गड़चिरोली: वाघोली के खेत में रात का खूनी खेल, गांजा के विवाद में 34 वर्षीय युवक की हत्या, 2 नाबालिग हिरासत में

The Murder In Chamorshi: वाघोली गांव में सोमवार रात खेत परिसर में नंदकिशोर मिश्रा उर्फ बंटी की हत्या से सनसनी फैल गई। पुलिस ने जांच करते हुए मामले का पर्दाफाश कर दो नाबालिगों को हिरासत में लिया है।
crime scene at wagholi village.
चामोर्शी पुलिस स्टेशन की टीम और वाघोली गांव के घटनास्थल का प्रतीकात्मक चित्र(सोर्स: गूगल जेमिनी)
Published on
Updated on

Wagholi Farm Murder Case: चामोर्शी-मूल मार्ग पर स्थित वाघोली गांव का खेत परिसर। सोमवार रात का वक्त करीब 10:30 बजे। आमतौर पर इस समय सुनसान रहने वाले इलाके में अचानक हत्या की खबर ने पूरे परिसर को हिला दिया। खेत में एक युवक का शव मिलने के बाद पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची चामोर्शी पुलिस ने सबसे पहले मृतक की पहचान करने की कवायद शुरू की।

जांच में मृतक की पहचान नंदकिशोर मोतीलाल मिश्रा उर्फ बंटी (34) के रूप में हुई। वह चंद्रपुर जिले के मूल का निवासी बताया गया है। हत्या की सूचना मिलते ही पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच का सिलसिला तेज कर दिया।

गांजा लेने पहुंचे थे नाबालिग?

मामले की जांच आगे बढ़ी तो हत्या के पीछे की कहानी भी धीरे-धीरे सामने आने लगी। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, दोनों नाबालिग कथित तौर पर गांजा लेने के लिए नंदकिशोर मिश्रा के पास वाघोली के खेत परिसर में पहुंचे थे। इसी दौरान गांजा को लेकर उनके बीच विवाद हो गया।

बताया जा रहा है कि विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों नाबालिगों ने नंदकिशोर पर हमला कर दिया। हमले में गंभीर चोट लगने के कारण उसकी मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में खलबली मच गई।

पुलिस ने कुछ ही घंटों में सुलझाई गुत्थी

हत्या की सूचना मिलते ही चामोर्शी गडचिरोली पुलिस ने विभिन्न पहलुओं पर जांच शुरू की। पुलिस ने संदिग्ध गतिविधियों, घटनास्थल और विवाद की कड़ियों को जोड़ते हुए जांच आगे बढ़ाई। इसी दौरान पुलिस को कथित तौर पर हत्या में दो नाबालिगों की संलिप्तता के बारे में जानकारी मिली।

इसके बाद पुलिस ने दोनों नाबालिगों को हिरासत में लिया। हत्या में इस्तेमाल किए गए कथित औजार को भी कब्जे में लिए जाने की जानकारी है।

crime scene at wagholi village.
सिरोंचा-आलापल्ली राष्ट्रीय महामार्ग चढ़ा हादसे की भेंट, ST बस और टैक्सी की टक्कर में 10 यात्री घायल

यह कार्रवाई गडचिरोली जिला पुलिस अधीक्षक एम. रमेश, अपर पुलिस अधीक्षक गोकुल राज जी. और सहायक पुलिस अधीक्षक अनिकेत हिरडे के मार्गदर्शन में की गई। थानेदार महादेव ढाकणे, सुमेध बनसोडे समेत चामोर्शी पुलिस की टीम ने मामले की जांच में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

फिलहाल पुलिस मामले की आगे की जांच कर रही है और हत्या से जुड़े अन्य पहलुओं को भी खंगाला जा रहा है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com