नासिक में महिलाओं के लापता होने की घटनाओं में बढ़ोतरी, 2 दिन में दर्ज हुए 5 मामले

Nashik Women Missing News: नासिक में 2 दिनों के भीतर 5 महिलाएं संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हुई हैं। पंचवटी, आड़गांव, सातपुर और नासिक रोड थानों में अपहरण का मामला दर्ज।
nashik women missing cases registered in 2 days
लापता महिला की सांकेतिक फोटो(सोर्सः सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Nashik Women Missing Cases Registered: नासिक शहर में महिलाओं और लड़कियों के लापता होने की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं। बीते 2 दिनों के भीतर अलग-अलग इलाकों से 2 विवाहिताओं और 3 लड़कियों सहित कुल 5 महिलाएं संदिग्ध परिस्थितियों में गायब हो गई हैं।

आशंका जताई जा रही है कि उन्हें बहला-फुसलाकर भगाया गया है, जिसके आधार पर पंचवटी, आड़गांव, सातपुर और नासिक रोड पुलिस स्टेशनों में अपहरण के मामले दर्ज किए गए हैं।

दवा लेने गई महिला गायब

पहली घटना पेठ रोड स्थित अनुसूया नगर में घटी, जहां 24 वर्षीय विवाहिता सोमवार 7 सितंबर से लापता है। पीड़िता की सास ने अपहरण की आशंका व्यक्त की है, जिस पर पंचवटी पुलिस ने मामला दर्ज किया है। दूसरी घटना वसंतराव पवार मेडिकल कॉलेज क्षेत्र की है, जहां 19 वर्षीय विवाहिता मंगलवार 8 सितंबर को दवा लेने गई थी और वापस नहीं लौटी।

nashik women missing cases registered in 2 days
ठाकरे गुट ने 40 लोकसभा क्षेत्रों के लिए की संपर्क प्रमुखों की घोषणा; किसे मिली बड़ी जिम्मेदारी? देखें लिस्ट

नाबालिग और युवतियां भी शिकार

इसके अलावा, माड़सांगवी की एक 28 वर्षीय युवती भी सोमवार से बिना बताए घर से गायब है। इन दोनों मामलों की शिकायत आड़गांव पुलिस स्टेशन में दर्ज कराई गई है। चौथी घटना सातपुर कॉलोनी की है, जहां एक नाबालिग लड़की को फुसलाकर भगा ले जाने का मामला सामने आया है।

वहीं, पांचवीं घटना में नासिक रोड रेलवे स्टेशन क्षेत्र से पिछले 8 दिनों से लापता 28 वर्षीय युवती के अपहरण का मामला नासिक रोड पुलिस स्टेशन में दर्ज किया गया है। संबंधित थानों की पुलिस सभी मामलों की गहन जांच कर रही है।

nashik women missing cases registered in 2 days
Disha Salian Death Case: बॉम्बे HC के आदेश पर CBI ने शुरू की जांच, मुंबई पुलिस से मांगी केस फाइल

अधिक सतर्कता बरतने की आवश्यकता

नासिक शहर में अचानक महिलाओं और युवतियों के गायब होने की बढ़ती घटनाओं को देखते हुए नागरिकों, विशेषकर अभिभावकों को अधिक सतर्कता बरतने की आवश्यकता है। परिजनों को अपने बच्चों की दैनिक गतिविधियों और संपर्क में रहने वाले लोगों पर नज़र रखनी चाहिए। अनजान व्यक्तियों पर आंख मूंदकर विश्वास न करें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें।

पुलिस प्रशासन को भी सभी मामलों की त्वरित जांच कर लापता महिलाओं को सुरक्षित बरामद करने के सख्त कदम उठाने होंगे, ताकि जनता में सुरक्षा और विश्वास का माहौल कायम रह सके।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com