Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे बोले- महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव नवंबर के दूसरे हफ्ते में होने की संभावना

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव की तैयारी में सभी राजनितिक दल जुट गए हैं। सीटों के बंटवारे को लेकर भी बातचीत शुरू हो गई है। इस सबके बीच मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा कि विधानसभा चुनाव नवंबर के दूसरे सप्ताह में होने की संभावना है। उन्होंने  यह भी कहा कि सत्तारूढ़ सहयोगियों के बीच सीट बंटवारे को अगले 8 से 10 दिन में अंतिम रूप दे दिया जाएगा।

  • By शुभम सोनडवले
Updated On: Sep 15, 2024 | 05:19 PM

मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे (फाइल फोटो)

Follow Us
Close
Follow Us:

मुंबई. महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव की तैयारी में सभी राजनितिक दल जुट गए हैं। सीटों के बंटवारे को लेकर भी बातचीत शुरू हो गई है। इस सबके बीच मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा कि विधानसभा चुनाव नवंबर के दूसरे सप्ताह में होने की संभावना है। उन्होंने  यह भी कहा कि सत्तारूढ़ सहयोगियों के बीच सीट बंटवारे को अगले 8 से 10 दिन में अंतिम रूप दे दिया जाएगा।

शिंदे ने मुंबई में अपने आधिकारिक आवास ‘वर्षा’ में संवाददाताओं से अनौपचारिक बातचीत में कहा कि 288 सदस्यीय राज्य विधानसभा के लिए दो चरणों में चुनाव कराना बेहतर रहेगा। उन्होंने कहा कि महायुति सरकार विकास और कल्याणकारी उपायों पर ध्यान केंद्रित कर रही है और लोगों से अच्छी प्रतिक्रिया मिल रही है।

महायुति सरकार में शिंदे नीत शिवसेना, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और अजित पवार नीत राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) शामिल हैं। मुख्यमंत्री ने कहा, “नवंबर के दूसरे सप्ताह में चुनाव होने की संभावना है। दो चरणों में चुनाव कराना बेहतर रहेगा। महायुति सहयोगियों के बीच सीट बंटवारे के लिए जीत की अधिक प्रत्याशा ही मानदंड होगा।”

सम्बंधित ख़बरें

‘वंदे मातरम’ के बंटवारे ने बोए देश के विभाजन के बीज, शहजाद पूनावाला का नेहरू और कांग्रेस पर बड़ा हमला

दल-बदल और धनबल पर अजित पवार का तीखा हमला, पुणे-PCMC में BJP पर लगाए गंभीर आरोप

‘5 साल बाद न शिंदे रहेंगे न अजित पवार’, ओवैसी ने महाराष्ट्र राजनीति को लेकर कर दिया बड़ा दावा

BMC चुनाव से पहले BJP का बड़ा एक्शन, मुंबई में 26 कार्यकर्ता 6 साल के लिए निष्कासित

यह भी पढ़ें: देवेंद्र फडणवीस बोले- एकनाथ खडसे की वापसी पर गणेश उत्सव के बाद होगा फैसला

उन्होंने कहा कि सीट बंटवारे को 8 से 10 दिन में अंतिम रूप दे दिया जाएगा। शिंदे ने कहा कि उन्हें महिलाओं के बीच सरकार के लिए समर्थन दिख रहा है और उन्होंने जोर देकर कहा कि उनकी सरकार आम लोगों की सरकार है। उन्होंने कहा, “हमने विकास और कल्याणकारी योजनाओं के बीच संतुलन कायम किया है।”

मुख्यमंत्री ने कहा कि कौशल प्रशिक्षण कार्यक्रम के तहत 1.5 लाख युवाओं को नियुक्ति पत्र दिए गए हैं, जिसके लिए उन्हें 6,000 रुपये से 10,000 रुपये तक का वजीफा मिलेगा। इस कार्यक्रम में 10 लाख युवाओं को शामिल करने का लक्ष्य है। शिंदे ने कहा कि सरकार की ‘लाडकी बहिन योजना’ के तहत अब तक 1.6 करोड़ महिलाओं को वित्तीय सहायता मिल चुकी है।

यह भी पढ़ें: नाना पटोले की दावेदारी से कांग्रेस में हड़कंप, MP पडोले द्वारा CM बनने के वक्तव्य से प्रभारी भी नाराज

उन्होंने कहा, “हमारी योजना 2.5 करोड़ महिलाओं तक पहुंचने की है।” उन्होंने यह भी कहा कि उनकी सरकार का लक्ष्य मुंबई को झुग्गी-झोपड़ी मुक्त बनाना और सभी के लिए सस्ता आवास सुनिश्चित करना है। (एजेंसी एडिटेट)

Cm eknath shinde maharashtra assembly elections are likely to be held in november

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Sep 15, 2024 | 05:19 PM

Topics:  

  • BJP
  • Eknath Shinde
  • Maharashtra Assembly Elections
  • NCP
  • Shiv Sena

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.