धुले के दोंडाईचा में विकास की नई तस्वीर, नमो उद्यान के साथ बनेगा 10 करोड़ रूपएं का स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स

Dhule Namo Garden Green: धुले के दोंडाईचा में 1 करोड़ रूपएं की लागत से 'नमो उद्यान' बनेगा। शहर में 36 एकड़ की ग्रीन बेल्ट, 10 करोड़ का स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स और अत्याधुनिक पुस्तकालय भी प्रस्तावित है।
Sports Complex In Dondaicha Jaykumar Rawal
धुलिया जिले के पालक मंत्री जयकुमार रावल( सोर्स: डिजाइन फोटो)
Published on
Updated on

Sports Complex In Dondaicha: महाराष्ट्र के विपणन व शिष्टाचार मंत्री तथा धुले जिले के पालक मंत्री जयकुमार रावल ने कहा कि दोंडाईचा का विकास केवल सड़कों और कंक्रीट के ढांचों तक सीमित नहीं है। शहर को सुंदर, सुरक्षित, हरित और रहने योग्य बनाना सरकार का संकल्प है।

वे दोंडाईचा-वरवाड़े नगर परिषद द्वारा हुडको क्षेत्र में 1 करोड़ रूपएं बाकी लागत से बनने वाले 'नमो उद्यान' के भूमिपूजन समारोह को संबोधित कर रहे थे। इस अवसर पर उपनगर अध्यक्ष विजय पाटिल, पूर्व नगर अध्यक्ष डॉ. रवींद्र देशमुख सहित कई जनप्रतिनिधि व अधिकारी उपस्थित थे।

नमो उद्यान में मिलेंगी आधुनिक सुविधाएं

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जनसेवा में योगदान को समर्पित इस उद्यान में योगा सेंटर, एम्फीथिएटर, बच्चों के खेल, ओपन जिम और वॉटर फाउंटेन जैसी सुविधाएं होंगी। पुराने वृक्षों को संरक्षित करते हुए परिसर का सौंदर्यीकरण किया जाएगा।

10 करोड़ का स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स

जयकुमार रावल ने कहा कि दोंडाईचा की 'मोरनगरी' पहचान को मजबूत करने के लिए 16 एकड़ में ऑक्सीजन पार्क और 20 एकड़ में वृक्षारोपण कर 36 एकड़ का हरित पट्टी (ग्रीन बेल) तैयार किया जाएगा। इसके अलावा, युवाओं के लिए स्विमिंग पूल, बैडमिंटन और फुटबॉल जैसी सुविधाओं से युक्त 10 करोड़ की लागत से 10 एकड़ में स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स बनाने की योजना है।

Sports Complex In Dondaicha Jaykumar Rawal
Four T Strategy: गर्भावस्था में एनीमिया का खतरा, महाराष्ट्र सरकार ने मुफ्त आयरन इंजेक्शन से इलाज तेज किया

आर्च ब्रिज और सांस्कृतिक सभागार

दोंडाईचा में शिक्षा, कला और संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए कई महत्वपूर्ण परियोजनाओं पर काम किया जाएगा। छात्रों की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए तीन मंजिला अत्याधुनिक पुस्तकालय का निर्माण प्रस्तावित है, जहां विद्यार्थियों को अध्ययन के लिए बेहतर सुविधाएं उपलब्ध होंगी।

इसके साथ ही स्थानीय कला, संस्कृति और विभिन्न रचनात्मक गतिविधियों को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से एक भव्य सांस्कृतिक सभागार भी बनाया जाएगा। शहर में तेजी से निर्माणाधीन आर्च ब्रिज भी दोंडाईचा की नई पहचान बनने की दिशा में आगे बढ़ रहा है।

यह पुल शहर के प्रमुख आकर्षणों में शामिल होगा और क्षेत्र के सौंदर्य को बढ़ाएगा। पालक मंत्री जयकुमार रावल ने नागरिकों से विकास कार्यों में सक्रिय भागीदारी करने की अपील की। उन्होंने पर्यावरण संरक्षण के साथ शहर के समग्र और संतुलित विकास पर जोर दिया।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com