Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • रवि, 21 जून 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

मध्य रेल का विशेष ट्रैफिक ब्लॉक 23 जून को, दिवा-ठाणे मार्ग पर ट्रेनों के समय और रूट में बदलाव

Diva Station Traffic Block Local Trains Cancelled: दिवा स्टेशन पर नए फुट ओवर ब्रिज के निर्माण कार्य के लिए मध्य रेल 23 जून की मध्यरात्रि विशेष ट्रैफिक और पावर ब्लॉक लेगी। कई लोकल ट्रेनें रद्द हुई।

  • Written By: अपूर्वा नायक
Updated On: Jun 21, 2026 | 12:51 PM

लोकल ट्रेन (सौजन्य-सोशल मीडिया)

Follow Us
Follow Us:

Diva Station Traffic Block Local Trains Cancelled News: मध्य रेल मुंबई मंडल द्वारा दिवा स्टेशन के दक्षिणी छोर पर नए फुट ओवर ब्रिज के लिए गर्डर लॉन्चिंग कार्य के मद्देनजर 23 जून की मध्यरात्रि विशेष ट्रैफिक और पावर ब्लॉक लिया जाएगा।

यह ब्लॉक रात 12:10 बजे से सुबह 4:10 बजे तक ठाणे-डोंबिवली अप फास्ट लाइन, पांचवीं-छठी लाइन और दिवा-पनवेल-रोहा सेक्शन में लागू रहेगा। गर्डरों की लॉन्चिंग 300 मीट्रिक टन क्षमता वाली रोड क्रेन की सहायता से की जाएगी। ब्लॉक के कारण 23 जून को सुबह 3:43 बजे अंबरनाथ से चलने वाली अंबरनाथ-सीएसएमटी लोकल और सुबह 5:16 बजे सीएसएमटी से चलने वाली सीएसएमटी-अंबरनाथ लोकल रद्द रहेंगी।

अप स्लो लाइन तथा डाउन फास्ट लाइन पर किया जाएगा डायवर्ट

वहीं ब्लॉक अवधि के दौरान कल्याण-ठाणे खंड पर कई मेल और एक्सप्रेस ट्रेनों को अप स्लो लाइन तथा डाउन फास्ट लाइन पर डायवर्ट किया जाएगा। इसके अलावा दादर-सावंतवाड़ी रोड एक्सप्रेस को 23 जून को निर्धारित समय रात 12:05 बजे के बजाय सुबह 4 बजे रवाना किया जाएगा।

सम्बंधित ख़बरें

क्षमता 4 की, पैसेंजर 8! नागपुर के ऑटो व ई-रिक्शा चालकों का अनोखा गणित- ड्राइवर की गोद को छोड़कर हर जगह है सीट!

यवतमाल के वणी में MD ड्रग्स रैकेट का पर्दाफाश, डेढ़ लाख रुपये का माल जब्त

‘क्या सिर्फ चर्चा से मैं बुरा हो गया?’ रीलस्टार कहे जाने पर ओमराजे का छलका दर्द; फेल होगा ऑपरेशन टाइगर?

उद्धव ठाकरे 27 जून को यवतमाल दौरे पर, संगठनात्मक समीक्षा और राजनीतिक रणनीति पर रहेगा फोकस

ये भी पढ़ें :- ‘कामराज’ कैप्सूल और नकली एलोपैथिक दवाओं का खुलासा, कई राज्यों तक फैला था नेटवर्क

एक्सप्रेस ट्रेनों के मार्ग में बदलाव

एलटीटी-पाटलिपुत्र सुपरफास्ट, एलटीटी- विशाखापत्तनम एक्स्प्रेस, पलटीटी-गोरखपुर कुशीनगर सुपरफास्ट सहित कई ट्रेनों के मार्ग में अस्थायी बदलाव किया गया है। वहीं बलिया-दादर स्पेशल, ज्ञानेश्वरी एक्सप्रेस, कोणार्क एक्सप्रेस हुसैन सागर एक्सप्रेस समेत कई अप दिशा की ट्रेनी को भी डायवर्ट किया जाएगा, मध्य रेल ने बताया कि यह ब्लॉक बुनियादी ढांचे के विकास और यात्री सुरक्षा के लिए आवश्यक है। यात्रियों से अनुरोध किया गया है कि वे यात्रा से पहले ट्रेन की स्थिति की जानकारी अवश्य प्राप्त करें।

विकास कार्यों से मिलेगा दीर्घकालिक लाभ

रेल प्रशासन के अनुसार, फुट ओवर ब्रिज के निर्माण से दिवा स्टेशन पर यात्रियों की आवाजाही अधिक सुरक्षित होगी और भीड़ प्रबंधन में भी मदद मिलेगी। यह परियोजना भविष्य में स्टेशन की क्षमता और सुविधाओं को बेहतर बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।

Diva station traffic block local trains cancelled route diversion

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jun 21, 2026 | 12:51 PM

Topics:  

  • Local Train Service
  • Maharashtra News
  • Mumbai News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.