाए गए थे. किंतू गुढीपाडवा के मद्देनजर राज्य सरकार ने कोरोना की पाबंदीया हटाने का निर्णय लेने से जिले में उत्साह का वातावरण था. शहर समेत ग्रामीण क्षेत्र में नववर्ष के उपलक्ष्य में शोभायात्रत्रा निकाली गई.
सम्बंधित ख़बरें
Gadchiroli Tragedy: सती नदी में नहाने गए 4 बच्चों में से 3 की डूबने से मौत, एक ने बचाई जान
Gadchiroli News: भामरागढ़ में बाढ़ से जनजीवन प्रभावित, बाजार में घुसा पानी, व्यापार ठप
मुक्तिपथ समिति का बड़ा फैसला, गड़चिरोली में अवैध शराब और तंबाकू बिक्री पर शिकंजा
Gadchiroli News: गड़चिरोली में अवैध शराब और तंबाकू बिक्री पर शिकंजा, विशेष दल करेगा कार्रवाई
अनेक लोगो ने की मंदिर में पुजाअर्चना
आज का दिन नवचैतन्य, नवनिर्माण के लिए महत्वतपूर्ण माना जाता है. जिले के नागरिकों ने गुढी तैयार कर पुजाअर्चना की गई. अनेक लोग सुबह के दौरान सिधे मंदिरों में पहुंचकर विधिवत पुजाअर्चना की. शहर से समिप होनेवाले सेमाना देवस्थान में सुबह के दौरान श्रद्धालुओं की भीड नजर आयी.
सराफा बाजार में दिखी रौनक
हिंदू मान्यताओं में शुभ माने गए साड़ेतीन मुहूर्त में एक मुहूर्त गुढीपाडवा का होता है. ऐसे में लोग स्वर्ण, वाहन, इलेक्ट्रीक साहित्य आदि खरीदी को महत्व देते है. जिससे आज शनिवार को सराफा बाजार में नागरिकों की भीड नजर आयी. जिससे कोरोना महामारी के 2 वर्ष बाद आज सराफा मार्केट फुला नजर आया. सोने के आभूषण खरीदने के लिए ग्राहकों की भीड दिखाई दे रही थी. वहीं शोरूम में चौपहिया, दोपहिया आदि वाहनों की खरीदी भी हुई. साथ ही इलेक्ट्रीक दूकान तथा बाजारों में रौनक नजर आयी.
After 2 years coronamukt gudi padwa welcoming the hindu new year in enthusiasm across the district
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
पीएम मोदी का जादू हुआ खत्म, जनता ने शुरू किया नकारना, दतिया-बांकीपुर उपचुनाव पर संजय राउत का हमला
Aug 04, 2026 | 02:19 PMवर्धा के 14 देवस्थानों को मिला ‘क’ वर्ग का दर्जा, पालकमंत्री पंकज भोयर की अध्यक्षता में बड़ा निर्णय
Aug 04, 2026 | 02:15 PMFasting Workout: व्रत के दौरान जिम जाना सही है या नहीं? जानें एक्सपर्ट्स की सलाह और किन बातों का रखें ध्यान
Aug 04, 2026 | 02:14 PMCSMT स्टेशन हुआ और स्मार्ट: डिस्प्ले बोर्ड पर एक साथ दिखेगी 12 ट्रेनों की रियल-टाइम जानकारी
Aug 04, 2026 | 02:08 PMDabur Products Ban:100% शुद्धता का दावा पड़ा भारी FSSAI ने डाबर के कई प्रोडक्ट्स की बिक्री रोकी, जानिए क्यों?
Aug 04, 2026 | 02:04 PMLock Upp 2: शिवांगी जोशी के लिए हर्षद चोपड़ा ने दी सबसे बड़ी कुर्बानी, सोशल मीडिया पर मच गया बवाल
Aug 04, 2026 | 02:04 PMBigg Boss 20: सलमान खान ने दिया नए सीजन का पहला हिंट, सामने आया धमाकेदार टीज़र, 6 सितंबर से लौटेगा बिग बॉस 20
Aug 04, 2026 | 01:50 PMवीडियो गैलरी

वाराणसी में अवैध क्लीनिक की लापरवाही से प्रसूता की मौत, स्वास्थ्य विभाग पर उठे गंभीर सवाल! देखें VIDEO
Aug 03, 2026 | 11:15 PM
बांकीपुर उपचुनाव में प्रशांत किशोर की ऐतिहासिक जीत, 100 करोड़ की संपत्ति वाले PK ने रचा इतिहास! देखें VIDEO
Aug 03, 2026 | 10:35 PM
रांची में 10वें दिन भी छात्रों का आमरण अनशन जारी, JP आंदोलन की तरह महासंग्राम का ऐलान; देखें VIDEO
Aug 03, 2026 | 10:06 PM
मुझे संघी बनना है, मेरे लिए रास्ता क्यों बंद? कंगना रनौत की इंस्टाग्राम स्टोरी ने मचाया तहलका, देखें VIDEO
Aug 03, 2026 | 09:28 PM
दतिया तो सिर्फ झांकी है, पूरा देश बाकी है…दतिया उपचुनाव में जीत के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं मे जश्न- VIDEO
Aug 03, 2026 | 06:59 PM
2.5 करोड़ का घोड़ा, 3 हेलीकॉप्टर और लग्जरी गाड़ियां… आखिर कितने करोड़ के मालिक हैं बृजभूषण सिंह? देखें VIDEO
Aug 03, 2026 | 06:53 PM














