‘आका के आका काे ढूंढा अब खोक्या के बोक्या को ढूंढों’, कांग्रेस नेता विजय वडेट्टीवार ने फडणवीस सरकार पर कसा तंज
पिछले कई दिनों से सुर्खियों में रहे बीड जिले के सतीश भोसले उर्फ खोक्या को आखिरकार गिरफ्तार कर लिया गया है। इस मामले में कांग्रेस नेता विजय वडेट्टीवार ने सरकार पर जोरदार तंज कसा है।
- Written By: आकाश मसने
विजय वडेट्टीवार (सोर्स: सोशल मीडिया)
मुंबई: सतीश भोसले उर्फ खोक्या को उत्तर प्रदेश के प्रयागराज से गिरफ्तार किया गया। कांग्रेस के विजय वडेट्टीवार ने यह कहकर आलोचनाओं की झड़ी लगा दी कि “आका के आका काे ढूंढा अब खोक्या के बोक्या को ढूंढों।” संतोष देशमुख हत्याकांड का मामला गर्मा रहा था, उसी दौरान बीड के शिरुर कासर तालुका में एक व्यक्ति की बेरहमी से पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। उन पर हमला करने वाले व्यक्ति सतीश भोसले उर्फ खोक्या के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।
सतीश भोसले उर्फ खोक्या को प्रयागराज से गिरफ्तार किया गया है और उस पर विधायक सुरेश धस का गुंडा कार्यकर्ता होने का आरोप है। कांग्रेस नेता ने कहा कि जैसे आका के आका को ढूंढा वैसे ही खोक्या के बोक्या को ढूंढो। यदि यह मिल जाए तो बहुत खुशी होगी।
इस बीच, कांग्रेस नेता विजय वडेट्टीवार ने खोक्या की गिरफ्तारी को लेकर सरकार की आलोचना करते हुए कहा कि “आका के आका काे ढूंढा अब खोक्या के बोक्या को ढूंढों।” उन्होंने कहा कि संतोष देशमुख हत्याकांड में वाल्मिक कराड के ‘आका’ यानी धनंजय मुंडे का इस्तीफा हो गया है।
सम्बंधित ख़बरें
थर्मल पावर प्लांट की चुनौतियों की समीक्षा, श्रम मंत्री आकाश फुंडकर ने दिए सुरक्षा मजबूत करने के निर्देश
मुख्यमंत्री चिकित्सा सहायता निधि से मिली राहत, 100 वर्षीय महिला की समय पर हुई सर्जरी
पेपर लीक से राम मंदिर विवाद तक… MP कांग्रेस का बड़ा ऐलान, आज से पूरे प्रदेश में ‘गूंज आंदोलन’
पीएम को नहीं, पाक आर्मी चीफ को भेजें पत्र; भारत-पाकिस्तान के प्रबुद्ध जीवों के खुले खत पर भड़के कृष्णा हेगड़े
अब सतीश भोसले उर्फ खोक्या भाई के के ‘आका’ यानी विधायक सुरेश धस पर कार्रवाई होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि पुलिस अपनी सुविधानुसार किसी आदमी को पकड़ लेती है। लेकिन मुख्य व्यक्ति तक नहीं पहुंचती। जब हम खोक्या की बात करते हैं तो हमें यह भी समझना चाहिए कि इसके पीछे कौन लोग हैं।
आरोपी सतीश भोसले प्रयागराज से गिरफ्तार
पिछले कई दिनों से सुर्खियों में रहे सतीश भोसले उर्फ खोक्या को आखिरकार गिरफ्तार कर लिया गया है। उसे पुलिस ने उत्तर प्रदेश के प्रयागराज से हिरासत में लिया है। कहा जा रहा है कि वह आष्टी से भाजपा विधायक सुरेश धस का कार्यकर्ता है। सतीश भोसले गुरुवार को खुद पुलिस के सामने सरेंडर करने की तैयारी कर रहा था, लेकिन उससे पहले ही बीड पुलिस और प्रयागराज पुलिस के संयुक्त अभियान में उसे गिरफ्तार कर लिया गया।
महाराष्ट्र की अन्य खबरें पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
क्या है मामला?
सतीश भोसले उर्फ खोक्या भाई ने शिरुर गांव के दिलीप ढाकणे और उसके बेटे महेश ढाकणे की पिटाई कर दी। इस पिटाई का वीडियो वायरल होने के बाद सतीश भोसले की गिरफ्तारी की मांग उठने लगी। ढाकणे के पिता-पुत्र और दो अन्य के खिलाफ शिरुर पुलिस स्टेशन में अत्याचार और पोक्सो के तहत मामला दर्ज किया गया है।
