Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • चुनाव

  • ई-पेपर
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • क्राइम
  • नवभारत विशेष
  • मनोरंजन
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़
  • वायरल
  • अन्य
    • ऑटोमोबाइल
    • टेक्नॉलजी
    • करियर
    • धर्म
    • टूर एंड ट्रैवल
    • वीडियो
    • फोटो
    • चुनाव
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • क्राइम
  • लाइफ़स्टाइल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • ऑटोमोबाइल
  • टेक्नॉलजी
  • धर्म
  • वेब स्टोरीज़
  • करियर
  • टूर एंड ट्रैवल
  • वीडियो
  • फोटो
  • चुनाव
In Trends:
  • India vs West Indies |
  • ICC Women’s Cricket World Cup |
  • Sonam Wangchuck |
  • Bihar Assembly Election 2025 |
  • Weather Update |
  • Share Market
Follow Us
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

जलगांव में चुनाव आचार संहिता के कारण विकास कार्यों पर लगा ब्रेक, लटकी एक हजार करोड़ रुपए की योजनाएं

जलगांव नगर निगम ने आचार संहिता लगने से पहले विकास कार्यों की बड़े पैमाने पर निविदाएं निकाली थीं। इनको तुरंत मंजूरी देकर कार्य आदेश जारी किए जाने थे, लेकिन अब चुनाव पूरे होने तक ये विकास योजनाएं लटक गई हैं।

  • By रीना पंवार
Updated On: Oct 17, 2024 | 04:22 PM

(फोटो सोर्स सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

जलगांव : राज्य में विधानसभा चुनाव की आचार संहिता लागू होने के कारण शहर के लगभग एक हजार करोड़ रुपये के विकास कार्यों पर ब्रेक लग गया है। निविदा निकलने के बावजूद कार्य आदेश जारी नहीं किए गए जिसके कारण अब ये काम चुनाव के बाद ही हो पाएंगे। जलगांव शहर में विकास कार्यों का एक बड़ा बैकलॉग था। यहां कई जगहों पर सड़कें नहीं बनी हुई हैं तो कई जगहों पर नालों के काम होने का इंतजार था।

यहां अमृत 2.0 योजना को भी सरकार की मंजूरी मिल गई थी, जिससे विकास कार्यों का काम जल्द होने का इंतजार था। इसके लिए सरकारी स्तर पर कुछ कार्यों के लिए धनराशि भी मंजूर की गई थी और उन्हें जल्द पूरा करने के लिए प्रयास किए जा रहे थे।

तुरंत निकाली गईं निविदाएं

राज्य सरकार ने राज्य में चुनाव आचार संहिता की पृष्ठभूमि में बड़े पैमाने पर अध्यादेश जारी किए थे। उसी तरह, जलगांव नगर निगम ने आचार संहिता लगने से पहले विकास कार्यों की बड़े पैमाने पर निविदाएं निकाली थीं। इनको तुरंत मंजूरी देकर कार्य आदेश जारी किए जाने थे।

विकास कार्यों पर लगा ब्रेक

नगर निगम द्वारा नगर के विकास के लिए सड़कें, नाले, दलित बस्ती और स्वास्थ्य विभाग के अंतर्गत शहर की सफाई के लिए लगभग एक हजार करोड़ रुपये की निविदाएं प्रकाशित की गई थीं। लेकिन अब इन सभी निविदाओं के संबंध में निर्णय स्थगित हो गए हैं। अब राज्य में नई सरकार बनने के बाद ही इन पर निर्णय लिया जाएगा।

ये हैं पेंडिंग कार्यों की लिस्ट

शहर के लिए प्रस्तावित एक हजार करोड़ रुपये के विकास कार्यों के तहत सड़कें, नाले, डिपीडीसी से संबंधिक 47 कार्य प्रस्तावित हैं। इसके अलावा अण्णाभाऊ साठे दलित बस्ती के 21कार्य, नगर विकास के 12 कार्य़, जिनके लिए 18.22 करोड़ का बजट प्रस्तावित है। इसी प्रकार सफाई से संबंधित कार्यों के लिए 78.25 करोड़ की राशि और अमृत 2.0 जल आपूर्ति, मलिनकरण और ठोस कचरा प्रबंधन के लिए कुल राशि 850 करोड़ की धनराशि प्रस्तावित है।

Development work put on hold due to election code of conduct in jalgaon

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Oct 17, 2024 | 04:21 PM

Topics:  

  • Jalgaon
  • Maharashtra Assembly Elections

सम्बंधित ख़बरें

1

उत्तर महाराष्ट्र में वापसी की बारिश ने खूब मचाया तांडव, 54 में से 16 तहसीलों में भारी बारिश का कहर

2

दिलचस्प हुआ जलगांव जिला परिषद चुनाव, अध्यक्ष के लिए आरक्षण का हुआ ऐलान, बढ़ेगी उम्मीदवारों की संख्या

3

मंत्री के गांव में जुए का अड्डा… पुलिस की दबिश में 16 गिरफ्तार, 12.24 लाख जब्त

4

जलगांव में महंगा हुआ सोना-चांदी, इतिहास में पहली बार इतना उछला भाव, GST देख हो जाएंगे हैरान

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.