गड़चिरोली में गोवंश तस्करी पर पुलिस का शिकंजा, 32 मवेशी बरामद, 4 आरोपी गिरफ्तार, 3 फरार

Gadchiroli Crime News: गड़चिरोली में पुलिस ने गोवंश तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 32 मवेशियों से भरा आयशर वाहन पकड़ा। जब्त माल की कुल कीमत 19 लाख 60 हजार रुपये है। चार आरोपी गिरफ्तार हुए।
Gadchiroli Cattle Smuggling Illegal Cattle Transport
अवैध गोवंश परिवहन फोटो सोर्स- नवभारत
Published on
Updated on

Gadchiroli Cattle Smuggling Illegal Cattle Transport: गड़चिरोली जिले में अवैध गोवंश परिवहन के खिलाफ गड़चिरोली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। स्थानीय अपराध शाखा तथा आरमोरी पुलिस की संयुक्त टीम ने 28 अगस्त की रात ठाणेगांव-आरमोरी टी-पॉइंट के पास जाल बिछाकर गोवंश से भरे आयशर वाहन को पकड़ा। कार्रवाई में 32 गोवंशीय पशु, 2 चौपहिया वाहन और तीन मोबाइल फोन समेत कुल 19 लाख 60 हजार रुपये का माल जब्त किया गया। 

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार

इस कार्रवाई में पुलिस ने 4 आरोपियों को दबोचा है। वहीं 3 आरोपी फरार हैं। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, स्थानीय अपराध शाखा की टीम आरमोरी थाना क्षेत्र में रात्रि गश्त कर रही थी।

इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि कुरखेडा निवासी शहजाद शेख व गेवर्धा निवासी जमील कुरेशी यह आयशर वाहन में गोवंशीय पशुओं को लादकर अवैध रूप गोवंश की तस्करी करनेवाले है। सूचना मिलते ही पुलिस ने ठाणेगांव-आरमोरी टी-पॉइंट के पास नाकाबंदी की। कुछ देर बाद 2 पायलटिंग वाहन तथा एम. एच. 04 जीआर 0384 क्रमांक का संदिग्ध आयशर वाहन वहां पहुंचा।

पुलिस ने आयशर वाहन को रोकने का प्रयास किया। तो उसमें सवार 2 लोगों ने जंगल की ओर भागने की कोशिश की। पुलिस ने पीछा कर कुरखेडा तहसील के आंधली निवासी प्रणय समीर जांभुलकर (20) को पकड़ा। पीछा कर जंगल से दबोचे आरोपी आयशर वाहन की तलाशी लेने पर उसमें गोवंशीय पशुओं को अत्यंत अमानवीय तरीके से ठूंसकर भरा गया था। 

आरोपियों की पहचान

इसी दौरान पायलटिंग कर रही काले रंग की क्रेटा कार को रोकने का प्रयास किया गया, लेकिन उसका चालक वाहन लेकर फरार हो गया। इसके पीछे आ रही सीजी 10 एएम 8415 क्रमांक के सफेद रंग की स्विफ्ट डिजायर कार को पुलिस ने रोक लिया।

कार में सवार 3 लोगों ने भी जंगल की ओर भागने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस ने उन्हें पकड़ लिया। आरोपियों की पहचान गड़चिरोली शहर के विवेकानंदनगर निवासी शहबाज सलाम शेख (31), व नागपुर के जाफरनगर निवासी शोहेब फारुक शेख (27) व शेख आकिब नासीर शेख के रूप में हुई।  

Gadchiroli Cattle Smuggling Illegal Cattle Transport
पप्पा जाधव हत्याकांड: राजुरा में कोर्ट के सामने हत्या से भड़के लोग, थाने पर पथराव के बाद पुलिस का लाठीचार्ज


फरार आरोपियों की तलाश जारी

इस मामले में पुलिस ने शहबाज सलाम शेख, शोहेब फारुक शेख, शेख आकिब नासीर शेख तथा प्रणय समीर जांभुलकर को गिरफ्तार किया गया है। वहीं शहजाद शेख, जमील कुरेशी तथा आयशर वाहन के अज्ञात चालक की तलाश जारी है। आरमोरी पुलिस थाने में आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। 

गड़चिरोली पुलिस गिरफ्तार आरोपियों को न्यायालय में पेश करने की कार्रवाई की जा रही है। मामले की आगे की जांच पुलिस उपनिरीक्षक गणेश कांबले कर रहे हैं। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक एम. रमेश के आदेश पर अपर पुलिस अधीक्षक (अभियान) कार्तिक मधिरा, अपर पुलिस अधीक्षक (प्रशासन) गोकुल राज. जी तथा सहायक पुलिस अधीक्षक अनिकेत हिरडे के मार्गदर्शन में स्थानीय अपराध शाखा के पुलिस निरीक्षक अरुण फेगडे तथा आरमोरी थाना प्रभारी पुलिस निरीक्षक सचिन झनक के नेतृत्व में पुलिस टीम ने की।

6 मवेशी मृत पाए गए

गड़चिरोली पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे फरार शहजाद शेख तथा जमील कुरेशी के कहने पर गोवंश से भरे आयशर वाहन की पायलटिंग कर रहे थे। वाहन की तलाशी लेने पर 26 गाय तथा 6 बैल ऐसे कुल 32 गोवंशीय पशु बरामद हुए। इनकी अनुमानित कीमत 5 लाख 95 हजार रुपये बताई गई है।

इसके अलावा 10 लाख रुपये कीमत का आयशर वाहन, 3 लाख रुपये कीमत की स्विफ्ट डिजायर व 3 मोबाइल फोन जब्त किए गए। जब्त माल की कुल कीमत 19 लाख 60 हजार रुपये है। जब्त पशुओं की चिकित्सकीय जांच कराने पर 4 गाय तथा 2 बैल ऐसे 6 पशु मृत पाए गए।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com