Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

स्टांप पेपर पर थोड़ी लिखा होता है…सामना के संपादकीय पर भड़के नाना पटोले, बोले- हम नहीं पढ़ते

दिल्ली विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी और कांग्रेस की हार के बाद शिवसेना यूबीटी के मुखपत्र सामना ने अपने संपादकीय में चुनाव में इन पार्टियों के हार का कारण स्पष्ट किया है।

  • By प्रिया जैस
Updated On: Feb 10, 2025 | 03:05 PM

नाना पटोले (सौजन्य-एएनआई)

Follow Us
Close
Follow Us:

नई दिल्ली: दिल्ली विधानसभा चुनाव में इस बार आम आदमी पार्टी की बड़ी हार हुई तो वहीं कांग्रेस का दिल्ली में खाता भी नहीं खुला है। इन नतीजों ने इस बात का खुलासा किया है कि दिल्ली में दोनों पार्टियों में हुए मतभेद के कारण दोनों को हार का सामना करना पड़ रहा है। इस मामले में सोमवार को शिवसेना यूबीटी के मुखपत्र में भी चर्चा की गई।

कांग्रेस की महाराष्ट्र इकाई के अध्यक्ष नाना पटोले ने शिवसेना (यूबीटी) के मुखपत्र ‘सामना’ के एक संपादकीय को लेकर सोमवार को पलटवार करते हुए कहा कि वह इस समाचार पत्र को पढ़ते ही नहीं हैं। ‘सामना’ ने सोमवार को अपने संपादकीय में कहा कि दिल्ली विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी (आप) और कांग्रेस के एक-दूसरे से लड़ने के कारण भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को जीत में फायदा मिला।

गठबंधन की विचारधारा पर नहीं उठाना चाहिए सवाल

आम आदमी पार्टी और कांग्रेस विपक्षी दलों के गठबंधन ‘इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इंक्लूसिव अलायंस’ (इंडिया) के सदस्य हैं। शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) के मुखपत्र ने यह सवाल भी उठाया कि अगर विपक्षी दलों के गठबंधन के घटक दल भाजपा के बजाय एक दूसरे के खिलाफ लड़ते रहे तो गठबंधन की क्या जरूरत है?

सम्बंधित ख़बरें

नागपुर महानगरपालिका चुनाव: बीजेपी ने 10 लाख रुपए का प्रलोभन दिया, कांग्रेस का आरोप

MBMC चुनाव का महासंग्राम, मंत्री बनाम विधायक, आरोपों की राजनीति चरम पर

Ulhasnagar News: ‘दोस्ती का गठबंधन’ में तालमेल की कमी, दो वार्डों में सहयोगी दल आमने-सामने

‘गरीबी नहीं, गरीबों को हटा रही रेखा सरकार’, बिना आदेश घर तोड़ने पर AAP ने BJP को घेरा

VIDEO | Parliament Budget Session: On INDIA alliance unity, Maharashtra Congress President Nana Patole says, “It’s not written on stamp that alliance is permanent. Alliance works as per its ideology. Making allegations on someone’s ideology is wrong.” (Full video available on… pic.twitter.com/YtiKefDj72 — Press Trust of India (@PTI_News) February 10, 2025

इस बारे में पूछे जाने पर नाना पटोले ने ‘पीटीआई वीडियो’ से कहा, ‘‘भाजपा का कौन-सा गठबंधन बचा है। हमारे गठबंधन में घटक दलों की संख्या ज्यादा है। गठबंधन (का स्वरूप) कोई स्थायी तो नहीं होता, कोई स्टांप पेपर पर लिखा तो होता नहीं है। गठबंधन अपने अपने विचारधारा के हिसाब से काम करते हैं।”

महाराष्ट्र से जुड़ी अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…

हम वो अखबार नहीं पढ़ते

उन्होंने कहा कि कांग्रेस की विचारधारा के ऊपर आरोप लगाना गलत है। कांग्रेस नेता ने कहा, ‘‘जिस अखबार का उल्लेख कर रहे हैं वो अखबार हम पढ़ते ही नहीं हैं।” पटोले ने लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी से संसद भवन स्थित उनके कार्यालय में मुलाकात की। उन्होंने कहा कि आंगनवाड़ी सेविकाओं के विषय को लेकर वह कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष से मिले और नेता प्रतिपक्ष ने विश्वास दिलाया कि वह इस विषय को सदन में उठाएंगे।

(एजेंसी इनपुट के साथ)

Delhi elections nana patole retort on shiv sena ubt editorial we do not read saamna

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Feb 10, 2025 | 03:05 PM

Topics:  

  • BJP
  • Nana Patole
  • Saamana

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.