समृद्धी महामार्ग पर मौत की टक्कर, कंटेनर में घुसी एक्सयूवी, 3 वर्षीय बच्चे समेत एक ही परिवार के 3 लोगों की मौत

With Child 3 People Killed: छत्रपति संभाजीनगर के एलोरा क्षेत्र में समृद्धी महामार्ग पर XUV कंटेनर से टकरा गई। हादसे में 3 वर्षीय बच्चे समेत एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई।
samruddhi mahamarg xuv container accident 3 dead
समृद्धी महामार्ग हादसा (सोर्सः सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Samruddhi Mahamarg Accident: समृद्धी महामार्ग पर एलोरा क्षेत्र में शनिवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई। नाशिक से जालना की ओर जा रही एक्सयूवी कार आगे चल रहे कंटेनर में पीछे से इतनी जोरदार टकराई कि कार का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।

चालक को झपकी आने का अंदेशा

कार में सवार चालक समेत तीन लोग अंदर ही फंस गए। बचाव दल ने काफी मशक्कत के बाद तीनों को बाहर निकाला, लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही उनकी मौत हो चुकी थी। प्रारंभिक जांच में चालक को झपकी आने के कारण वाहन पर नियंत्रण खोने की बात सामने आई है।

samruddhi mahamarg xuv container accident 3 dead
नासिक जिलाध्यक्ष को मिली बड़ी जिम्मेदारी, तनवीर तांबोली उत्तर महाराष्ट्र कांग्रेस अल्पसंख्यक प्रमुख नियुक्त

टक्कर इतनी भीषण कि कार के परखच्चे उड़े

जानकारी के अनुसार, एक्सयूवी नाशिक से जालना की ओर जा रही थी। एलोरा क्षेत्र में कार चालक को अचानक झपकी आने का अंदेशा है। इसी दौरान कार अनियंत्रित होकर सामने चल रहे कंटेनर से पीछे जा भिड़ी।

टक्कर इतनी भीषण थी कि कार का अगला हिस्सा कंटेनर के पिछले हिस्से में बुरी तरह फंस गया। हादसे के बाद घटनास्थल पर अफरातफरी मच गई। दुर्घटना में एक्सयूवी चालक प्रतीक रामकिसन जगदाले, श्रेया राजेंद्र पांडे और करीब तीन वर्षीय बच्चे की मौत हुई। तीनों एक ही परिवार के बताए जा रहे हैं।

बचाव दल ने वाहन काटकर निकाला

हादसे की सूचना मिलते ही एलोरा के त्वरित बचाव दल ने घटनास्थल पर पहुंचकर राहत कार्य शुरू किया। दुर्घटनाग्रस्त कार में तीनों फंसे हुए थे। बचाव दल ने काफी प्रयास के बाद उन्हें बाहर निकाला। इसके बाद महामार्ग की रुग्णवाहिका से तीनों को घाटी अस्पताल भेजा गया। चिकित्सकीय जांच के बाद तीनों को मृत घोषित कर दिया गया।

samruddhi mahamarg xuv container accident 3 dead
छत्रपति संभाजीनगर में गणेश विसर्जन के बाद रातभर सफाई में जुटे 350 कर्मचारी, सुबह तक चमक उठे मार्ग

दौलताबाद पुलिस कर रही जांच

हादसे के बाद महामार्ग सुरक्षा दल ने तत्काल घटनास्थल पर बैरिकेड लगाए और यातायात को नियंत्रित किया। दोनों दुर्घटनाग्रस्त वाहनों तथा उनके सामान को दौलताबाद पुलिस के कब्जे में सौंप दिया गया है। पुलिस ने दुर्घटना की जांच शुरू कर दी है। चालक को झपकी आने के अलावा वाहन की गति और हादसे की अन्य परिस्थितियों की भी जांच की जा रही है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com