‘खत्म नहीं होगा ठाकरे ब्रांड’, शिंदे गुट के नेता के बयान से मची खलबली, चर्चा तेज
Pratap Sarnaik on Thackeray Brand : महाराष्ट्र में ठाकरे ब्रांड को लेकर चर्चाएं जोरो पर है। ऐसे में एकनाथ शिंदे गुट के नेता प्रताप सरनाईक के बयान ने खलबली मचा दी है। इस पर चर्चाएं तेज हो गई है।
- Written By: प्रिया जैस
प्रताप सरनाईक (सौजन्य-सोशल मीडिया)
Pratap Sarnaik on Thackeray Brand : महाराष्ट्र की राजनीति में इस समय ठाकरे ब्रांड की चर्चा जोरों पर है। इसी बीच उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की शिवसेना के मंत्री प्रताप सरनाईक ने यह कहकर खलबली मचा दी है कि ठाकरे ब्रांड खत्म नहीं होगा। सरनाईक ने कहा कि ठाकरे का मतलब केवल शिवसेना (ठाकरे गुट) के प्रमुख उद्धव ठाकरे नहीं हैं, बल्कि इसमें मनसे प्रमुख राज ठाकरे और पूरा ठाकरे परिवार शामिल है।
राज्य के परिवहन मंत्री प्रताप सरनाईक रविवार को पौधारोपण अभियान के सिलसिले में धाराशिव में थे। वहां पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने कहा कि ठाकरे ब्रांड अब भी कायम है। जब उपमुख्यमंत्री शिंदे के साथ शिवसेना से एक बड़ा गुट अलग हुआ, तब से ही यह चर्चा शुरू हो गई थी कि ठाकरे ब्रांड खत्म हो गया है।
शिंदे को ही शिवसेना का नाम और धनुष-बाण का चुनाव चिह्न मिल गया। इसके कारण उद्धव ठाकरे के गुट को शिवसेना यूबीटी नाम और मशाल का चुनाव चिह्न स्वीकार करना पड़ा। इसी वजह से कहा जाने लगा कि ठाकरे ब्रांड अब कमजोर हो गया है। लेकिन ऐसे समय में सरनाईक के इस बयान को विशेष महत्व दिया जा रहा है।
सम्बंधित ख़बरें
स्याही कांड से गरमाई महाराष्ट्र की सियासत, विकास लवांडे और गुणरत्न सदावर्ते बने निशाना, देखें VIDEO
शरद पवार गुट के नेता विकास लवांडे पर जानलेवा हमला, स्याही फेंककर दी जान से मारने की धमकी, VIDEO वायरल
मीरा-भाईंदर में बढ़ा शिवाजी महाराज प्रतिमा विवाद, हार की रार में जनता को गुमराह कर रहे सरनाईक: नरेंद्र मेहता
निदा खान की गिरफ्तारी के बाद BJP नेता चित्रा वाघ का बड़ा बयान, कहा- धर्मांतरण नेटवर्क पर होगा कड़ा प्रहार
शिंदे गुट पर संदेह के बादल
शिंदे गुट के मंत्रियों और नेताओं पर एक के बाद एक संकट के बादल मंडरा रहे हैं। महायुति में इस गुट की घुटन की चर्चा जोरों पर है। साथ ही, राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि शिंदे गुट की एकता अब पहले जैसी अटूट नहीं रही। आगामी चुनावों को देखते हुए महाराष्ट्र की राजनीति में समीकरण तेजी से बदल रहे हैं और शिंदे गुट में फूट पड़ने की आशंका जताई जा रही है। इसी राजनीतिक उथल-पुथल के बीच मंत्री सरनाईक का यह बयान महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
भाजपा का साथ छोड़ा तभी खत्म हो गया यह ब्रांड : महाजन
जिस ब्रांड और शिवसेना की आप बात कर रहे हैं, वह अब आपकी रही ही नहीं। अब उस ब्रांड में बचा ही क्या है? ऐसा सवाल करते हुए भाजपा नेता और मंत्री गिरीश महाजन ने उद्धव ठाकरे की आलोचना का करारा जवाब दिया है। महाजन ने कहा कि वह ब्रांड तो उसी दिन खत्म हो गया था, जब आपने भाजपा का साथ छोड़ दिया था।
यह भी पढ़ें – जश्न के बाद राज ठाकरे ने मांगी माफी, बोले- विजय सम्मेलन में…
उन्होंने कहा कि जब शिवसेना प्रमुख बालासाहब ठाकरे थे, तब बात अलग थी। उनके विचार अलग थे, उनकी विचारधारा अलग थी। लेकिन आज आप सत्ता की एक कुर्सी के लिए कांग्रेस और राकां की गोद में जाकर बैठ गए। ब्रांड तो उसी समय समाप्त हो गया था, ऐसा महाजन ने कहा।
