Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

Bird Flu: धाराशिव में बर्ड फ्लू की एंट्री, इन्फेक्शन रोकने 300 मुर्गियों को मारा

महाराष्ट्र के धाराशिव प्रशासन ने पक्षियों के कुछ नमूनों में बर्ड फ्लू की पुष्टि होने के बाद ढोकी क्षेत्र में लगभग 300 मुर्गियों को मार दिया है। ढोकी में पांच टीमों की मदद से पक्षियों को मारना शुरू किया गया है।

  • By आकाश मसने
Updated On: Mar 06, 2025 | 05:25 PM

प्रतीकात्मक तस्वीर (सोर्स: सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

धाराशिव: महाराष्ट्र में लगातार बर्डफ्लू के मामले सामने आ रहे है। नागपुर, चंद्रपुर, लातूर, वाशिम से बर्ड फ्लू के कई मामले सामने आए थे। इसका असर महाराष्ट्र के धाराशिव जिले में दिखने लगा है। धाराशिव में भी बर्ड फ्लू ने दस्तक दे दी है। बर्ड फ्लू के मामले सामने आने के बाद जिला प्रशासन अलर्ट मोड़ में आ गया है।

महाराष्ट्र के धाराशिव (पूर्व में उस्मानाबाद) प्रशासन ने पक्षियों के कुछ नमूनों में बर्ड फ्लू की पुष्टि होने के बाद ढोकी क्षेत्र में लगभग 300 मुर्गियों को मार दिया है। अधिकारी ने बताया कि संक्रमित पक्षियों के पाए जाने वाले स्थान के 10 किलोमीटर के दायरे में कुक्कुट पक्षियों को मारने का काम किया जा रहा है।

पिछले महीने हुई थी कौवों की मौत

अधिकारी ने बताया कि पिछले महीने ढोकी में कई कौवे मृत पाए जाने के बाद एवियन इन्फ्लूएंजा को लेकर चिंताएं बढ़ गई थीं। उन्होंने बताया कि भोपाल स्थित आईसीएआर-राष्ट्रीय उच्च सुरक्षा पशु रोग संस्थान द्वारा नमूनों की जांच की गई जिसमें बर्ड फ्लू संक्रमण की पुष्टि हुई।

सम्बंधित ख़बरें

मनपा चुनाव को लेकर एनसीपी का कार्यकर्ता सम्मेलन, प्रचार को मिलेगी रफ्तार; विकास का उठाया मुद्दा

संभाजीनगर मनपा चुनाव में शिवसेना आक्रामक, उद्धव ठाकरे की भव्य जनसभा; भाजपा–शिंदे गुट पर साधा निशाना

भ्रष्टाचार पर लगाम व पारदर्शी मनपा, 80 जगहों पर लाइव टेलीकास्ट; भाजपा की सर्वोच्च प्राथमिकता: फडणवीस

नासिक चुनाव 2026: 100+ सीटों का लक्ष्य, नासिक में डटे भाजपा के संकट मोचन गिरीश महाजन

उन्होंने बताया कि इसके बाद स्थानीय लोगों द्वारा पाले गए कुक्कुट पक्षियों के और नमूने प्रयोगशाला में भेजे गए और उनमें से कुछ एवियन इन्फ्लूएंजा से संक्रमित पाए गए।

पांच टीमों ने पक्षियों को मारना शुरू किया

अधिकारी ने बताया कि इसके बाद ढोकी में 10 किलोमीटर का निषिद्ध क्षेत्र बनाया गया और बुधवार को पांच टीमों की मदद से पक्षियों को मारना शुरू किया गया। उन्होंने बताया कि शाम तक टीम ने 295 पक्षियों को मार डाला।

अधिकारियों के अनुसार धाराशिव जिले के ढोकी क्षेत्र में कोई कुक्कुट पक्षी पालन फार्म नहीं है और ज्यादातर घरों में पाली गयीं मुर्गियां, बत्तखें और मुर्गे मारे जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि मारे जा रहे पक्षियों के मालिकों को सरकारी नीति के अनुसार मुआवजा दिया जा रहा है।

महाराष्ट्र की अन्य खबरें पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

जानकारी के लिए बता दें कि बर्ड फ्लू एक प्रकार का इन्फ्लूएंजा है जो पक्षियों, विशेषकर पोल्ट्री को प्रभावित करता है, लेकिन यह मनुष्यों में भी फैल सकता है।

बर्ड फ्लू के मुख्य रूप से दो प्रकार हैं

  • एच5एन1: यह बर्ड फ्लू का सबसे गंभीर प्रकार है, जो पक्षियों में बहुत तेजी से फैलता है और मनुष्यों में भी गंभीर स्वास्थ्य समस्याएं पैदा कर सकता है।
  • एच7एन9: यह बर्ड फ्लू का एक अन्य प्रकार है, जो पक्षियों में पाया जाता है और मनुष्यों में भी फैल सकता है, लेकिन इसके लक्षण एच5एन1 की तुलना में कम गंभीर होते हैं।

Poultry is being killed in dharashiv due to fear of bird flu

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Mar 06, 2025 | 05:25 PM

Topics:  

  • Bird Flu
  • Dharashiv
  • Maharashtra News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.