जिले के अवैध शराब तस्करी पर रोक लगाएं, पुलिस बॉईज असोसिएशन ने थानेदार को सौंपा ज्ञापन

Stop illegal liquor smuggling in the district, Police Boys Association submitted memorandum to the police station
Published on: 
Updated on: 

गड़चिरोली. गड़चिरोली पुलिस थाने के अवैध शराब बिक्रेताओं के धड़क मुहिम के कारण गड़चिरोली तहसील के शराब बिक्री पर व्यापक मात्रा में नकेल थी. किंतु फिर से शराब माफियाओं द्वारा शराब तस्करी का प्रमाण बढ़ गया है. जिससे इसपर प्रतिबंध लगाने के लिए पडोसी चंद्रपुर जिला सीमा पर 24 घंटे चेक पोस्ट निर्माण कर इस शराब तस्करी पर प्रतिबंध लगाने की मांग पुलिस बॉईज असोसिएशन के पदाधिकारियों ने थानेदार को सौंपे ज्ञापन से की है. 

ज्ञापन में कहा है कि, पडोसी चंद्रपुर जिले से इसी मार्ग से बडी मात्रा में शराब माफियाओं से अवैध रूप से जिले में शराब की तस्करी की जा रही है. विगत कुछ दिन पूर्व गड़चिरोली पुलिस दल द्वारा शराब बिक्रेताओं के खिलाफ चलाएं गए कार्रवाई के मुहिम से शहर समेत तहसील के अवैध शराब बिक्री पर कुछ मात्रा में नकेल कसी थ्ज्ञी. किंतु अब फिर से शराब माफिया गड़चिरोली में  सक्रिय होते नजर आ रहे है. शहर के अनेक वार्डो में शराब की बिक्री की जा रही है. इसमें डी कंपनी की शराब जानलेवा है.

यह गंभीर बात ध्यान में लेकर पुलिस बॉईज असोसिएशन गड़चिरोली के पदाधिकारियों ने पुलिस निरीक्षक अरविंदकुमार कतलाम से मुलाकात कर विस्तृत चर्चा की. चंद्रपुर मार्ग पर के वैनगंगा नदी तट पर 24 घंटे चेक पोस्ट रखकर यह से शुरू शराब तस्करी पर कायम स्वरूपी रोक लगाए, अन्यथा शराब माफियाओं के खिलाफ आंदोलन करने की चेतावनी दारू ज्ञापन से दी. ज्ञापन सौंपते समय पुलिस बॉईज असोसिएशन के जिलाध्यक्ष गिरीश कोरामी, जिला उपाध्यक्ष आकाश ढाली, शहर उपाध्यक्ष ओम वट्टी, विक्रांत मडावी, प्रशांत शेडमाके, रजत कुकुडकर, विकी कडते आदि उपस्थित थे. 

Navbharat Live
navbharatlive.com