लाडकी बहिन योजना: कब आएगी सितंबर की किस्त, ₹1500 मिलेंगे या एकसाथ ₹3000? आज कैबिनेट बैठक में होगा फैसला

Ladki Bahin Yojana Installment Update: महाराष्ट्र लाडकी बहिन योजना की सितंबर किस्त का इंतजार कर रही महिलाओं के लिए आज कैबिनेट बैठक में बड़ा फैसला होने की उम्मीद है।
Ladki Bahin Yojana September Installment Devendra Fadnavis
मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, लाडकी बहिन योजनासोर्स: सोशल मीडिया
Published on: 
Updated on: 

Highlights

  • महाराष्ट्र कैबिनेट की बैठक में लाडकी बहिन योजना के सितंबर किस्त पर चर्चा की संभावना है।

  • जुलाई और अगस्त की किस्तें पात्र महिलाओं के बैंक खातों में पहुंच चुकी हैं।

  • सितंबर और अक्टूबर माह की किस्तें एकसाथ यानी 3000 रुपए देने की भी चर्चा।

Ladki Bahin Yojana September Installment: अक्टूबर का आधा महीना बीत चुका है और नवरात्रि का पावन पर्व शुरू हो गया है, लेकिन महाराष्ट्र की लाडकी बहिन योजना की लाभार्थियों के मन में एक ही सवाल है कि सितंबर की ₹1,500 की किस्त कब आएगी? अगस्त का मानदेय सितंबर के अंतिम सप्ताह में ट्रांसफर किया गया था, जिसके बाद से महिलाएं सितंबर के पैसों का बेसब्री से इंतजार कर रही हैं।

इस बीच, राज्य की महिलाओं के लिए राहत भरी खबर सामने आई है। आज होने वाली महाराष्ट्र सरकार की कैबिनेट की बैठक में इस योजना के फंड और भुगतान को लेकर अहम फैसला लिए जाने की संभावना है।

कैबिनेट बैठक में हो सकता है बड़ा ऐलान

बुधवार की कैबिनेट बैठक में महिला एवं बाल विकास विभाग और वित्त विभाग के बीच लाडकी बहिन योजना के बकाए भुगतान को लेकर चर्चा होगी। दशहरा के तुरंत बाद सिर्फ सितंबर महीने की ₹1,500 की किस्त महिलाओं के खातों में भेजी जाए या दिवाली के त्योहार को देखते हुए सितंबर और अक्टूबर दोनों महीनों की किस्त यानी कुल ₹3,000 एक साथ ट्रांसफर किए जाएं, इसे लेकर चर्चा भी हो सकती है।

क्यों हो रही है किस्त आने में देरी?

महाराष्ट्र की मुख्यमंत्री लाडकी बहिन योजना के तहत अब तक जुलाई और अगस्त की किस्तें समय पर लाभार्थियों के बैंक खातों में डीबीटी के जरिए पहुंचाई जा चुकी हैं। हालांकि, सितंबर के पैसों में हो रही देरी के पीछे राज्य के कुछ हिस्सों में सूखे जैसे हालात और प्रशासनिक व्यवस्थाओं को मुख्य वजह माना जा रहा है।

Ladki Bahin Yojana September Installment Devendra Fadnavis
जहां विरोध था वहां बिछाए फूल! तुलशी गांव में शक्तिपीठ एक्सप्रेसवे सर्वे टीम का किसानों ने किया स्वागत

दिवाली पर मिल सकता है बड़ा तोहफा

राज्य में इस बात की चर्चा है कि फडणवीस सरकार दिवाली के मौके पर महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के लिए एक साथ ₹3,000 का बड़ा तोहफा दे सकती है। अब देखना यह होगा की आज की कैबिनेट बैठक में क्या फैसला होता है।

लाडकी बहिन योजना के तहत मिलते है 1500 रुपए

बता दें कि महाराष्ट्र सरकार की मुख्यमंत्री माझी लाडकी बहिन योजना के तहत 21 से 65 वर्ष आयु वर्ग की पात्र महिलाओं को हर महीने 1,500 रुपए की आर्थिक सहायता दी जा रही है। यह राशि कई महिलाओं के लिए नियमित आर्थिक सहारे का माध्यम बनी हुई है।

Ladki Bahin Yojana September Installment Devendra Fadnavis
UPI पर नहीं लगेगा MDR चार्ज! कैट ने जताई खुशी, कहा- PM मोदी व सीतारमण के फैसले से छोटे व्यापारियों को राहत

बुजुर्ग महिलाओं के सामने आर्थिक संकट

लाडकी बहिन योजना के तहत महिला की उम्र 65 वर्ष पूरी होने के बाद वह योजना की पात्रता से बाहर हो जाती है। ऐसे में उसके खाते में आने वाली 1,500 रुपए की मासिक सहायता राशि आना बंद हो जाती है। इससे आर्थिक रूप से कमजोर महिलाओं के सामने भविष्य की आर्थिक सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं।

Navbharat Live
navbharatlive.com