-
बुध, 8 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Nagpur »
- Income Tax Action Gondia Tax Refund Fraud Rs 200 Crore Exposed
10% कमीशन…आयकर का बड़ा एक्शन, 200 करोड़ की टैक्स रिफंड धोखाधड़ी का भंडाफोड़
- Written By: प्रिया जैस
गोंदिया से टैक्स रिफंड धोखाधड़ी मामले का भंडाफोड़ हुआ है। इस मामले के सामने आने के बाद ये पता चला है कि टैक्स बचाने की चक्कर में लोगों ने कितने तरह के नए तरीके खोज निकाले है। ये जानकर आप चौंक जाएंगे।

टैक्स धोखाधड़ी (सौजन्य-सोशल मीडिया, कंसेप्ट फोटो)
नागपुर: आयकर विभाग टैक्स की चोरी करने वालों पर समय-समय पर कार्रवाई करती रहती है, बावजूद इसके इनकम टैक्स प्रैक्टिशनर्स की मदद से लोग टैक्स चोरी करने के नए-नए तरीके इजात कर ही लेते हैं। ऐसा ही एक मामला गोंदिया से सामने आया है, जहां 200 करोड़ रुपये की टैक्स रिफंड धोखाधड़ी का भंडाफोड़ इनकम टैक्स विभाग ने किया है।
इनकम टैक्स विभाग के एक सूत्र के मुताबिक विभाग की जांच शाखा ने गोंदिया स्थित एक इनकम टैक्स प्रैक्टिशनर (ITP) के ठिकानों पर छापेमारी कर 200 करोड़ की टैक्स रिफंड धोखाधड़ी का पर्दाफाश किया है। इस कार्रवाई में यह सामने आया है कि 2000 से अधिक करदाताओं ने फर्जी छूट और कटौतियों के आधार पर आयकर से बचते हुए भारी टैक्स रिफंड प्राप्त किए हैं।
10 % लेता था कमीशन
सूत्र ने दावा किया कि इनकम टैक्स विभाग द्वारा जांच के दौरान यह पाया गया कि संबंधित इनकम टैक्स प्रैक्टिशनर, इनकम टैक्स रिटर्न (ITR) दाखिल करते समय ‘Any Other’ कॉलम में मनगढ़ंत आंकड़े डालकर फर्जी छूट का दावा करता था। इसके अतिरिक्त, वह ऐसे प्रावधानों के अंतर्गत छूट का उल्लेख कर रहा था जो भारतीय नागरिकों पर लागू ही नहीं होते। इनकम टैक्स प्रैक्टिशनर करदाताओं से इस फर्जीवाड़े के बदले रिफंड की राशि का 10% तक कमीशन वसूलता था।
सम्बंधित ख़बरें
बारिश थमेगी तभी चलेगी रेल! नागपुर रूट पर बारिश का असर, गीतांजलि-दुरंतो समेत कई ट्रेनें घंटों लेट
महिलाएं आखिर सुरक्षित कहां? काशी-नागपुर ट्रेन में बदसलूकी से यात्रिय आक्रोशीत, सुरक्षा के दावों की खुली पोल
दिनभर बादलों की लुकाछिपी और देर रात तक बरसती रहीं बूंदें; नागपुर में दर्ज हुई 21.2 मिमी बारिश, मौसम हुआ सुहाना
Gondia News: गोंदिया नगर परिषद की जर्जर इमारत बनी खतरा, प्लास्टर गिरने से टला बड़ा हादसा
ट्रस्ट और उसके ट्रस्टी भी इस गड़बड़ झाले में शामिल
एक अन्य सूत्र ने बताया कि जांच में एक धर्मार्थ ट्रस्ट और उसके ट्रस्टी भी इस गड़बड़ी में शामिल पाए गए हैं, जो करदाताओं को 80G के तहत फर्जी दान कटौती दिलाने में मदद कर रहे थे। इस प्रक्रिया में इनकम टैक्स प्रैक्टिशनर दान की राशि का 2% कमीशन वसूलता था। इन फर्जी कटौतियों से प्राप्त आय को वह फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) के माध्यम से छिपा रहा था।
नासिक में हाई वोल्टेज सियासत, बागूल और राजवाडे के BJP प्रवेश पर लगा ब्रेक
जिला परिषद के स्कूलों की TDS रिटर्न में भी धोखाधड़ी
एक अन्य चौंकाने वाला खुलासा यह हुआ कि इनकम टैक्स प्रैक्टिशनर जिला परिषद के कई स्कूलों की TDS रिटर्न में भी धोखाधड़ी की है। उसने स्कूल कर्मचारियों के नाम तो यथावत रखे, लेकिन उनके PAN की जगह अपना PAN डाल दिया। इससे TDS सीधे प्रैक्टिशनर के खाते में क्रेडिट होता गया, जिसे वह अपनी व्यक्तिगत ITR में रिफंड के रूप में क्लेम करता था।
इस तरह के 70 TDS रिटर्न में हेराफेरी कर उसने अब तक ₹36 लाख का रिफंड हासिल किया है। अब तक की जांच में यह पता चला है कि 2000 से अधिक ITR और 70 TDS रिटर्न में हेराफेरी की गई है। यह कर चोरी करोड़ों रुपये तक पहुंच चुकी है। आयकर विभाग ने इस मामले की जांच को तेज कर दिया है और अन्य संलिप्त व्यक्तियों और संस्थाओं की पहचान की जा रही है
Income tax action gondia tax refund fraud rs 200 crore exposed
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
महाराष्ट्र की राजनीति में हलचल: क्या शरद पवार गुट NDA में होगा शामिल? जयंत पाटिल-तावड़े मुलाकात से अटकलें तेज
Jul 08, 2026 | 07:32 AMYogini Ekadashi 2026: योगिनी एकादशी पर भूलकर भी न करें ये गलतियां, हो सकता है भारी नुकसान
Jul 08, 2026 | 07:32 AMबारिश थमेगी तभी चलेगी रेल! नागपुर रूट पर बारिश का असर, गीतांजलि-दुरंतो समेत कई ट्रेनें घंटों लेट
Jul 08, 2026 | 07:25 AMIND vs ENG 3rd T20: 76 रन पर ढेर हुई टीम इंडिया, इंग्लैंड ने 125 रन से जीतकर सीरीज में बनाई 2-0 की लीड
Jul 08, 2026 | 07:24 AMराम मंदिर चढ़ावा विवाद पर बड़ा सवाल! मनोज कुमार पारस बोले- आखिर चंपत राय कब देंगे जवाब?
Jul 08, 2026 | 07:23 AMCM मोहन यादव ने अमित शाह समेत केंद्रीय मंत्रियों से की मुलाकात, नर्मदा परियोजनाओं को गति देने पर हुआ मंथन
Jul 08, 2026 | 07:22 AMUS Hormuz Airstrikes: अमेरिका ने ईरान के केशम और बंदर अब्बास पर बरसाए भारी बम, 3 जहाजों पर हुआ था हमला
Jul 08, 2026 | 07:07 AMवीडियो गैलरी

Meerut Robbery Case: हनीमून मना रही ‘लेडी डॉन’ ज्योति चौधरी गिरफ्तार, Instagram Reel से खुला राज। देखें VIDEO
Jul 07, 2026 | 11:09 PM
सिर्फ 400 मीटर की दूरी बनी जानलेवा, एंबुलेंस चालक की एक ‘ना’ और स्ट्रेचर पर ही टूट गईं लड़की की सांसें- VIDEO
Jul 07, 2026 | 10:56 PM
Jabalpur Building Collapse: बड़ा फुहारा बाजार में 3 मंजिला जर्जर इमारत गिरी, टला बड़ा हादसा। देखें VIDEO
Jul 07, 2026 | 10:47 PM
क्या जेल जाएंगे खान सर? गिरफ्तारी की लटकी तलवार! आर्म्स लाइसेंस विवाद में लीगल एडवाइजर का बड़ा खुलासा- VIDEO
Jul 07, 2026 | 10:34 PM
CM Yogi Security Breach: हेलीकॉप्टर तक पहुंचा किशोर, प्रयागराज एयरपोर्ट पर सुरक्षा में बड़ी चूक से हड़कंप। देख
Jul 07, 2026 | 10:25 PM
CM Yogi in Pratapgarh: ‘वन डिस्ट्रिक्ट, वन माफिया’ पर योगी का बड़ा हमला, विपक्ष को बताया गिरगिट। देखें VIDEO
Jul 07, 2026 | 10:03 PM













