नागपुर में पेट्रोल पंपों पर लंबी कतारें, प्रशासन ने किया इनकार; फिर भी ईंधन संकट की चर्चा तेज
PM Narendra Modi Appeal: प्रधानमंत्री की ईंधन बचत अपील और वैश्विक संकट की चर्चाओं के बीच नागपुर के पेट्रोल पंपों पर वाहन चालकों की कतारें बढ़ीं, हालांकि प्रशासन ने संकट से इनकार किया।
- Written By: अंकिता पटेल
ईंधन संकट, पेट्रोल पंप कतार,(सोर्स: सोशल मीडिया)
PM Narendra Modi Appeal Fuel Crisis: नागपुर ईरान-अमेरिका वार के चलते बने वैश्विक संकट के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा देशवासियों से पेट्रोल-डीजल और गैस का समझदारी से और कम उपयोग करने की अपील के बाद शहर के पेट्रोल पंपों पर वाहन चालकों की कतार लगने लगी है। शहर के कई पेट्रोल पंपों पर लंबी कतार देखी गईं। इतना ही नहीं, शहर के बाहरी आउटर इलाकों के पेट्रोल पंपों पर भी पेट्रोल भरवाने के लिए लोगों को कतार में खड़ा देखा गया।
ऐसे में फिर एक बार ईंधन के संकट की चर्चा गर्माती दिख रही है। पेट्रोल पंपों पर पेट्रोल भरवाने के लिए खड़े अनेक वाहन चालक ईंधन के संकट की चिंता व्यक्त करते दिखे। हालांकि प्रशासन तथा पेट्रोल-डीजल डीलर्स एसोसिएशन की ओर से ईंधन संकट होने की कोई चिंताजनक बात नहीं कही गई है। उल्लेखनीय है कि कुछ दिन पहले नागपुर शहर में अधिकांश पेट्रोल पंप बंद पद गए थे।
शाम होते ही बढ़ गई भीड़, कई वापस लौटे
शहर के कई पेट्रोल पंपों पर शाम होते हो वाहन चालकों की भीड़ बढ़ गई। रिजर्व बैंक चौक के पेट्रोल पंप पर देर रात वाहन चालकों की लंबी कतार लगी रही। इससे कई वाहन चालक सदर के पेट्रोल पंप की तरफ चले गए। इसके अलावा कडबी चौक, दस नंबर पुलिया चौक, सक्करदरा चौक, मेडिकल बौक के पेट्रोल पंपों पर भी शाम के समय वाहन चालकों की भीड़ बढ़ती रही।
सम्बंधित ख़बरें
मराठा युवाओं के उत्थान में सारथी की बड़ी भूमिका, CM देवेंद्र फडणवीस ने किया निपुण सेतु का ऐलान
राज ठाकरे ने मनसे पदाधिकारियों को दिया अल्टीमेटम, बोलें- ‘निष्क्रिय मत बैठो, तुरंत काम में जुट जाओ’
उधर एकनाथ शिंदे का ऑपरेशन टाइगर, इधर फ्लाइट में एक साथ दिखे सीएम फडणवीस और उद्धव ठाकरे; सियासी हलचल तेज
‘पंचायत’ के बिनोद से मिले पीएम नरेंद्र मोदी, फेमस डायलॉग बोलते ही वायरल हुआ वीडियो, आशोक पाठक ने जताई खुशी
बंद थी पर्चेजिंग
इससे शहर में ईंधन संकट होने की चर्चा बढ़ गई थी लेकिन पेट्रोल-डीजल डीलर्स एसोसिएशन ने स्पष्ट किया था कि लगातार छुट्टियां आने से पेट्रोल पंपों पर पर्याप्त स्टॉक की पचेंजिंग नहीं हो पाई थी। इस वजह से कई पेट्रोल पंप बंद रहे थे।
यह भी पढ़ें:-नागपुर का फुटाला म्यूजिकल फाउंटेन फिर होगा शुरू, काम अंतिम चरण में; जल्द मिलेगी सौगात
सोमवार को शहर के चौक, गिट्टीखदान मेडिकल चौक, रिजर्व बैंक चौक, हुडकेश्वर रोड, कामठी रोड, गड्डीगोदाम चौक, पूनम चैंबर चौक, दोसर भवन चौक, पुलिस लाइन टाकली, कड़बो चौक, सक्करदरा चौक सहित कई इलाकों में पेट्रोल पंपों पर पेट्रोल भरवाने के लिए वाहन चालकों की लंबी कतार देखी गई।
