Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

अकोला में कांग्रेस नेता के भाई की हत्या; लोहे के रॉड से सिर पर किए कई वार, एक दिन पहले ही मिली थी बेल

Akola Murder News: पुराने विवाद को लेकर कांग्रेस नेता विजय कौशल के भाई संजय कौशल पर लोहे की रॉड से हमला कर दिया। मौके पर ही उसकी मौत हो गई।

  • By सोनाली चावरे
Updated On: Jun 03, 2025 | 11:16 AM

अकोला में कांग्रेस नेता के भाई की हत्या

Follow Us
Close
Follow Us:

अकोला: जिले के वरिष्ठ कांग्रेस नेता विजय कौशल के भाई और पूर्व इंजीनियर संजय कौशल की सोमवार की रात हत्या कर दी गई। आरोपी का नाम महेंद्र पवार है। आरोपी की संजय कौशल से पुराना रंजिश चल रही थी। उसी के चलते उसने घटना को अंजाम दिया है।

संजय कौशल लोक निर्माण विभाग में इंजीनियर के पद से सेवानिवृत्त हुए थे। यह दिल दहलाने वाली हत्या अकोला के रणपीसे नगर में हुई। अकोला जिले के पुलिस अधीक्षक अर्चित चांडक की कार्यभार संभालने के पहले सप्ताह के भीतर ही हत्या कर दी गई, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया।

पुरानी रंजिश में दिया वारदात को अंजाम

महेंद्र पवार एक सजायाफ्ता अपराधी है जो एक मामले में जेल में बंद था। वह फिलहाल जमानत पर बाहर था। उसने संजय कौशल के सीने और सिर पर लोहे की रॉड से कई वार किये, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। यह पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है। इस बीच चर्चा है कि हत्या पुराने विवाद को लेकर की गई है। पुलिस ने आरोपी महेंद्र पवार को गिरफ्तार कर लिया है।

Akola News: कमरे में 4 दिन भतीजे की लाश के साथ बैठा रहा चाचा, फिर ऐसे खुला राज…

संजय कौशल अकोला से वरिष्ठ कांग्रेस नेता विजय कौशल के छोटे भाई हैं। महेंद्र पवार का कई मामलों में आपराधिक इतिहास रहा है। महेंद्र पवार ने इसके पहले भी एक व्यक्ति पर हमला किया था। उस मामले में वह जमानत पर रिहा हुआ था। आरोपी महेंद्र पवार और मृतक संजय कौशल रणपिसे नगर के मुरलीधर टावर में रहते हैं। हत्या पुराने विवाद को लेकर की गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और घटना कीस जांच शुरु की।

Congress leader vijay kaushal brother murdered with iron rod in akola crime news

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jun 03, 2025 | 11:16 AM

Topics:  

  • Akola News
  • Crime News
  • Maharashtra News

सम्बंधित ख़बरें

1

Kumbh Mela की तैयारी तेज, त्र्यंबकेश्वर में कुंभ मेले से पहले इंफ्रास्ट्रक्चर प्लानिंग को रफ्तार

2

National Lok Adalat में बड़ी सफलता, 1 दिन में 13 हजार मामलों का निपटारा, 8.07 करोड़ रुपये की वसूली

3

Nashik Municipal Corporation Elections: भाजपा के साक्षात्कार शुरू, पहले दिन 121 से ज्यादा दावेदार

4

Nashik Tree Cutting विरोध जारी, नासिक में पौधारोपण और भूमिपूजन, सभी मंत्री रहेंगे मौजूद

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.