Gadchiroli News: वडधा विद्यालय के छात्रों पर आई भुखमरी की नौबत, एक माह से बंद हैं मध्यान्ह भोजन

Kisan Vidyalaya Wadadha: गड़चिरोली के आरमोरी तहसील स्थित वडधा किसान विद्यालय में कक्षा 5 से 8वीं के करीब 350 विद्यार्थियों को एक माह से मध्यान्ह भोजन नहीं मिल रहा है।
gadchiroli kisan school mid day meal 350 students
गड़चिरोली मध्यान्ह भोजन (सोर्सः सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Gadchiroli School Mid Day Meal: गड़चिरोली जिले के आरमोरी तहसील के वडधा के किसान विद्यालय के कक्षा 5 से 8 वीं के करीब 350 विद्यार्थियों को बिते एक माह से शालेय पोषाहार यानी मध्यान्ह भोजन नहीं मिलने की बात सामने आयी है। पोषाहार के साहित्य समाप्त होने से विद्यार्थियों को दोपहर का भोजन नहीं मिल रहा है। प्रशासन के नियोजन के अभाव में विद्यार्थियों को परेशानी हो रही है। जिससे अभिभावकों द्वारा रोष व्यक्त किया जा रहा है।

प्रशासन इसकी सुध लेकर पोषाहार शुरू करने की मांग हो रही है। वडधा के किसान विद्यालय में परिसर के वडधा, डार्ली, बोरी, बोडधा, देलोडा बु., देलोडा खु, देशपुर, कुरंझा, खरपी, टेंभा, नरोटी माल, नरोटी चक आदि गांवों के विद्यार्थी शिक्षा अर्जित करते है। इसमें अनेक विद्यार्थी बाहरी गांव से स्कूल में आते है। सुबह जल्दी निकलकर करीब 10 बजे स्कूल पहुंचते है। विद्यार्थियों को सुबह किए भोजन के बाद दोपहर को स्कूल में भोजन नहीं मिलने से असुविधा हो रही है। खासकर कक्षा 5 से 8 वीं के अधिकांक्ष विद्यार्थी 10 से 15 वर्ष उम्रगुट के है।

gadchiroli kisan school mid day meal 350 students
अकोला में 1.75 करोड़ के नकली गुटखा रैकेट का भंडाफोड़, मास्टरमाइंड गौरव शर्मा गिरफ्तार, जांच प्रक्रिया हुई तेज

अभिभावकों में नाराजगी

बढ़ते उम्र के विद्यार्थियों को नियमित व पोषक आहार मिलना आवश्यक है। ऐसे में एक माह से मध्यान्ह भोजन बंद होने से उनके स्वास्थ्य पर परिणाम होने की संभावना अभिभावकों ने व्यक्त की है। दोपहर के समय भुख लगने के कारण विद्यार्थियों का अध्ययन में भी मन नहीं लगने की बात कहीं जा रही है।

पोषाहार के साहित्य समाप्त होने के पूर्व ही उसका प्रबंधन करना यह संबंधित यंत्रणा की जिम्मेदारी है। ऐसे में विद्यार्थियों को एक माह से भोजन से वंचित रखे जाने से अभिभावकों में नाराजगी जताई जा रही है। प्रशासन इस मामले की जांच कर विद्यार्थियों को नियमित तथा दर्जायुक्त मध्यान्ह भोजन शुरू करने की मांग अभिभावकों ने की है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com