धुले में लव जिहाद के आरोपों पर सख्त एक्शन की मांग, MLA अनूप अग्रवाल ने SP को सौंपा ज्ञापन

MLA Anup Agrawal Memorandum To SP: धुले में नाबालिग लड़कियों से जुड़े मामलों में गहन जांच और सख्त कार्रवाई की मांग को लेकर विधायक अनूप अग्रवाल ने SP विशाल सिंगुरी को ज्ञापन सौंपा।
Dhule Love Jihad Allegations Avtion Demand
विधायक अनूप अग्रवाल(सोर्स: नवभारत)
Published on: 
Updated on: 

Highlights

  • धुले में नाबालिग लड़कियों से जुड़े मामलों में गहन जांच के लिए विधायक ने SP को दिया ज्ञापन।

  • स्कूल, कॉलेज, बस स्टैंड और बाजारों के आसपास दामिनी टीमों की गश्त बढ़ाने की मांग।

  • देवपुर थाने में दर्ज मामलों के आरोपियों से कड़ी पूछताछ कर साजिश का खुलासा करने पर जोर।

  • मना करने पर लड़कियों और परिवारों को धमकी मिलने तथा दहशत के माहौल का जिक्र।

  • कानून-व्यवस्था बनाए रखने और दोषियों पर सख्त धाराओं में कार्रवाई करने की अपील।

Dhule Love Jihad Allegations Avtion Demand: शहर में नाबालिग लड़कियों का लगातार पीछा करना, उन्हें पैसे का लालच देकर धर्मांतरण और शादी का दबाव बनाने जैसे मामले सामने आए हैं। इन ‘लव जिहाद’ मामलों की गंभीरता से गहन जांच कराई जाए, दोषियों के खिलाफ सख्त से सख्त कानूनी कार्रवाई हो और इन मामलों की जड़ों तक खोदकर साजिश का पर्दाफाश किया जाए।

यह मांग विधायक अनूप अग्रवाल ने की है। उन्होंने इस संबंध में जिला पुलिस अधीक्षक विशाल सिंगुरी को ज्ञापन सौंपा।

परिवारों को जान से मारने की धमकी

ज्ञापन में विधायक अनूप अग्रवाल ने कहा है कि धुले शहर की स्कूल-कॉलेज, प्राइवेट क्लासेस, बस स्टैंड और विभिन्न बाजारों में जाने वाली नाबालिग लड़कियों का लगातार पीछा कर उन्हें पैसे का लालच दिया जा रहा है। धर्मांतरण के साथ शादी के लिए दबाव बनाया जा रहा है और मना करने पर लड़कियों व उनके परिवारों को जान से मारने की धमकी दी जा रही है।

इन घटनाओं से शहर की लड़कियों और महिलाओं में दहशत का माहौल है। देवपुर पुलिस थाने में हाल ही में दो मामले दर्ज हुए हैं, लेकिन सिर्फ FIR दर्ज करके मामले पर पर्दा नहीं डाला जा सकता।

Dhule Love Jihad Allegations Avtion Demand
धुले में जनवरी से चार मार्गों पर शुरू होगी वातानुकूलित बस सेवा; केंद्र से मिला 12.5 करोड़ का अनुदान

बेटियों की सुरक्षा को लेकर अभिभावक चिंतित

विधायक अग्रवाल ने कहा कि ऐसी घटनाओं से अभिभावक अपनी नाबालिग बेटियों को स्कूल-कॉलेज भेजने से भी डरने लगे हैं। इससे शहर की शांति और कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़े हो रहे हैं।

उन्होंने मांग की कि स्कूल-कॉलेज, प्राइवेट क्लासेस, बस स्टैंड और बाजारों के आसपास दामिनी टीमों की लगातार गश्त बढ़ाई जाए। देवपुर थाने में दर्ज मामलों के आरोपियों की कड़ी पूछताछ कर ‘लव जिहाद’ जैसी साजिशों के पीछे कौन है, इसका खुलासा किया जाए।

Dhule Love Jihad Allegations Avtion Demand
धुले में भाजपा का जनआक्रोश मोर्चा: संजय शर्मा पर हफ्तावसूली के आरोप, CDR जांच की मांग

असामाजिक तत्वों पर सख्त कार्रवाई की मांग

विधायक अनूप अग्रवाल द्वारा यह भी मांग की बई की संबंधित आरोपियों पर सख्त से सख्त धाराएं लगाकर कानूनी कार्रवाई हो और असामाजिक तत्वों में डर पैदा हो, इसके लिए पुलिस प्रशासन कानून के तहत हर संभव प्रयास करे,इस तरह की मांग विधायक अग्रवाल ने पुलिस अधीक्षक से की।