Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • सोम, 22 जून 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

रापनि कर्मियों के हड़ताल का 14 वां दिन, मुंडन आंदोलन कर किया सरकार का निषेध

  • Written By: नवभारत डेस्क
Updated On: Nov 12, 2021 | 11:28 PM
Follow Us
Follow Us:

गड़चिरोली. 28 अक्टूबर  से रापनि कर्मचारियों को सरकारी सेवा में शामिल करने की प्रमुख मांग को लेकर रापनि कर्मचारियों ने हड़ताल शुरू कर दिया है. लेकिन अब 14 दिनों की कालावधि पूर्ण होने के बावजूद भी सरकार द्वारा कर्मचारियों के हड़ताल संदर्भ में किसी भी तरह का निर्णय नहीं लिये जाने के कारण हड़ताल करनेवाले कर्मचारियों में तीव्र नाराजगी व्याप्त है.

वहीं दुसरी ओर रापनि ने हड़ताल करनेवाले कर्मचारियों को निलंबित करने का सिलसिला शुरू कर दिया है. जिसके कारण रापनि कर्मचारियों में सरकार और राज्य परिवहन निगम के प्रति आक्रोश दिखाई दे रहा है. ऐसे में हड़ताल का 14 दिन शुरू होने पर भी सरकार द्वारा कोई निर्णय नहीं लिये जाने के कारण गड़चिरोली जिला मुख्यालय में आंदोलन कर रहे करीब 45 कर्मचारियों ने मुंडऩ कर राज्य सरकार का निषेध किया है. साथ ही हड़ताल जारी रखने की बात कही है. 

सभी कर्मियों को निलंबित करें 

हड़ताल करनेवाले कर्मचारियों ने बताया कि, रापनि कर्मचारी अपनी महत्वपूर्ण मांग को लेकर गत 14 दिनों से हड़ताल कर रहे है. ऐसे में विभाग ने कर्मचारियों के हित में निर्णय लेने के बजाय हड़ताल करनेवाले कर्मचारियों को निलंबित करने का सिलसिला शुरू कर दिया है.

सम्बंधित ख़बरें

रात के समय बस में अंधेरे का फायदा उठा कर कंडक्टर ने की घिनौनी हरकत, MSRTC की चलती बस में महिला से छेड़छाड़

अब तक गड़चिरोली विभाग अंतर्गत आनेवाले गड़चिरोली, ब्रम्हपुरी और अहेरी डि़पो को कुल 48 कर्मचारियों को निलंबित किया गया है. जिससे आंदोलनकर्ताओं ने गड़चिरोली के विभागीय नियंत्रक को पत्र भिजवाकर सभी हड़ताल करनेवाले कर्मचारियों को निलंबित करें, ऐसी मांग करने की जानकारी कर्मचारियों ने दी. 

जारी रहेगा हड़ताल 

आंदोलनकर्ता कर्मचारियों ने कहां कि, पिछले अनेक वर्षो से रापनि कर्मचारी अल्प वेतन पर काम रहे है. इसमें कर्मचारियों के परिवार का गुजर-बसर होना भी मुश्किल हो गया है. जिसके कारण अब संपूर्ण राज्य में रापनि कर्मचारियों ने हड़ताल करना शुरू कर दिया है. अब 14 दिनों की कालावधि पूर्ण होने के बावजूद भी सरकार हड़ताल को लेकर गंभीरता नहीं दिखाई दे रही है. उल्टा निजि वाहनों को किराए पर लेने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है. जिससे रापनि कर्मचारियों का हड़ताल तीव्र रूप से जारी रहेगा. ऐसी चेतावनी भी हड़ताल करनेवाले कर्मचारियों ने दी है. 

बसों के पहिये थमने से यात्रि त्रस्त 

गड़चिरोली जिले में पुरी तरह रापनि की बसेस बंद पड़ी है. जिसके कारण जिले के यात्रियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. अब यात्रियों के साथ भी जिले छात्रों को भी बसे बंद होने के कारण त्रासदि का सामना करना पड़ रहा है. वहीं दुसरी ओर निजि वाहनधारकों द्वारा वाहनों का किराया बढ़ाने के कारण यात्रियों की वित्तीय लुट होने के साथ ही क्षमता से अधिक यात्रियों को बिठाए जाने के कारण यात्रियों को जानलेवा सफर करना पड़ रहा है. जिले में रापनि की बसेस बंद होने के कारण यात्रि वर्ग पुरी तरह त्रस्त हो गये है.

14th day of the strike of msrtc workers the government prohibited the mundan movement

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Nov 12, 2021 | 11:28 PM

Topics:  

  • MSRTC worker

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.