महाराष्ट्र में कांग्रेस का बागी उम्मीदवारों के खिलाफ एक्शन जारी, 6 साल के लिए इन लोगों को किया पार्टी से निष्कासित
कांग्रेस ने चुनाव से पहले बागी उम्मीदवारों के खिलाफ एक्शन लिया है। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष नाना पटोले ने 7 और बागी उम्मीदवारों को निष्कासित कर दिया है। ये उम्मीदवार अब अगल छह सालों के लिए कांग्रेस पार्टी से चुनाव नहीं लड़ सकेंगे।
- Written By: प्रीति शर्मा
नाना पटोले (सौ. सोशल मीडिया)
Maharashtra Election 2024: महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव के लिए जल्द ही वोटिंग शुरू होने वाली है। राज्य में एक ही चरण में 20 नवंबर को मतदान किया जाएगा। जिसे लेकर सभी राजनीतिक पार्टियां अपनी तैयारी में लगी हुई हैं। इसी बीच कांग्रेस ने चुनाव से पहले बागी उम्मीदवारों के खिलाफ एक्शन लिया है। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष नाना पटोले ने 7 और बागी उम्मीदवारों को निष्कासित कर दिया है। ये उम्मीदवार अब अगल छह सालों के लिए कांग्रेस पार्टी से चुनाव नहीं लड़ सकेंगे। इससे पहले भी पार्टी ने करीब 16 उम्मीदवारों को निष्कासित किया था।
Maharashtra polls: Congress suspends seven more rebel candidates Read @ANI Story | https://t.co/xxaB4458p1#Maharashtrapolls #Congress #MaharashtraPradeshCongressCommittee pic.twitter.com/JuJvxXPbS5 — ANI Digital (@ani_digital) November 11, 2024
विधानसभा चुनाव से पहले एक एक्शन कांग्रेस पार्टी के लिए अहम साबित हो सकता है। बता दें कि महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2024 में महायुति और महाविकास अघाड़ी के बीच कड़ा मुकाबला होने वाला है। महाराष्ट्र विधानसभा का कार्यकाल 26 नवंबर को समाप्त हो जाएगा। इस चुनाव में सभी राजनीतिक पार्टियां अपना पूरा दमखम लगा रही हैं।
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष नाना पटोले द्वारा जारी पत्र में कहा गया कि आम विधानसभा चुनाव 2024 में महाविकास अघाड़ी के आधिकारिक उम्मीदवारों और कांग्रेस पार्टी के आधिकारिक उम्मीदवारों के खिलाफ बगावत हुई है। बागी उम्मीदवारों का कृत्य पार्टी के अनुशासन का उल्लंघन करता है, इस वजह से महाराष्ट्र प्रभारी रमेश चेन्निथला और कांग्रेस के प्रांतीय अध्यक्ष नाना पटोले के निर्देश पर बगावत करने वाले उम्मीदवारों को आने वाले 6 साल के लिए पार्टी से सस्पेंड किया गया है।
सम्बंधित ख़बरें
झंडा जलाने के मामले में अपर्णा यादव के खिलाफ शिकायत दर्ज, सपा ने बताया छवि बिगाड़ने की साजिश
‘कांग्रेस ने पाले हैं हरे विषैले सांप’: विजय वडेट्टीवार के ‘विषवल्ली’ तंज पर नवनीत राणा का करारा पलटवार
ओबीसी से लेकर परिसीमन तक…PM Modi ने विपक्ष के हर वार का दिया करारा जवाब, कहा- हम झुकेंगे नहीं
बंगाल में कांग्रेस अकेले क्यों लड़ रही है चुनाव, क्या 2026 में अकेले लड़कर वापसी कर पाएगी पार्टी?
पार्टी से निष्कासित 7 उम्मीदवार
कांग्रेस पार्टी ने जिन उम्मीदवारों को पार्टी से निष्कासित किया है जिसमें शिंदखेडा से बागी शामकांत सनेर, पर्वती से आबा बागुल, शिवाजीनगर से मनीष आनंद, परतूर से सुरेश कुमार जेथलीया, श्रीवर्धन से राजेंद्र ठाकूर, कल्याण बोराडे, रामटेक सीट से चंद्रपाल चौकसे का नाम शामिल है। ये उम्मीदवार 6 निर्वाचन क्षेत्रों से हैं जिन्हें बागी करार दिया गया है।
कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष नाना पटोले ने 6 निर्वाचन क्षेत्रों में 7 बागी उम्मीदवारों को निलंबित कर दिया। pic.twitter.com/TdxyyPjTMx — ANI_HindiNews (@AHindinews) November 11, 2024
यह भी पढ़ें: जस्टिस संजीव खन्ना 51वें CJI के रूप में आज लेंगे शपथ, जानें कैसे तय किया वकील से मुख्य न्यायाधीश बनने का सफर
इससे पहले भी कांग्रेस ने लिया एक्शन
कांग्रेस ने बागी उम्मीदवारों के खिलाफ इससे पहले भी एक्शन लिया था। पार्टी ने 16 बागियों को 6 साल के लिए कांग्रेस से निष्कासित किया हहै। जिसमें सोनल कोवे, मनोज शिंदे, शब्बीर खान, अविनाश लाड, आनंदराव गेदाम, हंस कुमार पांडे, अभिलाषा गावतुरे, कमल व्यवहारे, मोहनराव दांडेकर, प्रेमसागर गणवीर, मंगल भुजबल, राजेंद्र मुलक, विजय खडसे आदि नाम शामिल हैं।
