Gadchiroli News: गड़चिरोली में जुआ अड्डे पर बड़ी कार्रवाई, 1.50 करोड़ रुपये का माल जब्त; 34 आरोपी गिरफ्तार

Gadchiroli Gambling Raid: गड़चिरोली के नांगपुर जंगल में पुलिस ने जुआ अड्डे पर छापा मारकर 1।50 करोड़ रुपये का माल जब्त किया। कार्रवाई में 34 आरोपी पकड़े गए, जबकि 2 फरार हैं।
gadchiroli gambling den raid 1 50 crore seized 34 arrested
गड़चिरोली पुलिस कार्रवाई(सोर्सः सोशल मीडिया)
Updated on

Gadchiroli Crime News: गड़चिरोली जिले के कोरची तहसील के कोटगुल पुलिस थाना अंतर्गत आनेवाले नांगपुर के जंगल परिसर में अवैध रूप से जुआ अड्डा चलने की गुप्त जानकारी के आधार पर स्थानीय अपराध शाखा के दल व कोटगुल पुलिस ने आज 17 अगस्त को संयुक्त कार्रवाई करते हुए जुआ अड्डे पर छापा मारा। इस कार्रवाई में पुलिस ने 23 चौपहिया व 5 दोपहिया वाहन तथा नगद राशी समेत कुल 1 करोड 50 लाख 97 हजार 100 रूपयों का माल जब्त किया है। इस मामले में पुलिस ने 34 आरोपियों केा दबोचा है। वहीं 2 आरोपी फरार है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। जुआ अड्डे पर छापामार की यह जिले की सबसे बडी कार्रवाई है।

जिले में अवैध व्यवसाय पर नकेल कसने के निर्देश पुलिस अधीक्षक एम। रमेश ने दिए है। जिसके तहत पुलिस दल व स्थानीय अपराध शाखा द्वारा निरंतर कार्रवाई की जा रही है। इस दौरान कोरची तहसील के नांगपुर निवासी परमेश्वर लोहंबरे व कोटगुल निवासी मिथुन तांबेकर यह दोनों नांगपुर परिसर के जंगल परिसर में अवैध रूप से लोगों को इकट्टा कर वहां ताश पत्तों का खेल चलाकर जुआ अड्डा चलाने की गुप्त जानकारी आज 17 अगस्त को तड़के 2 बजे के दौरान स्थानीय अपराध शाखा के दल को मिली।

5 दोपहिया समेत 1.50 करोड़ का माल जब्त

उक्त जानकारी के आधार पर स्थानीय अपराध शाखा गड़चिरोली के सहाय्यक पुलिस निरीक्षक भगतसिंग दुल्हत व पुलिस दल नांगपुर में पहुंचकर जंगल परिसर में छापा मारा। उक्त कार्रवाई पुलिस अधीक्षक एम. रमेश के आदेश पर अप्पर पुलिस अधीक्षक (अभियान) कार्तिक मधिरा, अप्पर पुलिस अधीक्षक (प्रशासन) गोकुल राज जी., कुरखेडा के उपविभागीय पुलिस अधिकारी प्रमोद मडामे के मार्गदर्शन में स्थानीय अपराध शाखा के पुलिस निरीक्षक अरुण फेगडे, सहाय्यक पुलिस निरीक्षक भगतसिंग दुल्हत, पुलिस हवालदार सतीश कत्तीवार, पुलिस कर्मी तुषार खोब्रागडे, बापू कुम्मरी, पुलिस थाना कोटगुल के पुलिस उपनिरीक्षक विवेक वायकर, सहाय्यक फौजदार भजनराव कोडापे, संदिप बागडे व किशोर बावणे ने की।

छग के जुआरी भी हुए शामिल

कोरची तहसील के नांगपुर में पुलिस ने जुआ अड्डे पर छापामार की। इस दौरान कुछ लोग गैरकानुनी रूप से 52 ताश पत्ते सहायता से पैसों की बाजी लगाकर जुआ का खेल करते हुए दिखाई दिए। पुलिस की भनक लगते ही कुछ लोग भागने लगे। इस दौरान स्थानीय अपराध शाखा का पुलिस दल व पुलिस थाना कोटगुल के पुलिस उपनिरीक्षक विवेक वायकर तथा पुलिस दल ने प्रभावी कार्रवाई करते हुए घटनास्थल से जुआ खेलने छत्तीसगड राज्य के राजनांदगांव जिले के कोटरासरार निवासी बिरेंद्र कुमार एवनलाल सिन्हा (23), राजनांदगांव के बजरंग मार्ग निवासी प्रकाश कुमार शामलाल मेश्राम (50) समेत कुल 34 आरोपियों को हिरासत में लिया है।

gadchiroli gambling den raid 1 50 crore seized 34 arrested
सांसद संजय राऊत उतरें नासिक के गड्ढोंभरी सड़कों पर, ठाकरे गुट का बदहाल सरकार और प्रशासन पर हल्लाबोल

फरार आरोपियों की तलाश जारी

इस दौरान जुआ अड्डे पर छापामार कार्रवाई के बाद हिरासत में लिए गए आरोपियों की पुछताच करने पर परमेश्वर लोहंबरे तथा मिथुन तांबेकर के कहने पर जुआ खेलने के लिए आने की बात आरोपियों ने कहीं। इस दौरान आरोपियों की तलाशी लेने पर घटनास्थल से 4 लाख 41 हजार 500 रूपयों की नगद राशी, 23 चौपहिया वाहन, 5 दोपहिया वाहन, जुआ खेलने के पत्ते, स्टील की पेटी, लाल रंग की बैटरी, तिरपाल ऐसा कुल 1 करोड 50 लाख 97 हजार 100 रूपये किंमत का माल पुलिस ने जब्त किया है। इस मामले में कुल 36 आरोपियों के खिलाफ कोटगुल पुलिस थाने में मामला दर्ज किया है। फरार आरोपी परमेश्वर लोहंबरे तथा मिथुन तांबेकर की तलाश पुलिस कर रही है।

Navbharat Live
navbharatlive.com