Gadchiroli News: कुरखेड़ा मार्ग पर पिकअप का कहर, बच्चों समेत 7 लोग गंभीर रूप से घायल

Seven People Injured: गड़चिरोली जिले के देसाईगंज में कुरखेड़ा मार्ग पर अनियंत्रित पिकअप वाहन ने सात लोगों को कुचल दिया। हादसे में तीन लोग अति गंभीर और चार अन्य गंभीर रूप से घायल हुए हैं।
desaiganj pickup accident seven injured gadchiroli
देसाईगंज सड़क हादसा(सोर्सः सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Highlights:

  • देसाईगंज के कुरखेड़ा मार्ग पर शुक्रवार, 13 नवंबर को शाम करीब 4:30 बजे अनियंत्रित पिकअप ने सात लोगों को कुचल दिया।

  • हादसे में तीन लोग अति गंभीर और चार अन्य गंभीर रूप से घायल हुए।

  • गंभीर घायलों को ब्रम्हपुरी के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जबकि अन्य का उपचार देसाईगंज ग्रामीण अस्पताल में जारी है।

Gadchiroli Road Accident: गड़चिरोली जिले के देसाईगंज शहर के कुरखेड़ा मार्ग पर शुक्रवार, 13 नवंबर को शाम करीब 4.30 बजे एक अनियंत्रित पिकअप वाहन ने 7 लोगों को कुचल दिया। इस हादसे में 3 लोग अति गंभीर, जबकि 4 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। अति गंभीर घायलों को तत्काल ब्रम्हपुरी के निजी अस्पताल में उपचार के लिए भेजा गया है, जबकि अन्य 4 घायलों का देसाईगंज ग्रामीण अस्पताल में उपचार जारी है।

घायलों में देसाईगंज निवासी वसंत जोशी (32), कोकडी निवासी रामचंद्र सहारे (52), कुरखेडा तहसील के गेवर्धा निवासी आनंदेश्वर सुकारे (45), रितिक सुकारे (10), सृजल नाकाडे (9), कोकडी निवासी कृष्णा नेवारे (60), तथा देसाईगंज के हनुमान वार्ड निवासी मनोहर रायपुरे (50) का समावेश है। वसंत जोशी के सिर में गंभीर चोट आई है। अन्य दो गंभीर घायलों की स्थिति को देखते हुए उन्हें भी तत्काल ब्रम्हपुरी के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया।

desaiganj pickup accident seven injured gadchiroli
नशामुक्त भारत के लिए पुणे में दौड़ेंगे 40 हजार से ज्यादा लोग, अंतरराष्ट्रीय धावक भी होंगे शामिल

नशे में वाहन चलाया गया

पिकअप वाहन क्रमांक एम.एच. 35 एजे 3128 का चालक गोंदिया जिले के अर्जुनी तहसील के करंडली निवासी अतुल निलेश्वर कोडवते कथित तौर पर शराब के नशे में वाहन चला रहा था। कुरखेड़ा मार्ग से शहर में प्रवेश करने के बाद उसने रेलवे सुरंग से बजरंग कपड़ा बाजार के सामने स्थित गेट तक रास्ते में आनेवाले नागरिकों को कुचलते हुए वाहन दौड़ाया।

बताया जाता है कि एक व्यक्ति की बुलेट मोटरसाइकिल पिकअप के सामने आ जाने से बड़ा हादसा टल गया। घटना की सूचना मिलते ही देसाईगंज पुलिस मौके पर पहुंची और चालक अतुल कोडवते को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाने की व्यवस्था की।

desaiganj pickup accident seven injured gadchiroli
मुंबई इंडियंस ने आईपीएल के सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले मलिंगा को रिलीज किया

फलक और होर्डिंग्स के कारण दुर्घटना

शहर के मुख्य मार्ग पर लगाए गए फलक और होर्डिंग्स के कारण संभावित दुर्घटनाओं की आशंका को देखते हुए नप उपाध्यक्ष नरेश विठलानी ने यातायात पुलिस को इन्हें हटाने के निर्देश दिए थे। हालांकि, मार्ग पर लगे फलक नहीं हटाए जाने से इस हादसे में लापरवाही का मुद्दा भी सामने आया है। फलक हटाने में हुई कथित अनदेखी को हादसे के संभावित कारणों में से एक माना जा रहा है। इस मामले को लेकर नागरिकों में तीव्र नाराजगी व्यक्त की जा रही है।