-
बुध, 8 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Nagpur »
- Maharashtra Cabinet Meeting Devendra Fadnavis Nagpur 3 Projects Lithium Battery Project Approved
देवेंद्र फडणवीस ने दिखाया दम, नागपुर को मिले 3 प्रोजेक्ट, 19 हजार युवाओं को मिलेगा रोजगार
- Written By: किर्तेश ढोबले
मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की अध्यक्षता में मुंबई में बैठक हुई। इस बैठक में राज्य में निवेश को गति देने के लिए 81,137 करोड़ के 7 निवेश प्रस्ताव को मंजूरी दी गई। बैठक में देवेंद्र फडणवीस और अजीत पवार, उद्योग मंत्री उदय सामंत सहित तमाम अधिकारी बैठक में शामिल हुए।

विदर्भ और मराठवाड़ा में आएगा 75,632 करोड़ का निवेश (सोर्स-सोशल मीडिया)
नागपुर: महाराष्ट्र सरकार में एक बार फिर उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की ताकत देखने को मिली है। राज्य में निवेश को गति देने के लिए 81,137 करोड़ के 7 निवेश प्रस्ताव को मंजूरी दी गई। इनमें से एक ‘मदर’ यूनिट को विदर्भ में लाने में सफल हुए हैं। अक्सर निवेश का बड़ा हिस्सा या मेजर प्रोजेक्ट विदर्भ से बाहर ही आते रहे हैं लेकिन इस बार बदलाव देखने को मिला है और एक मेजर यूनिट लाने में निश्चित रूप से सफलता मिली है। चुनाव के पहले इन्वेस्ट के लिए गए निर्णय का दूरगामी असर देखने को मिलेगा। यह दावा किया जा सकता है कि इस निवेश से विदर्भ की सूरत में आमूलचूल बदलाव देखने को मिल सकता है।
जानकारी के लिए बता दें कि मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की अध्यक्षता में मुंबई में बैठक हुई। दोनों उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और अजीत पवार, उद्योग मंत्री उदय सामंत सहित तमाम हाई प्रोफाइल अधिकारी बैठक में शामिल हुए। राज्य में निवेश को गति देने के लिए 81,137 करोड़ के 7 निवेश प्रस्ताव को मंजूरी दी गई। आंकड़े वाकई में काफी बड़े हैं। खुशखबरी यह है कि इस बार निवेश का एक बड़ा हिस्सा नागपुर क्षेत्र में आने वाला है।
विदर्भ और मराठवाड़ा में आएगा 75,632 करोड़ का निवेश
जानकारी के अनुसार 75,632 करोड़ का निवेश विदर्भ और मराठवाड़ा में आएगा। इस निवेश से लगभग 19,000 युवाओं के हाथों में रोजगार होगा। सबसे बड़ी बात यह है कि लिथियम बैटरी प्रोजेक्ट लाने को मंजूरी दी गई है। यह सही मायने में विदर्भ के लिए गेम चेंजर साबित हो सकता है। इस बार निश्चित रूप से फडणवीस ने ‘ताकत’ दिखाई है और एक ‘मदर’ यूनिट को विदर्भ में लाने में सफल हुए हैं।
सम्बंधित ख़बरें
महाराष्ट्र की राजनीति में हलचल: क्या शरद पवार गुट NDA में होगा शामिल? जयंत पाटिल-तावड़े मुलाकात से अटकलें तेज
छत्रपति संभाजीनगर की रमाई आवास योजना पर विधायक अंबादास दानवे ने उठाऐ सवाल, करोड़ों के घोटाले की जांच की मांग
नागपुर में कांग्रेस का भाजपा को अल्टीमेटम, ओबीसी जनगणना पर भाजपा नेता 15 दिन में रुख स्पष्ट करें
NDA में शामिल होगी शरद पवार की NCP, मानसून सत्र और बाढ़ के बीच अचानक दिल्ली रवाना होंगे मुख्यमंत्री फडणवीस
लिथियम बैटरी प्रोजेक्ट को मंजूरी
JSW एनर्जी PSP XI लिमिटेड की एक विशाल लिथियम बैटरी विनिर्माण परियोजना मंजूर की गई है। इस प्रोजेक्ट में 25,000 करोड़ का निवेश बताया जा रहा है और लगभग 5,000 लोगों को रोजगार मिलेगा। संभव है इस लिथियम प्रोजेक्ट के आने से कई सहायक उद्योग का आना भी संभव होगा। मदर यूनिट के रूप में यह निवेश काम कर सकता है।
सोलर वीवी मॉडयूल यूनिट भी मिला
बैठक में फडणवीस ने अवाडा इलेक्ट्रो कंपनी की सौर पीवी मॉड्यूल और इलेक्ट्रोलाइज़र की एकीकृत परियोजना लाने में भी सफलता अर्जित की है। अतिरिक्त बूटीबोरी में अवाडा इलेक्ट्रो कंपनी सोलर पीवी माड्यूल्स एवं इलेक्ट्रोलाइजर का एकात्मिक प्रकल्प लगाएगी। इसमें भी 13,647 करोड़ का निवेश होगा। इसका कुछ हिस्सा कंपनी पनवेल में भी निवेश करेगी। 8,000 को प्रत्यक्ष रोजगार मिलेगा।
शराब कंपनी का प्रस्ताव भी मंजूर
अतिरिक्त बूटीबोरी में शराब बनाने वाली वैश्विक कंपनी नरनार्ड रिकॉर्ड इंडिया लि। के 1,785 करोड़ के प्रस्ताव को भी मंजूरी मिली है।
काफी वक्त से था इंतजार
इस प्रकार के प्रकल्प की जरूरत विदर्भ को काफी समय से थी। लोग बेसब्री से किसी बड़े निवेश की घोषणा का इंतजार कर रहे थे। चुनाव के ठीक पहले फडणवीस ने ‘धमाका’ करने का काम किया है। यह उम्मीद की जा सकती है कि नागपुर के वीरान एमआईडीसी में जान फूंकी जा सकती है।
Maharashtra cabinet meeting devendra fadnavis nagpur 3 projects lithium battery project approved
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Broom Vastu Tips : क्या आपके बेड के नीचे रखी है झाड़ू? तुरंत जान लें ये 3 नुकसान
Jul 08, 2026 | 08:32 AMपुणे में आषाढ़ी वारी की हाईटेक सुरक्षा: 226 AI कैमरे, 28 फेस रिकग्निशन सिस्टम, 8,500 पुलिसकर्मी तैनात
Jul 08, 2026 | 08:26 AMकच्चे तेल के बाजारों में लगी आग, होर्मुज में ऐसा क्या हुआ कि 76 डॉलर के पार पहुंच गया ब्रेंट क्रूड?
Jul 08, 2026 | 08:19 AMFIFA: बाहर होने की कगार पर था अर्जेंटीना, तब चला लियोनेल मेसी का जादुई तूफान; 4 मिनट में ऐसे पलट दिया पूरा मैच
Jul 08, 2026 | 08:19 AMAlpha BO Collection Day 5: ‘अल्फा’ की कमाई में मामूली उछाल, जानें अब तक कितना हुआ कलेक्शन
Jul 08, 2026 | 08:15 AMनर्मदापुरम : मूंग खरीदी नीति के विरोध में किसानों का आंदोलन तेज, सरकार की सद्बुद्धि के लिए किया हवन
Jul 08, 2026 | 08:15 AMHormuz Attacks: होर्मुज में कतर के जहाज पर बड़ा हमला, इरानी अटैक के बीच 4 भारतीय सुरक्षित
Jul 08, 2026 | 08:14 AMवीडियो गैलरी

Meerut Robbery Case: हनीमून मना रही ‘लेडी डॉन’ ज्योति चौधरी गिरफ्तार, Instagram Reel से खुला राज। देखें VIDEO
Jul 07, 2026 | 11:09 PM
सिर्फ 400 मीटर की दूरी बनी जानलेवा, एंबुलेंस चालक की एक ‘ना’ और स्ट्रेचर पर ही टूट गईं लड़की की सांसें- VIDEO
Jul 07, 2026 | 10:56 PM
Jabalpur Building Collapse: बड़ा फुहारा बाजार में 3 मंजिला जर्जर इमारत गिरी, टला बड़ा हादसा। देखें VIDEO
Jul 07, 2026 | 10:47 PM
क्या जेल जाएंगे खान सर? गिरफ्तारी की लटकी तलवार! आर्म्स लाइसेंस विवाद में लीगल एडवाइजर का बड़ा खुलासा- VIDEO
Jul 07, 2026 | 10:34 PM
CM Yogi Security Breach: हेलीकॉप्टर तक पहुंचा किशोर, प्रयागराज एयरपोर्ट पर सुरक्षा में बड़ी चूक से हड़कंप। देख
Jul 07, 2026 | 10:25 PM
CM Yogi in Pratapgarh: ‘वन डिस्ट्रिक्ट, वन माफिया’ पर योगी का बड़ा हमला, विपक्ष को बताया गिरगिट। देखें VIDEO
Jul 07, 2026 | 10:03 PM














