मार्कंडा देवस्थान के विकास कार्यों में आएगी तेजी, दिसंबर तक पूरे करने के जिलाधिकारी के निर्देश

Markanda Temple Development: गड़चिरोली के मार्कंडा देवस्थान परिसर में जिलाधिकारी अविश्यांत पंडा ने एमएसआरडीसी और एएसआई के विकास व संरक्षण कार्यों का निरीक्षण किया।
gadchiroli markanda devsthan development work inspection
गड़चिरोली मार्कंडा देवस्थान(सोर्सः सोशल मीडिया)
Updated on

Markanda Temple Gadchiroli: मार्कंडा देवस्थान परिसर में महाराष्ट्र राज्य सड़क विकास महामंडल (एमएसआरडीसी) तथा भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण विभाग (एएसआई) की ओर से चल रहे विभिन्न विकास तथा संरक्षण कार्यों का जिलाधिकारी अविश्यांत पंडा ने मंगलवार की रात के दौरान प्रत्यक्ष निरीक्षण किया। उन्होंने एमएसआरडीसी के अंतर्गत चल रहे कार्यों में तेजी लाते हुए उन्हें आगामी दिसंबर तक पूरा करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। इस अवसर पर जिला पुलिस अधीक्षक एम। रमेश भी उपस्थित थे।

जिलाधिकारी पंडा ने मार्कंडा परिसर में चल रहे विभिन्न कार्यों की वर्तमान स्थिति का जायजा लिया तथा संबंधित अधिकारियों से कार्यों की प्रगति की जानकारी प्राप्त की। एमएसआरडीसी के अंतर्गत चल रहे कार्यों की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी ने लंबित कार्यों का उचित नियोजन कर उनमें आवश्यक गति लाने और निर्धारित समयसीमा में उन्हें पूरा करने के निर्देश दिए।

उन्होंने विशेष रूप से एमएसआरडीसी के सभी कार्य दिसंबर तक पूर्ण करने पर जोर दिया। जिलाधिकारी ने भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण विभाग द्वारा मार्कंडा परिसर में किए जा रहे कार्यों का भी निरीक्षण किया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों से कार्यों की वर्तमान स्थिति एवं प्रगति की जानकारी ली।

gadchiroli markanda devsthan development work inspection
छात्रावास नहीं बंदीगृह, गड़चिरोली जिले के जपतलाई सर्पदंश मामले में दानवे ने प्रशासन को घेरा

कार्यो में समन्वय रखें

जिलाधिकारी पंडा ने कहा कि मार्कंडा परिसर में चल रहे विभिन्न कार्यों को समय पर पूरा करने के लिए सभी संबंधित विभाग व सभी यंत्रणा का आपस में बेहतर समन्वय आवश्यक है। उन्होंने संबंधित यंत्रणाओं को आपसी समन्वय के साथ आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

अतिक्रमण के मामले में वैकल्पिक व्यवस्था के निर्देश

इस दौरान परिसर में अतिक्रमण के मुद्दे पर संबंधित नागरिकों से चर्चा कर समस्या का समाधान करने तथा उनके लिए उचित वैकल्पिक व्यवस्था उपलब्ध कराने की दिशा में आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश जिलाधिकारी पंडा ने अधिकारियों को दिए। मार्कंडा परिसर में यातायात व्यवस्था को लेकर जिलाधिकारी पंडा तथा जिला पुलिस अधीक्षक एम. रमेश ने भी चर्चा की। परिसर में यातायात सुचारु बनाए रखने के लिए आवश्यक नियोजन तथा उपाययोजनाएं करने के निर्देश पुलिस अधीक्षक ने स्थानीय पुलिस अधिकारियों को दिए।

Navbharat Live
navbharatlive.com