धुले में अवैध पशु ढुलाई पर पुलिस का बड़ा एक्शन, 12 वाहन जब्त; 27,500 रुपये जुर्माना भी वसूला
Dhule Illegal Cattle Transport: धुले पुलिस ने अवैध पशु ढुलाई पर बड़ी कार्रवाई करते हुए 12 वाहन जब्त किए। 5.80 लाख का माल पकड़ा और 27,500 रुपये जुर्माना वसूला।
- Written By: अंकिता पटेल
धुले पुलिस कार्रवाई, अवैध पशु ढुलाई( सोर्स: सोशल मीडिया )
Dhule Police Action: धुले तहसील पुलिस ने शानदार प्रदर्शन करते हुए भुलिया-चालिसगांव महामार्ग पर अवैध और अमानवीय तरीके से पशुओं की ढुलाई करने वाले गिरोह पर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 12 वाहनों को जब्त किया है।
इस कार्रवाई में करीब 5.80 लाख रुपए का मुद्देमाल पकड़ा गया, साथ ही 27,500 रुपए का जुर्माना भी वसूला गया। खास बात यह रही कि एक वाहन पर राष्ट्रीय चिन्ह का गलत इस्तेमाल करने के मामले में अलग से केस दर्ज किया गया है।
पूरे ऑपरेशन की शुरुआत तब हुई जब पुलिस निरीक्षक धनंजय पाटील को शनिवार सुबह करीब 7:30 बजे गुप्त सूचना मिली कि कुछ वाहन बिना अनुमति के बैलों की क्रूर तरीके से ढुलाई कर रहे हैं।
सम्बंधित ख़बरें
वंदे भारत का स्लीपर अवतार जल्द देगा दस्तक, मुंबई से बेंगलुरु की दूरी होगी और आसान, लॉन्च की तैयारी तेज
मंत्री गिरीश महाजन ने किया नंदिनी नदी का निरीक्षण, चौड़ीकरण और जल प्रवाह के दिए निर्देश
सप्ताहांत पर उमड़ी भारी भीड़, ढाई हजार रुपये के टिकट से देवस्थान को 65 लाख से अधिक का राजस्व
कुर्ला के विकास के लिए नहीं होगी फंड की कमी,उप मुख्यमंत्री शिंदे ने की कुर्ला फेस्टिवल की सराहना
सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक श्रीकांत धिवरे, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अजय देवरे और एसडीपीओ संजय बांबले के मार्गदर्शन में टीम ने तुरंत एक्शन लिया। चांदे फाटा स्थित होटल सूर्यपुत्र के सामने जाल बिछाया गयाऔर फिर जो हुआ, उसने तस्करों की नींद उड़ा दी।
एक-एक कर फंसे 12 वाहन
शिरुड की और जा रहे संदिग्ध वाहनों को रोककर जांच शुरू की गई, शुरुआत में चार वाहनों की तलाशी में ही पशुओं को ठूस-ठूंसकर भरे जाने का अमानवीय दृश्य सामने आया। इसके बाद पीछे आ रहे 8 और वाहनों की भी रोका गया, कुल 12 वाहनी से 8 पशुओं को मुक्त कराकर सुरक्षित गोशाला भेजा गया।
कार्रवाई के दौरान एक वाहन पर राष्ट्रीय बोचचिन्ह का अवैध उपयोग पाया गया। पुलिस ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए राष्ट्रीय बोधचिन्ह गैरवापर प्रतिबंध अधिनियम 2005 के तहत अलग अपराध दर्ज किया है।
यह भी पढ़ें:-आपदा से निपटने में अब और सक्षम धुले पुलिस, हर थाने को मिली डिजास्टर रिस्पॉन्स किट
पशुओं की ढुलाई तस्करी के साथ ‘सरकारी रौब दिखाने की कोशिश भी महंगी पड़ गई। इस पूरी कार्रवाई को पुलिस निरीक्षक धनंजय पाटील के नेतृत्व में उपनिरीक्षक कृष्णा पाटील, हवालदार ललित खलगे, प्रकाश सोनवणे, मनोज शिरसाठ, विजय वायसे, संदीप गुरव, दीपक मोहिते और जयेश बाविस्कर की टीम ने अंजाम दिया।
