गड़चिरोली और आरमोरी में नवरात्रि की धूम, 912 स्थानों पर विराजेंगी मां दुर्गा, चप्पे-चप्पे पर पुलिस का पहरा

Armori Navratri Utsav: गड़चिरोली जिले के ग्रामीण और शहरी इलाकों में रविवार से 912 से अधिक स्थानों पर दुर्गा-शारदा माता की स्थापना होगी। आरमोरी की भव्य झांकियां और पुलिस बंदोबस्त की पूरी तैयारी है।
Durga Mata Sthapana Gadchiroli
दुर्गा माता मंदिरसोर्स: फाइल फोटो
Published on: 
Updated on: 

Highlights

  • गड़चिरोली जिले में करीब 912 स्थानों पर दुर्गा और शारदा माता की प्रतिमाएं स्थापित होंगी।

  • रविवार, 11 अक्टूबर से सार्वजनिक मंडलों में शुरू होगा उत्सव।

  • जिले के नौ पुलिस उपविभागों के अंतर्गत तैयारियां पूरी।

  • आरमोरी शहर में आकर्षक झांकियों और रोशनी के साथ होगा आयोजन।

  • भीड़ को देखते हुए पुलिस ने सुरक्षा और बंदोबस्त की तैयारी की।

Durga Mata Sthapana Gadchiroli: गणेशोत्सव के समापन के बाद श्रध्दालुओं को नवरात्रि की प्रतीक्षा थी। अंतत श्रध्दालुओं समेत मंडल के पाधिकारियों की प्रतीक्षा खत्म हो रही है। रविवार, 11 अक्टूबर से सार्वजनिक मंडलों में विधीवत दुर्गा, शारदा माता प्रतिष्ठापना की जाएगी। जिले में ग्रामीण तथा शहर परिसर में करीब 912 से अधिक स्थानों पर दुर्गा तथा शारदा माता की प्रतिमा स्थापित होनेवाली है।

नवरात्री उत्सव के मद्देनजर जगह जगह पंडाल सजाएं गए है। उत्साह के साथ मातारानी का स्वागत किया जानेवाला है। नवरात्रि उत्सव के मद्देनजर दुर्गा, शारदा माता के आगमन के लिये सार्वजनिक उत्सव मंडल पूरी तरह से तैयार है।

इस दौरान पंडाल सजाने समेत सभी कार्य पूर्ण किए गए है। इस वर्ष गड़चिरोली जिले के 9 पुलिस उपविभाग अंतर्गत आनेवाले गांव-गांव में करीब 912 दुर्गा व शारदा माता की मुर्ती की स्थापना होगी, ऐसी जानकारी पुलिस विभाग से मिली है। नवरात्री उत्सव के चलते गड़चिरोली शहर समेत जिलेभर में श्रद्धालुओं ने व्यापक तैयारी की है।

नवरात्रि में बड़ी उथल-पुथल होने की संभावना

गड़चिरोली शहर में विभिन्न जगह मातारानी के पंडाल लगाएं गए है। नवरात्री उत्सव के चलते श्रद्धालुओं में व्यापक उत्साह का वातावरण है। नवरात्रि उत्सव के दौरान किसी भी तरह की अनुसूचित घटना न हो इसलिए पुलिस विभाग ने भी व्यापक तैयारी की है।

शहर समेत जिलेभर में पुलिस का तगडा बंदोबस्त लगाया गया है। रविवार को माता का आगमन होनेवाला है। आवश्यक सामग्री खरीदने के लिए श्रध्दालु गड़चिरोली शहर के बाजार में पहुंचने से बाजारों में श्रध्दालुओं की भीड़ दिखाई दी।

वहीं दुसरी ओर श्रध्दालुओं के स्वागत के लिए विक्रेता भी विभिन्न सामग्रियों से अपने दुकान सजाए है नवरात्रि में बड़ी उलाढाल होने की संभावना है।

Durga Mata Sthapana Gadchiroli
गड़चिरोली: 70 गांवों का बड़ा फैसला, शराब बेची तो देना होगा 1 लाख का जुर्माना, अब महुआ के लड्डू बनाएंगे ग्रामीण

आरमोरी शहर में नवरात्रि की धूम

गड़चिरोली जिले के आरमोरी शहर का नवरात्रि उत्सव विदर्भ समेत पडोसी राज्य में प्रसिद्ध है। प्रति वर्ष नवरात्रि उत्सव के दौरान हजारों श्रध्दालु आरमोरी में दाखिल होते है। इस वर्ष भी आरमोरी में नवरात्रोत्सव की धुम रहेगी।

शहर में नवरात्री उत्सव के मद्देनजर सार्वजनीक दुर्गा व शारदा उत्सव मंडलों ने व्यापक तैयारी की है। इस दौरान शहर में विभिन्न तरह के आकर्षक झाकी तैयार किए गए है। वहीं रोशनाईयों से शहर को सजाया गया है।

दुर्गा व शारदा उत्सव में 1100 जवान रहेंगे तैनात

गड़चिरोली जिले में सुरक्षा की दृष्टी से जिला पुलिस दल अलर्ट होकर जिले में करीब 1100 से अधिक अधिकारी और जवानों को तैनात किया जाएगा, जिनमें जिला पुलिस दल के 650 अधिकारी और जवान समेत 540 होमगार्ड को तैनात किया जाएगा।

विशेषत डिजे और लेजर लाईट पर बंदी होकर नियमों का पालन कर उत्सव मनाए। साथ ही इस कालावधि में किसी भी तरह की अनुचित घटना घटने पर 112 पर डायल कर पुलिस को तत्काल सूचना दें।

एम. रमेश, जिला पुलिस अधिक्षक, गडचिरोली

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com