राहुल गांधी को धमकी देने वाले BJP प्रवक्ता पर कार्रवाई की मांग, कांग्रेस ने दर्ज कराई शिकायत

Rahul Gandhi को मिली जान से मारने की धमकी के विरोध में देसाईगंज कांग्रेस ने आक्रामक रुख अपनाया। विधायक रामदास मसराम के नेतृत्व में पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कर कार्रवाई की मांग की गई।
Action demanded against BJP spokesperson who threatened Rahul Gandhi
पुलिस से शिकायत करते कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ता (फोटो नवभारत)
Published on: 
Updated on: 

Gadchirol Desaiganj Congress Protest: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी को केरल के भाजपा प्रवक्ता पिंटू महादेव द्वारा दी गई जान से मारने की धमकी के विरोध में गड़चिरोली के देसाईगंज में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने तीव्र आक्रोश व्यक्त किया है। इसके खिलाफ विधायक रामदास मसराम के नेतृत्व में देसाईगंज पुलिस थाने में अधिकृत शिकायत दर्ज कर कार्रवाई की मांग की गई है।

इस दौरान विधायक रामदास मसराम ने कहा कि राहुल गांधी यह देश के संविधान तथा लोकशाही मुल्यों की रक्षा करने के लिए लड़ने वाले धैर्यवान नेता है। ऐसे नेता को धमकी देने वालों पर कडी कार्रवाई होनी चाहिए। यह धमकी केवल एक व्यक्ति पर नहीं है, बल्कि संपूर्ण लोकशाही पर है।

विधायक मसराम ने दी चेतावनी

विधायक मसराम ने आगे कहा कि राहुल गांधी ने भारत जोड़ो यात्रा व भारत न्याय यात्रा से देश में प्रेम, समानता तथा बंधुता का संदेश दिया। इस सफर में उन्होंने अन्याय के खिलाफ आवाज उठायी। इसी कारण कुछ असहिष्णु विचारधारा के लोग चिढ़कर ऐसी धमकियां दे रहे हैं। मसराम में चेतावनी दी कि अगर यह प्रवृत्ति नहीं रोकी गई तो देश में लोकतंत्र खतरे में आएगा।

इस समय विधासभा के युवा अध्यक्ष कमलेश बारस्कर, युवक कांग्रेस के तहसील अध्यक्ष अमर भर्रे, कांग्रेस के वरिष्ठ नेते मनोहर निमजे, पूर्व जिप सदस्य ममता पेंदाम, विलास बनसोड, शहर अध्यक्ष विजय पिल्लेवान, ओबीसी कांग्रेस सेल तहसील अध्यक्ष कैलास वानखेडे, सागर वाढई व अन्य कांग्रेस पदाधिकारी व कार्यकर्ता बडी संख्या में उपस्थित थे।

अन्यथा करेंगे आंदोलन

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी को जान से मारने की धमकी देने वाले केरल के भाजपा प्रवक्ता के खिलाफ देसाईगंज पुलिस थाने में कांग्रेस पदाधिकारियों ने शिकायत दर्ज कराई है।

इस दौरान संबंधित भाजपा प्रवक्ता के खिलाफ तत्काल मामला दर्ज कर गिरफ्तार करने की मांग की है। अन्यथा जिले में तीव्र आंदोलन करने की चेतावनी दी गई है। इस घटना के चलते जिले के कांग्रेस कार्यकर्ताओं में रोष है। इसका निषेध किया जा रहा है।

Navbharat Live
navbharatlive.com