सीएम देवेंद्र फडणवीस का दावोस दौरा 20 से, वर्ल्ड आइकॉनिक फोरम में लेंगे हिस्सा
राज्य के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस जल्द ही 20 जनवरी से दावोस के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वे वर्ल्ड आइकोनिक फोरम में हिस्सा लेंगे। इस दौरान वे निवेश की कई डीलों को लेकर समझौता ज्ञापन में हस्ताक्षर करेंगे।
- Written By: प्रिया जैस
देवेंद्र फडणवीस (फाइल फोटो)
मुंबई: राज्य के मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस 20 से 24 जनवरी तक दावोस में वर्ल्ड आइकॉनिक फोरम में हिस्सा लेंगे। इसके लिए वे 19 तारीख को तड़के सुबह मुंबई से रवाना होंगे। सूत्रों के मुताबिक इस यात्रा के दौरान फडणवीस राज्य में निवेश की नई डील को लेकर कई 1 ट्रिलियन डॉलर की समझौते पर हस्ताक्षर अर्थव्यवस्था का लक्ष्य करेंगे।
दावोस में डेटा सेंटर, ऑटोमोबाइल, सेमीकंडक्टर, ईवी, इलेक्ट्रॉनिक्स, स्टील, खाद्य प्रसंस्करण, कपड़ा, फार्मास्यूटिकल्स और बुनियादी ढांचे आदि क्षेत्रों में बड़ी संख्या में समझौता ज्ञापनों पर हस्ताक्षर किए जाएंगे।
यह दौरा महाराष्ट्र को 1 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाने की लक्ष्य को हासिल करने में भी अहम साबित होगा। इसके अलावा नए निवेश से रोजगार सृजन का लक्ष्य भी हासिल किया जा सकेगा।
सम्बंधित ख़बरें
Watermelon Death Case: डॉ. पालवे का खुलासा, जिंक फॉस्फाइड की दुर्गंध इसकी पहचान, फिर कैसे हुआ हादसा?
बंगाल में अब होगा असली विकास! कोलकाता पहुंचे एकनाथ शिंदे ने डबल इंजन सरकार पर जताया भरोसा
‘AIMIM है नई मुस्लिम लीग!’ निदा खान की गिरफ्तारी के बाद किरीट सोमैया का सबसे बड़ा प्रहार
नागपुर में सौतेले बेटे ने माँ को बनाया हवस का शिकार, गर्भवती होने पर पति बोला, इज्जत बचाओ, चुप रहो
पहले कार्यकाल में राज्य बना नंबर वन
फडणवीस ने अपने पहले कार्यकाल के दौरान दावोस में वर्ल्ड आइकॉनिक फोरम में 3 बार हिस्सा लिया था। इस दौरान औद्योगिक विकास के मामले में महाराष्ट्र पांचवें स्थान से पहले स्थान पर आ गया था। उस दौरान राज्य में दो बार मैग्नेटिक महाराष्ट्र का आयोजन किया गया।
अब इसी क्रम को जारी रखते हुए फडणवीस के इस बार दावोस दौरे पर कई कार्यक्रम होंगे। वह विश्व के कई नेताओं से भी मुलाकात करने वाले हैं। इस दौरे पर उद्योग मंत्री उदय सामंत, एमआईडीसी, एमएमआरडीए, सिडको अधिकारियों का एक प्रतिनिधिमंडल जाएगा।
‘टेक्नोलॉजी कॉम्प्लेक्स-2025’ प्रदर्शनी का अवलोकन
शुक्रवार को मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि, नागपुर स्थित भारतीय सूचना एवं प्रौद्योगिकी संस्थान यानी आईआईटी में स्थापित सेंटर ऑफ एक्सलेंस जल्द ही एआई का एक महत्वपूर्ण केंद्र बन जाएगा। शुक्रवार को उन्होंने सिविल लाइंस क्षेत्र में सेंट उर्सुला स्कूल के प्रांगण में आयोजित ‘टेक्नोलॉजी कॉम्प्लेक्स-2025’ प्रदर्शनी का अवलोकन किया।
महाराष्ट्र से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…
इस समय उपस्थित लोगों को मार्गदर्शन करते हुए फडणवीस बोल रहे थे। इस अवसर पर विदर्भ कम्प्यूटर मीडिया डीलर वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष दिनेश नायडू, सचिव ललित गांधी, उपाध्यक्ष रोहित जायसवाल, कोषाध्यक्ष जयंतीभाई पटेल, सहसचिव संजय चौरसिया, पूर्व अध्यक्ष प्रशांत उगेमुगे उपस्थित थे।
