Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

मराठा समाज के लिए ‘महायुति’ की उपलब्धि, तैयार किए 1 लाख मराठा उद्यमी, दिया गया 8.5 हजार करोड़ का लोन

उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि मराठा समुदाय में नौकरी मांगने वाले नहीं, बल्कि नौकरी देनेवाले पैदा होने चाहिए और इसी संकल्पना को ध्यान में रखते हुए हमने 'स्व. अण्णासाहेब पाटिल आर्थिक रूप से पिछड़ा विकास निगम' का पुनर्गठन किया है।

  • By किर्तेश ढोबले
Updated On: Aug 10, 2024 | 08:03 AM

मराठा समाज के लिए 'महायुति' की उपलब्धि (सोर्स: सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

मुंबई: उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने शुक्रवार को मराठा समाज के लिए बीजेपी नीत महायुति सरकार द्वारा किए गए कार्यों की जानकारी दी। इस दौरान उन्होंने कहा कि हमारी सरकार ने एक लाख मराठा उद्यमी तैयार किए है। यहीं नहीं निगम के माध्यम से उन्हें 8.5 हजार करोड़ का लोन भी दिया गया है। फडणवीस ने 1 लाख मराठा उद्यमी संकल्प पूर्ति के उपलक्ष्य में ‘श्री अन्नासाहेब पाटिल आर्थिक पिछड़ा विकास निगम’ और ‘सातारा जिला केंद्रीय सहकारी बैंक लिमिटेड’ द्वारा आयोजित लाभार्थी बैठक में भाग लिया। इस अवसर पर उन्होंने अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) कार्यालय का ऑनलाइन भूमि पूजन भी किया।

फडणवीस ने कहा कि मराठा समुदाय में नौकरी मांगने वाले नहीं, बल्कि नौकरी देनेवाले पैदा होने चाहिए और इसी संकल्पना को ध्यान में रखते हुए हमने ‘स्व. अण्णासाहेब पाटिल आर्थिक रूप से पिछड़ा विकास निगम’ का पुनर्गठन किया है। अन्नासाहेब पाटिल के पुत्र, व ‘अन्नासाहेब पाटिल आर्थिक विकास निगम’ के अध्यक्ष नरेंद्र पाटिल और विधायक श्रीमंत छत्रपति शिवेंद्रराजे भोसले की संकल्पना से मराठा समाज में 1 लाख उद्यमी तैयार हुए हैं। मराठा युवाओं को निगम के माध्यम से 8.5 हजार करोड़ रुपए का ऋण दिया गया है। इसका ब्याज निगम द्वारा चुकाया जाता है। इस ऋण वितरण में सतारा जिला सेंट्रल बैंक ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

सारथी का सराहनीय कार्य

फडणवीस ने कहा कि हमने ‘सारथी’ जैसी संस्था बनाई, एक गरीब किसान का बेटा जो कोचिंग क्लास की फीस नहीं भर पाता था, उसे सारथी के माध्यम से यह हॉल उपलब्ध कराया। यह देखकर खुशी होती है कि आईएएस, डीएसपी कहते हैं कि हम ‘सारथी’ की वजह से यहां तक पहुंचे हैं। राज्य सरकार ने निजी कॉलेजों में 507 पाठ्यक्रमों में हमारे मराठा युवाओं की फीस का भुगतान करने का निर्णय लिया, जिसके लिए उन्होंने ₹1600 करोड़ का भुगतान करना शुरू कर दिया। राज्य सरकार ने लड़कियों के लिए मुफ्त शिक्षा प्रदान करने का निर्णय लिया है। इसी तरह शिवेंद्रसिंहराजे की मांग पर मराठा समुदाय के युवाओं के लिए सातारा में एक छात्रावास भी स्थापित किया जाएगा।

सम्बंधित ख़बरें

भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन में भव्य बाइक रैली, नासिक मनपा में भाजपा की सत्ता तय : चित्रा वाघ

Chandrapur News: उईके-अहीर-जोरगेवार की संयुक्त सभाओं में उमड़ी भारी भीड़

Thane: मेट्रो-9, सूर्या परियोजना और आईटी हब का वादा, फडणवीस का मीरा-भाईंदर में चुनावी रोडमैप

फडणवीस-शिंदे को फंसाने की साजिश रच रही थी उद्धव सरकार! पूर्व DGP रश्मि शुक्ला की रिपोर्ट में सनसनीखेज खुलासे

मराठा समाज को न्याय मिले इसलिए हमारी सरकार ने 10% आरक्षण दिया। हम इसे कायम रखेंगे। 17 हजार पदों के लिए पुलिस भर्ती में 10 फीसदी से ज्यादा मराठा युवाओं को सीटें मिली हैं। इतिहास अभिशापों को नहीं, उपलब्धियों को याद रखता है। जब योजनाओं का मूल्यांकन होगा तो मराठा समाज के लिए किया गया यह काम याद रखा जाएगा। इस अवसर पर अण्णासाहेब पाटिल आर्थिक पिछड़ा विकास निगम के अध्यक्ष नरेंद्र पाटिल, मंत्री शंभुराजे देसाई, छत्रपति शिवेंद्रराजे भोसले, महेश शिंदे, जयकुमार गोरे, पूर्व सांसद रणजीतसिंह नाईक निंबालकर, भाजपा जिला अध्यक्ष धैर्यशील कदम और अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

Devendra fadnavis says mahayuti govt created 1 lakh maratha entrepreneurs

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Aug 10, 2024 | 08:03 AM

Topics:  

  • Devendra Fadanvis
  • Devendra Fadnavis
  • Mahayuti

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.