छत्रपति संभाजीनगर: थाने के अंदर रिश्वत लेते रंगेहाथ दबोचे गए PSI और पुलिसकर्मी, कोर्ट ने दिया 3 दिन का रिमांड

Sambhajinagar Crime News: छत्रपति संभाजीनगर के मुकुंदवाड़ी थाने में चार्जशीट जल्दी भेजने के लिए 10 हजार रुपये की घूस लेते पकड़े गए PSI और पुलिस अंमलदार को कोर्ट ने 3 दिन की पुलिस कस्टडी में भेजा।
Chhatrapati Sambhajinagar Mukundwadi Police Bribe Case
थाने के अंदर रिश्वत लेते रंगेहाथ दबोचे गए PSI और पुलिसकर्मी प्रतीकात्मक तस्वीर, सोर्स: AI
Published on
Updated on

Chhatrapati Sambhajinagar Mukundwadi Police Bribe Case: छत्रपती संभाजीनगर में रिश्वत लेते रंगेहाथ पकड़े गए मुकुंदवाड़ी थाने के पुलिस उपनिरीक्षक प्रशांत बालासाहेब पासलकर और पुलिस अंमलदार सुभाष छगन राठोड को अदालत ने तीन दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया है।

दोनों पर एक मामले में शिकायतकर्ता के बेटे को मदद करने और आरोपपत्र जल्द अदालत में भेजने के लिए रिश्वत मांगने का आरोप है। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो की कार्रवाई के बाद बुधवार को दोनों को न्यायालय में पेश किया गया था।

15 हजार मांगे, 10 हजार में सौदा

छत्रपती संभाजीनगर में रिश्वत लेते रंगेहाथ पकड़े गए PSI और पुलिस मुकुंदवाड़ी थाने में दर्ज मामले में शिकायतकर्ता के बेटे के पक्ष में मदद करने तथा आरोपपत्र जल्द अदालत में भेजने के लिए दोनों ने 15 हजार रुपये की मांग की थी। बातचीत के बाद 10 हजार रुपये में सौदा तय हुआ। रिश्वत देने के इच्छुक नहीं होने पर शिकायतकर्ता ने भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो में शिकायत की।

Chhatrapati Sambhajinagar Mukundwadi Police Bribe Case
नासिक में महिलाओं के लापता होने की घटनाओं में बढ़ोतरी, 2 दिन में दर्ज हुए 5 मामले

थाने के परिसर में दबोचा थेा

छत्रपती संभाजीनगर में रिश्वत लेते रंगेहाथ पकड़े गए मुकुंदवाड़ी थाने में दर्ज मामले में शिकायत की पुष्टि के बाद एसीबी की टीम ने मंगलवार रात मुकुंदवाड़ी थाने के परिसर में जाल बिछाया।

तय योजना के अनुसार जैसे ही दोनों ने 10 हजार रुपये की रिश्वत स्वीकार की, टीम ने उन्हें रंगेहाथ पकड़ लिया। इसके बाद दोनों के खिलाफ मुकुंदवाड़ी थाने में मामला दर्ज किया गया।

Chhatrapati Sambhajinagar Mukundwadi Police Bribe Case
छत्रपति संभाजीनगर मनपा में भारी हंगामा, मुख्य गेट तोड़ने की कोशिश, सुरक्षाकर्मियों से धक्का-मुक्की

जांच के लिए हिरासत जरूरी

छत्रपती संभाजीनगर में ACB की कार्रवाई के बाद पकड़े गए दोनों आरोपियों को मुख्य रूप से बुधवार को न्यायालय में पेश किया गया। पुलिस ने मामले की जांच के लिए हिरासत की मांग की।

अदालत ने दोनों को तीन दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया। पुलिस अब रिश्वत की मांग और स्वीकार करने के मामले से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच करेगी। पुलिस निरीक्षक संतोष तिगोटे ने कार्रवाई की जानकारी दी।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com