रातभर डटे रहे किसान, गड़चिरोली के चामोर्शी में दूसरे दिन भी जारी रहा आंदोलन, तीन जगह चक्काजाम

Chamorshi Chakka Jam: गड़चिरोली के चामोर्शी में भूमि अधिग्रहण के विरोध में किसानों का आंदोलन दूसरे दिन भी जारी रहा। तीन प्रमुख स्थानों पर चक्काजाम से यातायात प्रभावित हुआ।
gadchiroli chamorshi farmers protest land acquisition
चामोर्शी चक्काजाम(सोर्सः सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Highlights:

  • खेती बचाने और अपनी मांगों को लेकर सैकड़ों किसान कड़ी धूप में सड़कों पर डटे रहे।

  • आष्टी टी-पॉइंट, लक्ष्मीगेट चौक और शिवाजी हाईस्कूल परिसर में यातायात बाधित रहा।

  • प्रशासन का कोई अधिकारी देर रात तक नहीं पहुंचा, जिसके बाद किसानों ने आंदोलन स्थल पर भोजन पकाकर रात गुजारी।

Gadchiroli Farmers Protest: गड़चिरोली जिले के चामोर्शी शहर में किसानों का आंदोलन दूसरे दिन भी जारी रहा। खेती बचाने के लिए तथा अपने न्याय्य मांगो की ओर प्रशासन का ध्यानाकर्षण करने सैकड़ों किसान कडी धूप में सड़क पर उतरे है। किसानों के आंदोलन को दूसरे भी व्यापक प्रतिसाद मिल रहा है। चामोर्शी शहर के तीन प्रमुख जगह चक्काजाम आंदोलन के चलते यातायात ठप्प हुई है।

किसानों का बढ़ता सहभाग तथा आंदोलन की तीव्रता के चलते संपूर्ण शहर का ध्याना आंदोलन की ओर लग गया है। विशेषतः गुरुवार से शुरू किए गए आंदोलन को देररात तक कोई भी अधिकारी भेट नहीं देने पर आंदोलनकर्ता किसानों ने आंदोलनस्थल पर भोजन पकाकर रात गुजारी। वहीं शुक्रवार को सुबह होते ही पुनः आंदोलन पर डट गये।

किसानों के भविष्य का सवाल

चामोर्शी शहरातील आष्टी टी-पॉइंट, लक्ष्मीगेट चौक तथा गड़चिरोली मार्ग पर के शिवाजी हाईस्कूल परिसर इन 3 महत्वपूर्ण जगह किसानों ने चक्काजाम आंदोलन शुरू करने से इस मार्ग पर की यातायात ठप्प हुई है। शहर के प्रमुख सड़कों पर यातायात में बाधा निर्माण हुई है। नागरिकों को आवागमन करते समय दिक्कतों का सामना करना पड रहा है। एक ओर तेज धूप का प्रकोप और दूसरी ओर खेती तथा किसानों के भविष्य का सवाल है।

gadchiroli chamorshi farmers protest land acquisition
गड़चिरोली किसान आंदोलन(सोर्सः सोशल मीडिया)

किसान आंदोलन स्थल पर डटे हुए हैं

ऐसी स्थिति में सैकड़ों किसान आंदोलन स्थल पर डटे हुए हैं। खेती को बचाने के लिए जारी इस संघर्ष से किसानों की बेचैनी और अपनी मांगों के लिए लड़ने का उनका संकल्प स्पष्ट दिखाई दे रहा है। किसानों की समस्याओं पर ठोस निर्णय लिया जाए, उनकी मांगों पर गंभीरता से विचार किया जाए और खेती से जुड़ी समस्याओं का समाधान निकाला जाए, इसी अपेक्षा के साथ आंदोलन जारी है। दूसरे दिन भी आंदोलन वापस न लेते हुए बड़ी संख्या में किसानों के सड़कों पर उतरने से आंदोलन की गंभीरता सामने आई है।

gadchiroli chamorshi farmers protest land acquisition
विधायक कुमार आयलानी के विधानसभा क्षेत्र में पानी की भारी दिक्कत, ठाणे में बैठक कर अधिकारियों को दिए निर्देश

किसानों की समस्याओं पर ठोस निर्णय कब ?

खेती किसानों की आजीविका का मुख्य आधार है। इसलिए खेती से संबंधित समस्याओं का समाधान निकालने की मांग को लेकर किसान आंदोलन के माध्यम से अपनी बात रख रहे हैं। दूसरे दिन भी आंदोलन को मिल रहे व्यापक समर्थन से किसानों की मांगों पर गंभीरता से विचार करने की आवश्यकता सामने आई है।

विधायक ने की आंदोलनकर्ताओं के साथ चर्चा

भूमि अधिग्रहण के खिलाफ गुरूवार से किसानों ने आंदोलन शुरू किया है। इसी बीच शुक्रवार को आंदोलन के दूसरे दिन गडचिरोली विस क्षेत्र के विधायक डॉ. मिलिंद नरोटे आंदोलन स्थल पर पहुंचकर आंदोलनकर्ताओं के साथ चर्चा की। जहां उन्होंने इस मामले से संदर्भ में आगामी 1 तारीख को राज्य के मुख्यमंत्री के साथ बैठक कराने का आश्वासन दिया। इधर शुक्रवार को होनेवाली दो गांवों की सुनवाई खारिज होने की जानकारी उपविभागीय अधिकारी ने दी है।

gadchiroli chamorshi farmers protest land acquisition
विधायक कुमार आयलानी के विधानसभा क्षेत्र में पानी की भारी दिक्कत, ठाणे में बैठक कर अधिकारियों को दिए निर्देश

तीन स्थानों पर सड़कें बंद, जनजीवन प्रभावित

चामोर्शी के 3 प्रमुख स्थानों पर रास्ता रोको आंदोलन के कारण दैनिक यातायात पर व्यापक असर पड़ा है। विशेष रूप से आष्टी टी-पॉइंट, लक्ष्मीगेट चौक और गड़चिरोली रोड स्थित शिवाजी हाईस्कूल परिसर में यातायात पूरी तरह बंद होने से यात्रियों को असुविधा हो रही है।

सड़कों पर यातायात बाधित होने का असर स्कूलों और महाविद्यालयों में विद्यार्थियों की उपस्थिति पर भी दिखाई दिया। विद्यार्थियों को शैक्षणिक संस्थानों तक पहुंचने में परेशानी होने के कारण स्कूल-कॉलेजों में उनकी उपस्थिति में काफी कमी देखी गई। यातायात ठप होने से शहर के दैनिक कामकाज पर भी प्रभाव पड़ा है।

Navbharat Live
navbharatlive.com