समय रैना के शो पर यूट्यूबर रणवीर इलाहाबादिया ने बोली ऐसी बात कि इंटरनेट पर मच गया बवाल, CM फडणवीस बोले- होगा एक्शन
इंडियाज गॉट लैटेंट में पहुंचे मशहूर यूट्यूबर रणवीर इलाहाबादिया की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही है। कार्यक्रम अभद्र भाषा का इस्तेमाल करने के मामले में इलाहाबादिया के खिलाफ शिकायत दर्ज हो गई है...
- Written By: आकाश मसने
यूट्यूबर रणवीर इलाहाबादिया (सोर्स: सोशल मीडिया)
मुंबई: समय रैना का शो “India’s Got Latent” इन दिनों विवादों के घेरे में है। उनके लेटेस्ट एपिसोड की एक क्लिप सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है। जिसमें यूट्यूबर रणवीर इलाहाबादिया और अपूर्वा मखीजा कंटेस्टेंट से सवाल पूछते हुए नजर आ रहे हैं। इस बीच वो कंटस्टेंट से कुछ ऐसा पूछ लेते हैं, जिसे हम अपने इस आर्टिकल में नहीं लिख सकते। क्लिप वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर यूजर्स ने तीनों को खूब लताड़ लगाई। इतना ही नहीं, कुछ ने तो मिनिस्टरी ऑफ कल्चर से इन तीनों के खिलाफ एक्शन लेने की भी मांग की।
इंडियाज गॉट लैटेंट में पहुंचे मशहूर यूट्यूबर रणवीर इलाहाबादिया की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही है। कार्यक्रम अभद्र भाषा का इस्तेमाल करने के मामले में शिकायत दर्ज हो गई है। साथ ही राष्ट्रीय महिला आयोग भी कार्रवाई करने की तैयारी कर रहा है।
यूट्यूबर रणवीर इलाहाबादिया, सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर अपूर्वा मखीजा, कॉमेडियन समय रैना और शो इंडियाज गॉट लैटेंट के आयोजकों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई गई है। शो में कथित तौर पर अभद्र भाषा का इस्तेमाल करने के आरोप में मुंबई कमिश्नर और महाराष्ट्र महिला आयोग में शिकायत दर्ज कराई गई है और पत्र में आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की गई है।
सम्बंधित ख़बरें
Gadchiroli: अट्टीवागू नाले पर अधूरी पुलिया को लेकर सिरोंचा में अनशन शुरू, 30 गांवों का संपर्क टूटने का खतरा
मुंबई का नया अर्बन लैंडमार्क बनेगा Byculla Cable Stayed Bridge, 40 स्टे केबल्स का काम पूरा
श्री सिद्धिविनायक मंदिर कॉरिडोर प्रोजेक्ट का हुआ भूमिपूजन, धूप-गर्मी और बारिश से मिलेगी राहत, देखें तस्वीरें
छत्रपति संभाजीनगर: बॉटनिकल उद्यान के नाले में बह रहा दूषित पानी, मनपा की दोहरी नीति पर भड़के लोग
वीडियो चौंकाने वाला है
राष्ट्रीय महिला आयोग की पूर्व प्रमुख और राज्यसभा सांसद रेखा शर्मा ने कहा कि “वीडियो बहुत ही चौंकाने वाला है और मुझे लगता है कि चाहे महिला हो या पुरुष, इस तरह का मज़ाक समाज में कभी स्वीकार नहीं किया जाता। एक मां या महिला के शरीर के बारे में मज़ाक करना अच्छा नहीं लगता और कहीं न कहीं यह दर्शाता है कि आज का युवा नैतिक रूप से किस हद तक गिर गया है।
महाराष्ट्र की अन्य खबरें पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
सांसद रेखा शर्मा ने कहा कि मुझे लगता है कि इस तरह के मज़ाक उन लोगों को प्रभावित करते हैं जो इसी तरह के रचनात्मक कामों में लगे हुए हैं। मैंने अभी उस वीडियो को राष्ट्रीय महिला आयोग अध्यक्ष को कार्रवाई करने के लिए भेजा है।
#WATCH | Delhi: Former NCW chief and Rajya Sabha MP Rekha Sharma says, “The video is very shocking and I think whether it is a female or a male, this kind of joke is never accepted by society. Making jokes about a mother or a female’s body doesn’t look good and somewhere it shows… https://t.co/SHM95XPD8n pic.twitter.com/GmIRgMnFhW — ANI (@ANI) February 10, 2025
उनके खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए: सीएम फडणवीस
यूट्यूबर रणवीर इलाहाबादिया के बयान पर उठे विवाद पर महाराष्ट्र के सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि “मुझे इसके बारे में पता चला है। मैंने इसे अभी तक नहीं देखा है। चीजों को गलत तरीके से कहा और पेश किया गया है। सभी को बोलने की स्वतंत्रता है लेकिन हमारी स्वतंत्रता तब समाप्त हो जाती है जब हम दूसरों की स्वतंत्रता का अतिक्रमण करते हैं। हमारे समाज में हमने कुछ नियम बनाए हैं, अगर कोई उनका उल्लंघन करता है तो यह बिल्कुल गलत है और उनके खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए।”
