धुले मुख्य डाकघर को बम से उड़ाने की धमकी, ईमेल से मची अफरा-तफरी; साइबर सेल व बम स्क्वाड ने संभाली कमान

Bomb Threat Email Dhule Maharashtra: धुले के मुख्य डाकघर को ईमेल के जरिए बम से उड़ाने की धमकी मिलने से हड़कंप मच गया। पुलिस, साइबर सेल और बम डिटेक्शन स्क्वाड ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की।
Threat to Bomb Dhule Main Post Office: Email Sparks Panic; Cyber ​​Cell and Bomb Squad Take Charge
Dhule Head Post Office Bomb Threat ( Source: Social Media )
Published on: 
Updated on: 

Dhule Head Post Office Bomb Threat: धुले शहर के मुख्य डाकघर को बम से उड़ाने की धमकी मिलने से पूरे शहर में हड़कंप मच गया। यह धमकी अज्ञात व्यक्ति ने डाकघर के आधिकारिक ईमेल पर भेजी।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन हरकत में आ गया और साइबर सेल समेत कई टीमें मौके पर पहुंच गई। सुबह के समय डाकघर के अधिकारिक ईमेल पर एक संदेश पहुंचा, जिसमें कार्यालय को बम से उड़ाने की धमकी दी गई थी।

ईमेल देखते ही डाक विभाग के अधिकारियों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिया पुलिस, साइबर शाखा और बम डिटेक्शन स्क्वाड (बीडीएस) की टीम तत्काल घटनास्थल पर पहुंची। सुरक्षा कारणों से डाकघर के सभी कर्मचारियों को तुरंत बाहर निकाला गया।

साइबर सुरक्षा की बढ़ी चिंता

यह घटना सरकारी कार्यालयों की साइबर सुरक्षा को लेकर बड़ा सवाल खड़ा करती है, ईमेल के जरिए धमकियां देने के मामले बढ़ रहे हैं, जिससे सुरक्षा एजेंसियों के सामने नई चुनौतियां खड़ी हो गई है, पुलिस प्रशासन ने भरोसा दिलाया है कि इस मामले का जल्द पर्दाफाश किया जाएगा और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

सिर्फ धुले ही नहीं, राज्य के अन्य डाकघरों को भी ईमेल

पुलिस अधीक्षक श्रीकांत धिवरे ने बताया, यह धमकी भरा ईमेल सिर्फ धुले को ही नहीं, बल्कि राज्य के कई अन्य डाकघरों को भी मिला है। हमें यह जानकारी मिलते ही संबंधित स्थानों पर टीम भेज दी गई है। फिलहाल सभी जगह स्थिति सामान्य है।

पुलिस ने साइबर विभाग के जरिए इस ईमेल के स्रोत का पता लगाना शुरू कर दिया है। अधिकारी इस बात की जांच कर रहे हैं कि यह मामला किसी शरारती तत्व का है या फिर कोई गंभीर साजिश, पुलिस ने शहरवासियों से किसी भी अफवाह पर ध्यान न देने की अपील की है।

यह धमकी भरा ईमेल केवल खुले में ही नहीं, राज्य के अन्य डाकघरों को भी मिला है। हमारी टीमें हर जगह जांच कर रही है। अभी पूरी स्थिति शांतिपूर्ण है और हम ईमेल के स्रोत का पता लगा रहे हैं।

- पुलिस अधीक्षक, श्रीकांत धिवरे

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com