गड़चिरोली पुलिस का बढ़ा गौरव, 20 अधिकारी-जवानों को पुलिस शौर्य पदक; 27 को अति उत्कृष्ट सेवा पदक

President Police Medal 2026: गड़चिरोली पुलिस के 20 अधिकारी-जवानों को राष्ट्रपति पुलिस शौर्य पदक घोषित हुआ है। 27 को अति उत्कृष्ट और 3 को उत्कृष्ट सेवा पदक मिला है।
gadchiroli police 20 officers jawans president police medal
गड़चिरोली पुलिस शौर्य पदक (सोर्सः सोशल मीडिया)
Updated on

Gadchiroli Police Gallantry Medal: स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर 14 अगस्त को केंद्र सरकार की ओर से देशभर के पुलिस एवं सशस्त्र बलों के उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारी एवं जवानों के लिए पदकों की घोषणा की गई। इस वर्ष पूरे देश में कुल 272 पुलिस शौर्य पदक और 606 गुणवत्तापूर्ण सेवा पदक घोषित किए गए हैं। इनमें गड़चिरोली पुलिस दल के 20 अधिकारी एवं जवानों को पुलिस शौर्य पदक तथा एक अधिकारी को गुणवत्तापूर्ण सेवा के लिए पदक प्रदान किया गया है। गड़चिरोली पुलिस दल को वर्ष 2026 में अब तक कुल 31 पुलिस शौर्य पदक प्राप्त हुए हैं। वहीं पिछले पांच वर्षों में गड़चिरोली पुलिस दल को कुल 3 शौर्य चक्र, 237 पुलिस शौर्य पदक और 7 गुणवत्तापूर्ण सेवा पदक प्राप्त हो चुके हैं।

पुलिस शौर्य पदक प्राप्त करने वालों में यतिश विजयराव देशमुख, पुलिस अधीक्षक, पालघर (तत्कालीन अपर पुलिस अधीक्षक, अभियान, गडचिरोली), सहायक पुलिस निरीक्षक राजू पांडुरंग गवली, सहायक पुलिस निरीक्षक वासुदेव राजम मडावी, पुलिस हवलदार दिलीप विट‍्ठल आत्राम, मासा बोरा आत्राम, विजय किष्टय्या कोडापे, दशरथ रामशहा मडावी, पुलिस जवान अजय गोपालराव मडावी, गणेश चंद्रम डुब्बुला, विजय झुरु मडावी, भूपेश मारोतराव जुमनाके, राकेश राजम बेडकी,संजय मल्लेश कंकाबंडावार, राजेश शामराव किरंगे तथा दलसु कटिया बोगामी शामिल हैं।

gadchiroli police 20 officers jawans president police medal
बकाया बिल से आर्थिक संकट में गड़चिरोली के ठेकेदार, 10 अगस्त से मुंबई में बेमियादी अनशन की चेतावनी

उत्कृष्ट कार्य की सराहना

वर्ष 2023 में भामरागड तहसील के केडमारा और वर्ष 2024 में भामरागड तहसील के कंत्रनगट्टा पुलिस और माओवादियों के बीच हुई मुठभेड़ में कुल 6 माओवादियों को मार गिराने में गड़चिरोली पुलिस दल को सफलता मिली थी। इन अभियानों में उपरोक्त अधिकारी एवं जवानों द्वारा प्रदर्शित साहस, शौर्य और सफल कार्यवाही को ध्यान में रखते हुए राष्ट्रपति पुलिस शौर्य पदक की घोषणा की गई है।

20 अधिकारी-जवान सम्मानित

इसके साथ ही भारत सकार के गृह मंत्रालय की ओर से पुलिस दल में 25 वर्ष से अधिक की निष्कलंक सेवा पूरी करने वाले 27 अधिकारी एवं जवानों को अति उत्कृष्ट सेवा पदक, जबकि 15 वर्ष से अधिक की निष्कलंक सेवा पूरी करने वाले 3 अधिकारी एवं जवानों को उत्कृष्ट सेवा पदक घोषित किए गए हैं। इस उपलब्धि पर गडचिरोली पुलिस अधीक्षक एम। रमेश ने सभी पदक प्राप्त अधिकारी एवं जवानों का अभिनंदन करते हुए उनके उत्कृष्ट कार्य की सराहना की तथा भविष्य की सेवा के लिए शुभकामनाएं दीं।

Navbharat Live
navbharatlive.com