ऑनलाइन गेमिंग में बर्बाद हुआ 28 वर्षीय इंजीनियर छात्र, 40 लाख गंवाने के बाद रिश्तेदार के घर से चुराया सोना

Gadchiroli Gold Theft Case: चामोर्शी में 28 वर्षीय युवक पर रिश्तेदार के घर से साढ़े सात तोला सोना और नकदी चोरी का आरोप है। ऑनलाइन गेम में 35-40 लाख गंवाने की बात भी सामने आई हैं।
Gadchiroli Online Gaming Fraud
ऑनलाइन गेम(सोर्स: सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Gadchiroli Online Gaming Fraud: गड़चिरोली के चामोर्शी में 28 वर्षीय युवक पर रिश्तेदार के घर से करीब साढ़े सात तोला सोना और नकदी चोरी करने का आरोप लगा है।

पुलिस के अनुसार, युवक ऑनलाइन गेम में कथित तौर पर 35 से 40 लाख रुपये गंवा चुका था। उस पर जेसीबी कबाड़ में बेचने का भी आरोप है।

ऑनलाइन गेम की लत.. गंवायें 35 से 40 लाख

चामोर्शी पुलिस के अनुसार, शिकायतकर्ता सरकारी ठेकेदार हैं और आरोपी आदित्य उनके ममेरे भाई का बेटा है। आदित्य यवतमाल में इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर रहा था। इसी दौरान उसे ऑनलाइन गेम खेलने की कथित तौर पर लत लग गई और उसने करीब 35 से 40 लाख रुपये गंवा दिए।

परिवार को इसकी जानकारी मिलने के बाद उसे सुधारने और काम सीखने के उद्देश्य से मई 2021 में चामोर्शी स्थित रिश्तेदार के पास भेजा गया था। शिकायतकर्ता ने उसे चांदापुर फाटा स्थित साइट कार्यालय की देखरेख और काम सीखने की जिम्मेदारी दी। बाद में वह चामोर्शी के विभिन्न निर्माण कार्यों में भी जाने लगा।

रिश्तेदार का भरोसा होने के कारण उसे आर्थिक लेन-देन से जुड़ी कुछ जिम्मेदारियां भी सौंपी गई थीं। हालांकि, कुछ समय बाद घर और अन्य स्थानों पर रखी नकदी में अंतर दिखाई देने लगा।

मां की मौत के बाद गहने गायब होने का पता चला

गड़चिरोली पुलिस शिकायत के अनुसार, 11 जनवरी 2023 को शिकायतकर्ता की मां का निधन हुआ था। उस दौरान घर में रखे उनकी मां, पत्नी और वहां आई सास के करीब साढ़े सात तोला सोने के आभूषण गायब मिले। परिजनों ने घर में तलाश की, लेकिन गहने नहीं मिले।

घर का ही व्यक्ति होने के कारण उस समय पुलिस में शिकायत नहीं की गई। बाद में कथित तौर पर जानकारी मिली कि ये आभूषण चामोर्शी के एक सराफा व्यापारी के पास ले जाकर करीब 2.55 लाख में बेचे गए थे।

Gadchiroli Online Gaming Fraud
गड़चिरोली में 23 से 28 सितंबर तक पर्यटन महोत्सव का आयोजन, चार टूरिज्म सर्किट होंगे विकसित

जेसीबी कबाड़ में बेचने का भी आरोप

शिकायतकर्ता के पास तीन जेसीबी मशीनें हैं और उनकी देखरेख की जिम्मेदारी भी आदित्य के पास थी। दिसंबर 2023 में उसने एक जेसीबी को आरमोरी के परिचित व्यक्ति को ₹50 हजार प्रतिमाह किराये पर देने की बात कही थी।

जब किराये की राशि नहीं मिली और शिकायतकर्ता ने जानकारी ली, तो कथित तौर पर जेसीबी को कबाड़ में बेच दिए जाने की बात सामने आई। इसके बाद मामले को लेकर पुलिस से शिकायत की गई।

चामोर्शी पुलिस ने आदित्य यमसनवार के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस निरीक्षक महादेव ढाकणे के मार्गदर्शन में उपनिरीक्षक गणेश जगले मामले की जांच कर रहे हैं। पुलिस जांच में आरोपों से जुड़े लेन-देन, सोने की बिक्री और जेसीबी से संबंधित घटनाक्रम की जानकारी जुटाई जा रही है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com