डोली गड़चिरोली की धरती, सिरोंचा में 3.6 तीव्रता का भूकंप, अहेरी-नागेपल्ली में भी महसूस हुआ कंपन

Gadchiroli Earthquake: गड़चिरोली के सिरोंचा तहसील में तड़के 3.6 तीव्रता का भूकंप दर्ज हुआ। अहेरी और नागेपल्ली क्षेत्र में भी हल्के झटके महसूस किए गए। प्रशासन ने अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की।
gadchiroli sironcha earthquake 3 6 magnitude aheri nagepalli
गड़चिरोली भूकंप (सोर्सः सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Earthquake Recurrence In Gadchiroli: गड़चिरोली जिले की सिरोंचा तहसील में तड़के करीब 4 बजकर 36 मिनट पर 3.6 तीव्रता के भूकंप की दर्ज होने की जानकारी है। भूकंप के हल्के झटके अहेरी तहसील के अहेरी तथा नागेपल्ली क्षेत्र में भी महसूस किए गए।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार भूकंप के कारण किसी प्रकार की जनहानि अथवा वित्तीय नुकसान नहीं हुआ है। भूकंप के झटके महसूस होने के बाद स्थानीय प्रशासन ने स्थिति की जानकारी जुटाना शुरू कर दिया है।

gadchiroli sironcha earthquake 3 6 magnitude aheri nagepalli
Gadchiroli News: गड़चिरोली पशुसंवर्धन विभाग में 50% पद रिक्त, डबल जिम्मेदारी के बोझ तले 236 कर्मचारी

अफवाहों पर विश्वास न करें

अफवाहों पर विश्वास न करने की अपील भूकंप के हल्के झटकों से नागरिकों को घबराने के बजाय शांत रहने और आवश्यक सावधानी बरतने की अपील जिलाधिकारी अविश्यांत पंडा ने की है। प्रशासन ने नागरिकों से भूकंप को लेकर सोशल मीडिया अथवा अन्य माध्यमों से प्रसारित होने वाली अफवाहों एवं अप्रमाणित संदेशों पर विश्वास न करने की भी अपील की है।

भूकंप की पुनरावृत्ति, निर्देशों का पालन करें

सिरोंचा एवं अहेरी तहसील क्षेत्रों में इससे पहले भी भूकंप के झटके महसूस किए जा चुके हैं। फरवरी 2026 में दक्षिण गड़‌चिरोली में हल्के भूकंप की घटना दर्ज हुई थी। उस समय सिरोंचा, अहेरी, आलापल्ली तथा नागेपल्ली क्षेत्र के नागरिकों ने भी जमीन में कंपन महसूस किया था। इस बीच गुरूवार के भूकंप के बाद प्रशासन स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है। नागरिकों से किसी भी प्रकार की घबराहट न फैलाने तथा प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करने की अपील की गई है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com