-
गुरु, 2 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Dhule »
- Dhule Municipal Election Results Religious Polarization Bjp Aimim
क्या फिर दंगों की ओर बढ़ रहा धुले? खतरे में हिंदू-मुस्लिम भाईचारा, मनपा चुनाव के नतीजों से गरमाया माहौल
- Written By: आकाश मसने
Dhule News: धुले मनपा चुनाव नतीजों ने शहर के बढ़ते धार्मिक ध्रुवीकरण को उजागर कर दिया है। हिंदू बहुल इलाकों में BJP और मुस्लिम इलाकों में AIMIM की जीत ने अर्थव्यवस्था और शांति पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

धुले महानगरपालिका (सोर्स: सोशल मीडिया)
Dhule Religious Polarization: धुले महानगरपालिका चुनाव अभी-अभी संपन्न हुए हैं। नतीजों ने राजनीतिक समीकरण तो साफ कर दिए, लेकिन उससे कहीं ज्यादा साफ तौर पर सामने आया है इस शहर का सामाजिक सच का चिंताजनक चेहरा। हिंदू बहुल इलाकों में भाजपा को और मुस्लिम बहुल इलाकों में एमआईएम को मिली स्पष्ट बहुमत सिर्फ राजनीतिक हकीकत नहीं, बल्कि बढ़ते धार्मिक ध्रुवीकरण के भयावह संकेत हैं। राजनीति के नाम पर शहर के हिंदू-मुस्लिम भाईचारे पर प्रहार हो रहा है और कट्टरवाद बेलगाम घूम रहा है, यह कहना गलत नहीं होगा।
धुले शहर दंगों के लिए बदनाम रहा है। हकीकत में दो बार दंगों की आग झेल चुके इस शहर को इतिहास से सबक सीखना चाहिए था। लेकिन ऐसा होता दिख नहीं रहा। उलट, कुछ स्वार्थी राजनीतिक ताकतें जानबूझकर पुरानी जख्मों को कुरेद रही हैं। वोट की फसल काटने के लिए धर्म का इस्तेमाल, समाज में अविश्वास फैलाना और ‘वे’ व ‘हम’ की खाई पैदा करना लोकतंत्र के लिए बेहद घातक है।
विशेष लोगों से खरीदारी न करने की अपील
गंभीर बात यह है कि कुछ जिम्मेदार जनप्रतिनिधि खुले आम एक विशेष धर्म के लोगों से खरीदारी न करने की अपील कर रहे हैं। यह सिर्फ सामाजिक बहिष्कार का समर्थन नहीं, बल्कि संवैधानिक मूल्यों पर सीधा हमला है। ऐसे बयानों का असर चुनाव नतीजों में साफ दिखता है। राजनीतिक स्वार्थ के लिए आर्थिक, सामाजिक और धार्मिक रिश्तों को तोड़ने की यह कोशिश धुले शहर को फिर से हिंसा के मुहाने पर ला खड़ा कर सकती है।
सम्बंधित ख़बरें
‘ये फर्जी हिंदू’, राम मंदिर विवाद में BJP पर कपिल सिब्बल का हमला, बोले- राम के नाम पर वोट, फिर राम को ही लूटा
भाजपा विधायक की कार को डंपर से कुचलने की कोशिश; ड्राइवर की सूझबूझ से बची जान, विधायक बोले- हत्या की साजिश थी
संभाजीनगर में अतिक्रमण नोटिसों पर सियासी बवाल, AIMIM ने मनपा पर लगाए एकतरफा कार्रवाई के आरोप
अमित शाह के घर पर BJP की हाईलेवल मीटिंग, नितिन नवीन समेत पार्टी के कई बड़े नेता शामिल
धुले सिर्फ हिंदुओं या मुस्लिमों का शहर नहीं, यह सभी धर्मों, सभी समाजों का साझा घर है। विकास, रोजगार, शिक्षा, स्वास्थ्य जैसे बुनियादी मुद्दों पर बहस होनी चाहिए थी। लेकिन अफसोस, धर्म आधारित राजनीति ने इन मुद्दों को किनारे कर दिया है। इसकी कीमत पूरे शहर को चुकानी पड़ेगी। अगर वक्त रहते समझदारी नहीं दिखाई गई तो धुले फिर धधकेगा, इसमें जरा भी शक नहीं।
हिंदू-मुस्लिम भाईचारे को बिगाड़ने की कोशिश
समाज के सजग नागरिकों, धार्मिक नेताओं और जिम्मेदार जनप्रतिनिधियों को आगे आकर नफरत की इस राजनीति का विरोध करना चाहिए, वरना इतिहास फिर से खून से सना रूप लेकर खुद को दोहराएगा। चुनाव के बाद शहर में तनाव का माहौल है। हिंदू बहुल वाडों में भाजपा की जीत ने जहां एक पक्ष को मजबूत किया, वहीं मुस्लिम इलाकों में एमआईएम की कामयाबी ने ध्रुवीकरण को और गहरा किया। स्थानीय नेताओं के बयान इस आग में घी डाल रहे है।
भाजपा के कुछ नेता मुस्लिम व्यापारियों का बहिष्कार करने की बात कहते हैं, जबकि एमआईएम के कार्यकर्ता हिंदू-मुस्लिम एकता की दुहाई देते हुए भी धार्मिक लामबंदी कर रहे है। शहर की अर्थव्यवस्था पर इसका असर पड़ रहा है। बाजारों में अविश्वास बढ़ा है, कारोबार प्रभावित हो रहा है। धुले की मिली-जुली संस्कृति, जहां त्योहार साथ मनाए जाते थे, अब खंडित हो रही है।
यह भी पढ़ें:- फडणवीस-गडकरी के करीबी नेता का चौंकाने वाला फैसला! MLC संदीप जोशी का राजनीति से किनारा, 2 पन्नों में बताया सच
पिछले दंगों की यादें अभी ताजा है। 2008 और 2018 की घटनाएं शहर को सालों पीछे धकेल गई। मौतें, संपत्ति का नुकसान, सामाजिक दरारें-सब कुछ हुआ। लेकिन राजनीतिक पार्टियां इनसे सबक लेने की बजाय इन्हें हथियार बना रही है। सेक्युलर दलों की नाकामी भी साफ है। उन्होंने मुस्लिमों को न्याय नहीं दिया, जिससे एमआईएम जैसी पार्टियां मजबूत हुई। हिंदू वोटों को एकजुट करने में भाजपा कामयाब रही, लेकिन यह जीत शहर की हार है। समाजशास्त्रियों का कहना है कि ऐसे ध्रुवीकरण से शहर का विकास रुक जाता है। निवेश आना बंद हो जाता है।
धन-बल का हुआ इस्तेमाल
शिवसेना यूबीटी के पूर्व विधायक अनिल गोटे ने कहा कि भाजपा और एमआईएम एक ही सिक्के के दो पहलू है। है। ईवीएम में छेड़छाड़ की गई और लोगों को पता न चले इसलिए धनबल का इस्तेमाल हुआ, यह लोकतंत्र के लिए घातक है। दोनों धर्मों के कुछ कट्टरवादियों को हम जरूर कम करेंगे और नफरत की राजनीति को मिट्टी में मिला देंगे,
मुस्लिमों को न्याय नहीं दिया
AIMIM नेता इरशाद जहांगीरदार सेक्युलर पार्टियों ने मुस्लिमों को न्याय नहीं दिया इसलिए उन्हें नकारा गया हिंदू बहुल इलाकों में भाजपा को रोकने में सेक्युलर पार्टियां पूरी तरह फेल रही। एमआईएम को विशिष्ट धर्म की पार्टी बताना गलत प्रचार है। दोनों धर्मों में कोई खाई नहीं है, उसे दूर करने का सवाल ही नहीं उठता।
भाजपा ने बड़े पैमाने पर की फंडिंग
शिवसेना शिंदे गुट के नेता महेश मिस्त्री ने किहा भाजपा की एमआईएम बी टीम है। भाजपा ने बड़े पैमाने पर फंडिंग की इसलिए उनकी 10 सीटें जीतीं। हिंदू-मुस्लिम में कोई खाई नहीं है, दोनों धर्मों के धर्मयोद्धा चुनाव के वक्त जागते हैं, बाद में गुण्यागोविंद से रहते हैं।
– नवभारत लाइव के लिए धुले से वाहिद काकर की रिपोर्ट
Dhule municipal election results religious polarization bjp aimim
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
मुख्यमंत्री चिकित्सा सहायता निधि से मिली राहत, 100 वर्षीय महिला की समय पर हुई सर्जरी
Jul 02, 2026 | 11:25 PMपेपर लीक से राम मंदिर विवाद तक… MP कांग्रेस का बड़ा ऐलान, आज से पूरे प्रदेश में ‘गूंज आंदोलन’
Jul 02, 2026 | 11:17 PMAlliance Twist: वंशज सिंह पर भड़के कुशल टंडन, गुस्से में दी धमकी, कुणाल खेमू ने बीच में आकर दी सख्त चेतावनी
Jul 02, 2026 | 11:13 PMपीएम को नहीं, पाक आर्मी चीफ को भेजें पत्र; भारत-पाकिस्तान के प्रबुद्ध जीवों के खुले खत पर भड़के कृष्णा हेगड़े
Jul 02, 2026 | 11:09 PMAlpha Q Song: हुमा कुरैशी की फिल्म ने आलिया भट्ट की ऐल्फा पर साधा निशाना, रिलीज से पहले नए गाने ने बढ़ाई चर्चा
Jul 02, 2026 | 10:57 PMOdisha SSB Recruitment 2026: जूनियर असिस्टेंट/क्लर्क के 14 पदों पर भर्ती, ग्रेजुएट्स 18 अगस्त तक करें आवेदन
Jul 02, 2026 | 10:51 PMभाजपा के MLA किसन कथोरे ने कुलगांव-बदलापुर नगर परिषद को महानगर पालिका का दर्जा देनी की विधानसभा में मांग की
Jul 02, 2026 | 10:40 PMवीडियो गैलरी

एक और बड़ा मंदिर घोटाला, मां तुलजा भवानी की 4,121 एकड़ जमीन सरकारी कागजों से गायब; VIDEO वायरल
Jul 02, 2026 | 09:48 PM
Exclusive: हां.. मीनाक्षी नटराजन के केस के बारे में हमें सोर्स ने बताया था, हेमंत खंडेलवाल ने खोले कई राज
Jul 02, 2026 | 05:14 PM
पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM














