Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में EVM से हुई छेड़छाड़? निलंबित पुलिस अधिकारी कासले के दावे पर EC ने दिया ये जवाब

बीड़ के निलंबित पुलिस सब-इंस्पेक्टर रंजीत कासले ने दावा किया है कि महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के दौरान परली में ईवीएम से छेड़छाड़ की गई थी। इस पर दावे पर अब चुनाव आयोग की जवाब दिया है।

  • Written By: आकाश मसने
Updated On: Apr 19, 2025 | 01:21 PM

(कॉन्सेप्ट फोटो)

Follow Us
Close
Follow Us:

मुंबई: महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव को लेकर निलंबित पुलिस अधिकारी के दावों ने नया विवाद खड़ा कर दिया है। निलंबित पुलिस सब-इंस्पेक्टर रंजीत कासले ने दावा किया है कि परली में ईवीएम से छेड़छाड़ की गई थी, जिसके लिए उन्हें पद से हटाया गया और बाद में उनके खाते में 10 लाख रुपये दिए गए। इन आरोपों को चुनाव आयोग (EC) ने खारिज कर दिया है।

इन आरोपों को चुनाव आयोग (ईसी) ने खारिज कर दिया है। आयोग ने शुक्रवार (18 अप्रैल) को एक्स पर लिखा, “यह आरोप एक असंतुष्ट पुलिस अधिकारी (निलंबित) द्वारा लगाया गया है। ईवीएम को सख्त कानूनी प्रशासनिक प्रोटोकॉल के तहत रखा जाता है, ईवीएम को हटाने की कोई संभावना नहीं है। इसकी गंभीरता को देखते हुए डीएम और एसएसपी से लेकर सीईओ तक से रिपोर्ट मांगी गई है। रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।”

डीईओ को कासले के खिलाफ कार्रवाई करने का दिया निर्देश

आयोग ने शुक्रवार यानी 19 अप्रैल को एक्स पर लिखा कि “डीईओ और एसएसपी बीड की आधिकारिक रिपोर्ट: बर्खास्त पीएसआई रंजीत कासले महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के दौरान चुनाव ड्यूटी पर नहीं थे। आरोपों का उद्देश्य सार्वजनिक शांति और सौहार्द को भंग करना, लोगों को राज्य के खिलाफ हिंसा के लिए उकसाना है। डीईओ को कासले के खिलाफ कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया”

सम्बंधित ख़बरें

Nagpur Fire: नागपुर की जिनिंग फैक्ट्री में भीषण आग, 1800 टन कपास राख और 8 साल का मासूम झुलसा

अमरावती में मजदूरों और किसानों का हल्लाबोल; निजीकरण के विरोध और MSP कानून की मांग को लेकर किया प्रदर्शन

Mumbai Railway Fire: लोअर परेल वर्कशॉप में धूं-धूं कर जला डबल डेकर कोच, भीषण आग देख डर गए लोग

Thane Coastal Road: अब मिनटों में तय होगा ठाणे से भायंदर का सफर! MMRDA ने पूरा किया फाउंडेशन का 50% काम

Official report by DEO & SSP Beed: dismissed PSI Ranjit Kasale was not on election duty during MH Assembly polls.The allegations are aimed at disturbing public peace & tranquility, inciting people for violence against state.DEO directed to take action against Kasale Full report: https://t.co/15aUW29LM6 pic.twitter.com/6K4v3f6Lmg — Election Commission of India (@ECISVEEP) April 19, 2025

धनंजय मुंडे पर पूर्व अधिकारी का दावा

रंजीत कासले ने पूर्व मंत्री और परली से एनसीपी विधायक धनंजय मुंडे के बारे में भी दावा किया। उन्होंने कहा कि धनंजय मुंडे ने वाल्मिक का एनकाउंटर करने की पेशकश की थी। रंजीत कासले ने आरोप लगाया कि धनंजय मुंडे ने कराड में एनकाउंटर करने की पेशकश की थी, क्योंकि उन्हें डर था कि कहीं वे भी इसमें फंस न जाएं।

रंजीत कासले ने पहले भी एक वीडियो के जरिए धनंजय मुंडे पर कराड में एनकाउंटर करने के लिए करोड़ों रुपये की पेशकश करने का आरोप लगाया था। इसके बाद कासले को निलंबित कर दिया गया था। उनके खिलाफ मामला भी दर्ज किया गया था।

महाराष्ट्र की अन्य खबरें पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

रंजीत कासले ने कहा कि मैं परली में ईवीएम वाली जगह पर ड्यूटी पर था। वाल्मिक कराड ने हमसे कहा कि ईवीएम से छेड़छाड़ की जा रही है, इसलिए आपको इससे दूर रहना चाहिए। मैंने लोकसभा चुनाव के दौरान फर्जी मतदान नहीं होने दिया।

रंजीत कासले ने कहा कि विधानसभा के दौरान धनंजय मुंडे के पास से नकदी जब्त की गई। इसलिए मुझे दरकिनार कर दिया गया। मुझे ऊपर से छुट्टी लेने का आदेश मिला और ईवीएम ड्यूटी से हटा दिया गया। कासले ने कहा कि चुनाव वाले दिन यानी 21 नवंबर को संत बालूमामा कंस्ट्रक्शन कंपनी के नाम से मेरे खाते में 10 लाख रुपये जमा किए गए।

Ec responded to suspended police officer kasle claim of evm tampering in maharashtra assembly elections

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Apr 19, 2025 | 01:20 PM

Topics:  

  • Beed
  • Beed police
  • Dhananjay Munde
  • Election Commission of India
  • Maharashtra News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.