झमाझम बारिश के इंतजार में किसान, गड़चिरोली में 17 अगस्त तक सिर्फ 24.6% बारिश; कई जगह अटकी रोपाई

Gadchiroli Rainfall Shortage: गड़चिरोली में 17 अगस्त तक औसत से 24.6% कम बारिश दर्ज हुई। चामोर्शी में सबसे कम वर्षा, जबकि कम बारिश से किसानों की चिंता बढ़ी।
gadchiroli rainfall 24-percent deficit farmers waiting for heavy rain
गड़चिरोली में कम बारिश (सोर्सः सोशल मीडिया)
Updated on

Gadchiroli Weather Update: बारिश के चार माह में से ढाई माह का समय बित चुका है। इस दौरान जिले में अल-निनो का प्रभाव साफ तौर पर नजर आ रहा है। जिले में 1254.1 मीमी औसतन बारिश दर्ज की जाती है। लेकिन इस वर्ष बारिश में करीब 25 से 30 प्रश की कटौती दिखाई दे रही है। इस वर्ष अबतक 666.9 मीमी ही बारिश दर्ज हो चुकी है। अपेक्षा से कम बारिश होने से किसानों पर संकट कायम है। किसानों को अब भी झमाझम बारिश का इंतजार लगा हुआ है। गड़चिरोली जिले में अधिकत्तर किसानों की फसलें बारिश के पानी पर ही निर्भर करती है। ऐसे में इस बारिश की अनियमितता का फटका किसानों को लगता नजर आ रहा है।

अल निनो के चलते इस वर्ष अपेक्षा से कम तथा अनियमित बारिश का अनुमान मौसम विभाग ने जताया था। इसके मद्देनजर जिले में बारिश की लिपा-छिपी का दौर जारी है। बारिश का शुरूआती माह समझे जानेवाले जून माह में इस वर्ष महज 36.7 प्रश ही बारिश दर्ज की गई थी। इसके बाद जुलाई माह में हुई धुआंधार बारिश के चलते औसत से अधिक यानी 111.8 प्रश बारिश दर्ज हुई, वहीं अब अगस्त माह शुरू है। इस माह के एक पखवाडे में 47.5 प्रश बारिश दर्ज हुई है। जिले इन ढाई माह के अंतराल में कुल 872.7 मीमी औसतन बारिश हुई है।

gadchiroli rainfall 24-percent deficit farmers waiting for heavy rain
गड़चिरोली में बाघ का आतंक, दोलंदा में हमले से 57 वर्षीय व्यक्ति की मौत, वन विभाग के खिलाफ 18 अगस्त को चक्काजाम

चामोर्शी में सबसे कम वर्षा

लेकिन इस वर्ष 17 अगस्त तक जिले में 76.4 प्रश यानी 666.0 मीमी ही बारिश दर्ज हुई है। जो औसतन बारिश से करीब 24.6 प्रश से कम है। वहीं बिते वर्ष जिले में औसत का आंकड़ा पार हुआ था। इस दौरान जिले में 104.4 मीमी 911.4 मीमी बारिश दर्ज हुई थी। बिते वर्ष की तुलना में करीब 30 प्रश तक की बारिश में कटौती दिखाई दे रही है। बारिश में अनियमितता के चलते किसानों में चिंता की लहर नजर आ रही है। अनेक स्थानों पर बारिश के अभाव में अंतिम चरण के रोपाई कार्य प्रलंबित है। वहीं कुछ जगह बारिश के अभाव में बुआई तथा रोपाई की गई फसलें सुखने के कगार पर पहुंच गई है।

भामरागढ़ में सर्वाधिक तो चामोर्शी में कम बारिश

गडचिरोली जिले में बारिश के 4 महिनों में औसतन 1254 मिमी बारिश दर्ज होती है। वहीं 17 अगस्त तक यानी बारिश के ढाई महिनों में 872.7 मीमी बारिश दर्ज होती है। लेकिन इस वर्ष इस माह तक 666.9 मीमी ही बारिश हुई है। जिले में केवल भामरागड में सर्वाधिक बारिश हुई है। वहीं सिरोंचा तहसील ने भी औसत पार किया है। इसके बाद अन्य 10 तहसील में औसत से कम बारिश दर्ज हुई है। वहीं चामोर्शी तहसील में सबसे कम यानी 51.2 प्रश ही बारिश दर्ज की गई है।

Navbharat Live
navbharatlive.com