Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

धुले के शिरपुर मर्चेंट बैंक में 13.75 करोड़ का घोटाला, फरार पूर्व मैनेजर गिरफ्तार; 46 कर्मियों पर गिरेगी गाज

Shirpur Merchant Bank Scam: महाराष्ट्र के धुले में 'दि शिरपुर मर्चेंट को-ऑप बैंक' के 13.75 करोड़ रुपये के गबन मामले में आर्थिक अपराध शाखा ने फरार पूर्व मैनेजर को गिरफ्तार कर लिया है।

  • Written By: आकाश मसने
Updated On: Jun 02, 2026 | 05:39 PM

शिरपुर मर्चेंट को-ऑपरेटिव बैंक (सोर्स: सोशल मीडिया)

Follow Us
Follow Us:

Shirpur Merchant Bank Scam Sanjay Kulkarni Arrested: महाराष्ट्र के धुले जिले के शिरपुर स्थित दि शिरपुर मर्चेंट को-ऑप बैंक (The Shirpur Merchant’s Co-Operative Bank ltd) में 13.75 करोड़ रुपए के घोटाले के मामले में आर्थिक अपराध शाखा ने बड़ी कार्रवाई करते हुए बैंक के तत्कालीन मैनेजर संजय केशवराव कुलकर्णी को गिरफ्तार कर लिया है। मामला दर्ज होने के बाद फरार चल रहे कुलकर्णी को शिरपुर से हिरासत में लिया गया।

यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक विशाल आनंद, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अजय देवारे और पुलिस उपाधीक्षक विश्वजीत जाधव के मार्गदर्शन में की गई। जानकारी के अनुसार शिकायत के आधार पर पुलिस ने एक मामला दर्ज किया। यह मामला महाराष्ट्र जमाकर्ताओं के हितों का संरक्षण (वित्तीय संस्थानों में) अधिनियम, 1999 की धारा 3 के तहत, अन्य गंभीर दंडात्मक धाराओं के साथ दर्ज किया गया है।

क्या है मामला?

बता दें कि दि शिरपुर मर्चेंट को-ऑप बैंक में 13 करोड़ 75 लाख 76 हजार 253 रुपये के बड़े आर्थिक घोटाले के मामले में बैंक के करीब 46 अधिकारी, कर्मचारी, चेयरमैन और कुछ कर्जदारों पर मिलीभगत कर आर्थिक गबन करने का आरोप है। यह घटना 25 मई 2025 को सामने आई थी।

सम्बंधित ख़बरें

मुंबई के आरे में अवैध दरगाह पर चला बुलडोजर; 70 हजार वर्ग फुट सरकारी जमीन मुक्त कराने की कार्रवाई

NCP का अंदरूनी ड्रामा खत्म! पार्थ पवार ने कराई सुलह; पुणे MLC सीट से सुनील टिंगरे ने वापस लिया नामांकन

OBC के लिए अलग कॉलम नहीं तो जनगणना का बहिष्कार, भंडारा के सरपंचों का ऐलान

अमरावती में छात्र छू सकेंगे हजारों साल पुराना उल्कापिंड, अंतरिक्ष विज्ञान सीखने का अनोखा अवसर

दि शिरपुर मर्चेंट को-ऑप बैंक के ऑडिटर ने शिरपुर शहर पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई थी, जिसके बाद पुलिस ने जांच शुरू की। जांच में बड़े पैमाने पर वित्तीय अनियमितताओं की पुष्टि हुई। मामला दर्ज होने के बाद सभी आरोपी फरार हो गए थे। गिरफ्तारी से बचने के लिए आरोपियों ने धुलिया जिला एवं सत्र न्यायालय और छत्रपति संभाजीनगर हाईकोर्ट में अग्रिम जमानत याचिका दाखिल की थी, लेकिन दोनों अदालतों ने उनकी याचिकाएं खारिज कर दीं।

अन्य आरोपियों की तलाश जारी

आर्थिक अपराध शाखा की टीम ने जांच के दौरान मुख्य आरोपी संजय कुलकर्णी को शिरपुर क्षेत्र से गिरफ्तार किया। वह इसी बैंक में मैनेजर के पद पर कार्यरत था। फिलहाल इस मामले में अन्य आरोपियों की तलाश जारी है और गबन की गई राशि का पता लगाने के लिए जांच तेज कर दी गई है। पुलिस ने बताया कि जल्द ही अन्य आरोपियों पर भी कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें:- देशभक्ति के बीच प्यार का इजहार! कैप्टन ने परेड ग्राउंड में हेलीकॉप्टर के सामने प्रेमिका को किया प्रपोज- VIDEO

मुख्य आरोपी संजय कुलकर्णी की गिरफ्तार के बाद बैंक के करीब 46 अधिकारी, कर्मचारी, चेयरमैन और कुछ कर्जदारों की मुश्किलें बढ़ गई है। पुलिस की जांच की सूई अब उनकी तरफ भी मुड़ सकती है।

Shirpur merchant bank scam dhule former manager sanjay kulkarni arrested

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jun 02, 2026 | 05:39 PM

Topics:  

  • Dhule News
  • Maharashtra News
  • Scam Alert

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.