शपथ लेने बाद अमित शाह से मिलेंगे एकनाथ शिंदे, मंत्रालयों के बंटवारे पर होगी चर्चा
शपथ ग्रहण समारोह के बाद एकनाथ शिंदे केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से मुलाकात करेंगे। बैठक में अमित शाह से मंत्रालयों के बंटवारें को लेकर चर्चा की जाएगी।
- Written By: आकाश मसने
अमित शाह व एकनाथ शिंदे (सोर्स: एएनआई)
मुंबई: महाराष्ट्र सरकार का शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह समेत कई केंद्रीय मंत्री और एनडीए शासित राज्यों के मुख्यमंत्री मंंबई पहुंच चुके है। देवेंद्र फडणवीस महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री के तौर पर तीसरी बार शपथ ली। इसके अलावा शिवसेना प्रमुख एकनाथ शिंदे और एनसीपी प्रमुख अजित पवार उपमुख्यमंत्री पद की शपथ ली।
उपमुख्यमंत्री पद की शपथ लेने को लेकर बने सस्पेंस के बाद गुरुवार दोपहर को यह तय हो गया है एकनाथ शिंदे भी डिप्टी सीएम की शपथ लेंगे। लेकिन महायुति में अभी तक गृह मंत्रालय समेत अन्य मंत्रालयों को लेकर अभी भी सहमति नहीं बनी है।
कहा जा रहा है कि शपथ ग्रहण समारोह के बाद एकनाथ शिंदे केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से मुलाकात करेंगे। बैठक में अमित शाह से मंत्रालयों के बंटवारे को लेकर चर्चा की जाएगी। आज यानी गुरुवार को मुख्यमंत्री और दो उपमुख्यमंत्रियों ने ही शपथ ली। इसके अलावा किसी ने भी मंत्री पद की शपथ नहीं ली। मंत्रालयों के बंटवारे पर फंसे पेंच को सुलझाने के लिए एकनाथ शिंदे अमित शाह से मुलाकात कर चर्चा करेंगे।
सम्बंधित ख़बरें
नवभारत निशानेबाज: आप यहां आए किसलिए? आपने बुलाया इसलिए!
AIMIM नेता सैयदा फलक के बिगड़े बोल, PM मोदी और अमित शाह पर अभद्र टिप्पणी; योगी आदित्यनाथ को बंदर कहा- VIDEO
Gujarat Local Body Elections: गुजरात के बड़े शहरों में 50% भी नहीं पहुंची वोटिंग, ग्रामीण इलाकों ने मारी बाजी
बंगाल चुनाव: ‘अब बदलाव चाहिए…’, PM Modi की रैली में उमड़ा जनसैलाब; लोगों ने बताया क्यों चाहिए TMC से मुक्ति
महाराष्ट्र की खबरें पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
गृहमंत्रालय को लेकर फंसा पेंच
माना जा रहा है कि एकनाथ शिंदे गृहमंत्रालय की मांग कर रहे हैं। वहीं भाजपा यह मंत्रालय देने को तैयार नहीं है। इसी कारण गुरुवार दोपहर तक एकनाथ शिंदे के उपमुख्यमंत्री पद की शपथ लेने को लेकर सस्पेंस बना हुआ था।
आपको बता दें कि इस बार हुए विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है। उसके 132 विधायक विधानसभा में जीत हासिल करके पहुंचे हैं। उन्हें दूसरे नंबर पर शिवसेना शिंदे गुट के 57 विधायक जीतने में सफल रहे हैं, जबकि एनसीपी अजित पवार गुट के खाते में 41 विधानसभा सीटें आई हैं। इसके अलावा भाजपा की सहयोगी 3 सीटों पर सफलता मिली है।
शिवसेना के ये विधायक मंत्री पद के रेस
शिवसेना से मंत्री पद को लेकर गुलाब राव पाटिल, दादा भुसे, संजय राठौड़, उदय सामंत, तानाजी सामंत, अब्दुल सत्तार, दीपक केसरकर, शंभूराज देसाई, भारतशेठ गोगांव, अर्जुन खोतकर, संजय सिरसाट, योगेश कदम के नाम आगे चल रहे हैं। हालांकि अभी तक किसी पार्टी की ओर से इस बारे में कुछ भी नहीं कहा गया है।
