Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

महाराष्ट्र चुनाव के बीच कांग्रेस का बड़ा एक्शन, 16 बागी उम्मीदवारों को 6 साल के लिए किया निलंबित

निलंबित नेताओं में सोनल कोवे, अभिलाषा गवतुरे, प्रेमसागर गणवीर, अजय लांजेवार, विलास पाटिल, हंसकुमार पांडे, कमल व्यवहारे, मोहनराव दांडेकर, मंगल भुजबल, मनोज सिंदे, विजय खडसे, शब्बीर खान, अविनाश लाड, याज्ञवल्क्य जिचकर, राजेंद्र मुलक और आनंदराव गेदम के नाम शामिल हैं।

  • By विकास कुमार उपाध्याय
Updated On: Nov 10, 2024 | 11:29 PM

नाना पटोले

Follow Us
Close
Follow Us:

मुंबई : कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष नाना पटोले ने रविवार को कार्रवाई करते हुए कांग्रेस पार्टी के 16 बागी उम्मीदवारों को छह साल के लिए निलंबित कर दिया है। निलंबित नेताओं में सोनल कोवे, अभिलाषा गवतुरे, प्रेमसागर गणवीर, अजय लांजेवार, विलास पाटिल, हंसकुमार पांडे, कमल व्यवहारे, मोहनराव दांडेकर, मंगल भुजबल, मनोज सिंदे, विजय खडसे, शब्बीर खान, अविनाश लाड, याज्ञवल्क्य जिचकर, राजेंद्र मुलक और आनंदराव गेदम के नाम शामिल हैं।

बता दें, यह कार्रवाई कांग्रेस नेता रमेश चेन्निथला द्वारा यह कहे जाने के कुछ दिनों बाद की गई है कि महा विकास अघाड़ी (एमवीए) के आधिकारिक उम्मीदवारों के खिलाफ चुनाव लड़ने वाले सभी पार्टी बागियों को छह साल के लिए निलंबित कर दिया जाएगा। बागी कांग्रेस नेता मुख्तार शेख ने कस्बा पेठ विधानसभा क्षेत्र से निर्दलीय के तौर पर अपना नामांकन वापस ले लिया है और आगामी महाराष्ट्र विधानसभा चुनावों के लिए आधिकारिक महा विकास अघाड़ी (एमवीए) उम्मीदवार रवींद्र धांगेकर को समर्थन दिया है।

यह भी पढ़ें – झारखंड चुनाव : लालू यादव के दिखे पुराने तेवर, कहा- नरेंद्र मोदी नाम की कोई चीज नहीं, बीजेपी को उखाड़ फेंकने की लोगों से की अपील

सम्बंधित ख़बरें

मैं देश नहीं झुकने दूंगा का दावा, लेकिन एक्शन बिलकुल उल्टा; विदेश नीति पर खरगे ने मोदी सरकार को घेरा

अकोला चुनाव में AIMIM की एंट्री से कांग्रेस की बढ़ी मुश्किल? जानिए पूरा समीकरण

किडनी कांड दबाने की कोशिश! पीड़ित रोशन पर बनाया शिकायत वापसी का दबाव, कांग्रेस ने सरकार पर बोला हमला

RSS ऑफिस पहुंचे कलेक्टर और मेयर..तो बमक गए जीतू पटवारी, इंदौर में मौतों के बीच नया बवाल; देखें VIDEO

उन्होंने कहा कि उन्हें कांग्रेस नेतृत्व से आश्वासन के कई फोन आए थे, जिसके कारण उन्होंने अपना नामांकन वापस ले लिया। दूसरी ओर, भारतीय जनता पार्टी ने बीते मंगलवार को पार्टी लाइन के खिलाफ जाने के लिए 37 विधानसभा क्षेत्रों के 40 नेताओं और पदाधिकारियों को निष्कासित कर दिया। इससे पहले दिन में, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने रविवार को महाराष्ट्र में आगामी विधानसभा चुनावों के लिए महा विकास अघाड़ी (एमवीए) गठबंधन के लिए संयुक्त घोषणापत्र जारी किया और उन पांच प्रमुख क्षेत्रों पर प्रकाश डाला, जिन पर समूह राज्य के लिए काम करेगा।

इस बार के घोषणापत्र में क्या? 

घोषणापत्र में राज्य की महिलाओं को 3000 रुपये की वित्तीय सहायता देने का वादा किया गया है। एमवीए के संयुक्त घोषणापत्र ‘महाराष्ट्रनामा’ को लॉन्च करते हुए खड़गे ने कहा कि महाराष्ट्र की प्रगति और विकास के लिए पांच स्तंभ खेती और ग्रामीण विकास, उद्योग और रोजगार, शहरी विकास, पर्यावरण और लोक कल्याण पर आधारित हैं। आपको जानकारी के लिए बताते चलें कि महाराष्ट्र में 20 नवंबर को चुनाव होने हैं। वहीं 23 नवंबर को वोटों की गिनती होगी। जैसे-जैसे विधानसभा की 288 सीटों के लिए चुनाव नजदीक आ रहे हैं, दो प्रमुख गठबंधनों, महायुति और महा विकास अघाड़ी के बीच राजनीतिक लड़ाई तेज होती जा रही है।

यह भी पढ़ें – दिल्ली विधानसभा चुनाव में भाजपा का चुनावी शंखनाद, प्रचार के लिए यात्राएं और जनसभाएं आयोजित करने की प्लानिंग

Congress takes strict action amid maharashtra elections suspends 16 rebel candidates for 6 years

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Nov 10, 2024 | 11:12 PM

Topics:  

  • Congress

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.